शराब कारोबारी ने होटल संचालक को गोली मारी:नागौर से जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस पलटी, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत; आरोपी फरार नागौर में शराब कारोबारी ने मजाक में देसी कट्टा दिखाते समय होटल संचालक को गोली मार दी। होटल संचालक को गंभीर हालत में नागौर से जोधपुर के हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। खींवसर के पास सड़क पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से एंबुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। इसमें होटल संचालक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव की है। पुलिस ने FSL टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए हैं। हमलावर शराब कारोबारी की तलाश की जा रही है। कट्टा दिखाते समय चली गोली ASP आसाराम चौधरी ने बताया- शुक्रवार (7 अगस्त) सुबह करीब 3:30 बजे भोपालगढ़ (जोधपुर) के नांदिया गांव निवासी शराब कारोबारी महिपाल विश्नोई खरनाल में नीलकंठ होटल पहुंचा। महिपाल और होटल संचालक रामकुमार उर्फ रामदास (40) निवासी बिहार एक-दूसरे के परिचित थे। महिपाल ने होटल पर खाना खाया। बाद में चाय बनाने के लिए कहा। इसी दौरान वह जेब से देसी कट्टा निकालकर रामकुमार को दिखा रहा था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती सूचना में मामला खाना परोसने में देरी के बाद हुए विवाद का सामने आया था। लेकिन जांच में अब यह सामने आया है कि कट्टा दिखाते समय अचानक गोली चल गई। सीने में लगी गोली, बयान के बाद जोधपुर किया रेफर ASP आसाराम ने बताया- गोली रामकुमार के सीने में लगी और कंधे के पास से पीछे निकल गई। घायल रामकुमार वहीं गिर पड़ा। महिपाल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पास में ही रहने वाला होटल मालिक रामप्रसाद गोदारा भी मौके पर पहुंच गया। होटल में काम करने वाले अन्य लोगों ने घायल रामकुमार को एंबुलेंस से नागौर के JLN हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रामकुमार को जोधपुर रेफर कर दिया।

- आहोर। विकास कार्यों का विधायक ने किया विधिवत शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत आलावा सी में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने हथकरघा निर्मित वस्तुओं की सराहना की1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालोर ? नवजात कन्याओं का हुआ भव्य गृह प्रवेश, रथ यात्रा से किया स्वागत जालोर, 7 अगस्त। जालोर स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी (शिशु गृह) में शुक्रवार को नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अस्पताल चौराहे से नवजात बालिकाओं की रथ यात्रा एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान बालिकाओं का पुष्प एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें शिशु गृह तक पहुंचाया गया। इस दौरान लोगों में बेटियों के सम्मान, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। ? मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया स्वागत कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नवजात बालिकाओं को चुनरी एवं बेबी किट भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पालना गृह की उपयोगिता बताते हुए आमजन से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में नवजात बच्चियों को असुरक्षित छोड़ने के बजाय पालना गृह की सुविधा का उपयोग करें, ताकि बच्चियों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सके। ? दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की दी जानकारी कार्यक्रम में एडीएम राजेंद्र सिंह चंदावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शिशु गृह में बालिकाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया उत्सव कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश की खुशी मनाई। पूरे कार्यक्रम में बेटी के जन्म और उसके सम्मान को लेकर सकारात्मक एवं भावनात्मक माहौल देखने को मिला। संदेश: बेटियां बोझ नहीं, समाज का गौरव हैं। नवजात को सुरक्षित जीवन दें और पालना गृह जैसी सुविधाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करें। समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ — कयूम खान, जालोर3
- शुरू ऐप सबसे ज्यादा बी खता है इसको सही कीजिए वरना इसको बंद कीजिए बहिष्कार कीजिए1
- मजबूत लोकतंत्र में अहम भूमिका जिला निर्वाचन अधिकारी पाली मजबूत लोकतंत्र मे निभाए अहम भूमिका - जिला निर्वाचन अधिकारी कन्या महाविधालय मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, निर्वाचन अधिकारी ने किया छात्राओ से संवाद पाली, 8 अगस्त। पाली 8 अगस्त। श्रीमती गुमान बाई पन्नालाल भंसाली राजकीय कन्या महाविधालय मे शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से स्वीप गतिविधियो के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओ को निर्वाचन से जुडी विभिन्न जानकारिया दी गई। युवा लोकतंत्र की मजबूती में निभाएं भागीदारी:कार्यक्रम मे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी बेहद अहम है। आज के युवा न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें, बल्कि अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नव मतदाताओं से कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मत का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा प्रभाव में आए बिना अपने स्वविवेक से योग्य प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए। मतदाता शपथ दिलाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश -निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निगम) एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नव मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के साथ मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। फॉर्म 6, 7 और 8 की दी जानकारी -जिला नोडल अधिकारी स्वीप गजेन्द्र सिंह नारलाई ने स्वीप के तहत संचालित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रसन्न पंवार ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन से संबंधित फॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ईआरओ कार्यालय पाली से सुरेश व्यास, रमेश अणकिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, डॉ. महेन्द्र कुमार, मुकेश पाणेचा, ईएलसी प्रभारी देवीलाल सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेन्द्र कुमार ने किया।1
- वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशान खेमाबाबा कॉलोनीवासी, अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था से बढ़ी परेशानी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशान खेमाबाबा कॉलोनीवासी, अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था से बढ़ी परेशानी बायतु खेमाबाबा कॉलोनी में विद्युत वोल्टेज के लगातार उतार-चढ़ाव से कॉलोनीवासी परेशान हैं। बायपास रोड के पास अव्यवस्थित ढंग से खड़े विद्युत पोल तथा उनसे निकल रही क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को लेकर भी ग्रामीणों में रोष है। विद्युत लाइनों के नीचे पेड़-पौधे होने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।कॉलोनीवासियों का कहना