बीना रिपोर्टर राजेश बबेले डायल-112 की तत्परता से मिली जीवनरक्षक सहायता लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 की तत्परता से मिली जीवनरक्षक सहायता बीना।सागर।सागर जिले में डायल-112 सेवा एक बार फिर आपात स्थिति में आमजन के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआरवी-25 को इवेंट आईडी 7102 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत रहली से 19 किलोमीटर दूर मुड़िया चांदपुर के पास सड़क पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही एफआरवी-25 तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कॉलर विनोद अहिरवार द्वारा बताई गई स्थिति सही पाई गई। घायल व्यक्ति बहादुर पिता शिबू राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी खातोली भानपुर, थाना देवरी, सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी। *कर्तव्य परायणता का दिया परिचय* घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस के व्यस्त होने के कारण विलंब की संभावना को देखते हुए एफआरवी स्टाफ ने मानवता एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। *इन सभी की सराहनीय भूमिका* एफआरवी-25 के स्टाफ कांस्टेबल क्रमांक 1444 शिवम पटरिया एवं पायलट जितेंद्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सूझबूझ एवं तत्परता से कार्य करते हुए घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम योगदान दिया। *पुलिस का संदेश* सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। सागर पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सहायता के लिए तत्पर है।
बीना रिपोर्टर राजेश बबेले डायल-112 की तत्परता से मिली जीवनरक्षक सहायता लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 की तत्परता से मिली जीवनरक्षक सहायता बीना।सागर।सागर जिले में डायल-112 सेवा एक बार फिर आपात स्थिति में आमजन के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआरवी-25 को इवेंट आईडी 7102 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत रहली से 19 किलोमीटर दूर मुड़िया चांदपुर के पास सड़क पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही एफआरवी-25 तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कॉलर विनोद अहिरवार द्वारा बताई गई स्थिति सही पाई गई। घायल व्यक्ति बहादुर पिता शिबू राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी खातोली भानपुर, थाना देवरी, सड़क पर घायल अवस्था में पड़े
थे और उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी। *कर्तव्य परायणता का दिया परिचय* घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस के व्यस्त होने के कारण विलंब की संभावना को देखते हुए एफआरवी स्टाफ ने मानवता एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। *इन सभी की सराहनीय भूमिका* एफआरवी-25 के स्टाफ कांस्टेबल क्रमांक 1444 शिवम पटरिया एवं पायलट जितेंद्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सूझबूझ एवं तत्परता से कार्य करते हुए घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम योगदान दिया। *पुलिस का संदेश* सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। सागर पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सहायता के लिए तत्पर है।
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले डायल-112 की सतर्कता से टली बड़ी आगजनी की घटना, समय रहते पाया गया आग पर काबू बीना।सागर। गुरुवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम Dial 112 भोपाल से इवेंट ID- Pol 09042603079 प्राप्त हुआ। सूचना में कॉलर शुभम जैन (मोबाइल: 8989444035) द्वारा बताया गया कि बालक कॉम्प्लेक्स स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना गोपालगंज से FRV-05 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल कमलेश मिश्रा, पायलट बसंत तिवारी एवं पायलट विक्रांत सिंह शामिल थे। टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहां घर में अत्यधिक धुआं भरा हुआ था और आग फैलने का खतरा बना हुआ था। *डायल-112 टीम की सूझबूझ और साहसिक कार्यवाही:* सबसे पहले टीम ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। तत्पश्चात घर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। मोबाइल टॉर्च की सहायता से अंदर प्रवेश कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।जांच में पाया गया कि पानी गर्म करने की रॉड बोर्ड में लगी होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास में रखे कपड़ों में आग लग गई। टीम ने तत्काल जलते हुए कपड़ों को हटाया और कमरे में रखे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इसके बाद बाथरूम से पानी भरकर एवं अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। *परिणाम* डायल-112 टीम की तत्परता, सूझबूझ और बहादुरी के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा एक बड़ी दुर्घटना टल गई। *प्रशंसनीय कार्य* डायल-112 टीम द्वारा किए गए इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य से न केवल जन-धन की हानि रोकी गई, बल्कि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत हुआ है। *सागर पुलिस की अपील:* सागर पुलिस की नागरिकों से अपील है कि विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल Dial 112 पर सूचना दें।3
- bus ISI aas mein Jinda Hai ki ek din sab theek ho jaega khudkushi karne ka to bahut man Karta Hai per Kya Karun Ghar Mera Hi barbad ho jaega 💔2
- विद्याभारती अखिल भारती खेल कूद का 37 वा जिला एवं विभाग स्तरीय एकल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैसीनगर के तत्वाधान में जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने किया साथ ही उन्होंने 68 वर्ष की उम्र में तवा फेककर और भाला फेककर सबको चौका दिया जहा उन्होंने 20 मीटर तवा और 30 मीटर भाला फेका एवं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से बच्चो की फिटनेस कसरत के लिय 20 लाख रुपए की लागत से जिम खोलने की घोषणा की प्रतियोगिता में 23 विद्यालयो के बच्चे भाग लेगे कार्यक्रम 9 , 10, 11 तीन दिन आयोजित होगे प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यालय के बच्चो को पुरुस्कृत किया जाएगा एवं प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे ।1
- स्मार्ट सिटी में भारी अवस्था1
- थाना हैदरगढ़ अंतर्गत हुई लूट की वारदात अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज थाना हैदरगढ़ अंतर्गत आज दिनांक 08.01.2026 को करीबन 06.40 बजे ग्राम गुंजारी के पहले नदी पर बनी पुलिया के पास तीन अज्ञात युवक जो मोटरसाइकिल से आए थे के द्वारा ग्राम बासादेही निवासी मनोज कुमार सोनी पिता बृजकिशोर सोनी उम्र 39 साल के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया पीड़ित मनोज कुमार सोनी द्वारा बताए अनुसार बुधवार को हैदरगढ़ में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में वह सोने चांदी की दुकान संचालित करते है जो आज दिनांक को भी बाजार के बाद दुकान बंद कर अपने घर ग्राम बासादेही जा रहे थे इसी दरमियान पहले से ही खड़े तीन अज्ञात युवकों द्वारा चलती मोटरसाइकिल पर मनोज कुमार सोनी को डंडा मारा गया जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गए और तीनों अज्ञात युवक बैग छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए पीड़ित द्वारा घटना करने वालों के बताए गए हुलिये अनुसार उक्त आरोपी काले कलर की बाइक साथ में लेकर खड़े थे जिनमें से एक ने सफेद कलर की शर्ट , एक ने लाल कलर की टी शर्ट एवं एक व्यक्ति ने डार्क कलर की टी शर्ट पहनी हुई थी तीनों आरोपियों की उम्र करीब 25 वर्ष, 26 वर्ष एवं 30 वर्ष के लगभग संभावित है उक्त घटना की सूचना पर थाना हैदरगढ़ में धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है एवं थाना हैदरगढ़ पुलिस एवं पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है2
- बीना में अतिक्रमण कार्रवाई से भड़का लोकल न्यूज़ बीना फल विक्रेता, नगरपालिका गेट पर किया जमकर हंगामा ठेला हटाने से नाराज विक्रेता ने गेट पर मचाया बवाल, मौके पर जुटी भीड़ बीना में नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद एक फल विक्रेता का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज विक्रेता ने नगरपालिका गेट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। खबर बीना नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक फल विक्रेता का ठेला हटाए जाने पर वह भड़क गया। आक्रोशित विक्रेता सीधे नगरपालिका गेट पहुंचा और वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगा। उसकी नाराजगी देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर पालिका कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन सभी को करना होगा।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन पर उस समय राजनीतिक पारा हाई हो गया, जब मंडी रोड पर आक्रोशित किसानों का हुजूम देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। अपनी उपज के सही दाम न मिलने और मंडी प्रबंधन की उदासीनता से नाराज किसान पिछले तीन-चार दिनों से भूखे-प्यासे मंडी में डटे हुए थे। किसानों की आपबीती सुनते ही पटवारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके से ही सागर कलेक्टर संदीप जी आर को फोन लगाकर दो टूक शब्दों में कहा कि किसान यहाँ बदहाल हैं और प्रशासन सुध तक नहीं ले रहा है, कलेक्टर तुरंत मंडी आकर स्थिति देखें। पटवारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का 'किसान कल्याण वर्ष' वास्तव में 'शोषक वर्ष' बन गया है। मंडी में किसानों के बीच पहुंचे पटवारी ने कलेक्टर संदीप जी आर की बात सीधे मंडी प्रबंधन से कराई और समस्याओं के तत्काल निराकरण की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसान फसलों के दाम और बारदाने के लिए दर-दर भटक रहा है, जो बर्दाश्त के बाहर है। इस दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने भी कहा कि पटवारी की मेहनत और कांग्रेसियों का साथ जल्द ही सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगा। शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा कि उनके सागर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस भव्य स्वागत और प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, प्रदीप गुप्ता, सिंटू कटारे सहित ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने तपती धूप में भी अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 की तत्परता से मिली जीवनरक्षक सहायता बीना।सागर।सागर जिले में डायल-112 सेवा एक बार फिर आपात स्थिति में आमजन के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआरवी-25 को इवेंट आईडी 7102 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत रहली से 19 किलोमीटर दूर मुड़िया चांदपुर के पास सड़क पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही एफआरवी-25 तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कॉलर विनोद अहिरवार द्वारा बताई गई स्थिति सही पाई गई। घायल व्यक्ति बहादुर पिता शिबू राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी खातोली भानपुर, थाना देवरी, सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी। *कर्तव्य परायणता का दिया परिचय* घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस के व्यस्त होने के कारण विलंब की संभावना को देखते हुए एफआरवी स्टाफ ने मानवता एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। *इन सभी की सराहनीय भूमिका* एफआरवी-25 के स्टाफ कांस्टेबल क्रमांक 1444 शिवम पटरिया एवं पायलट जितेंद्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सूझबूझ एवं तत्परता से कार्य करते हुए घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम योगदान दिया। *पुलिस का संदेश* सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। सागर पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सहायता के लिए तत्पर है।2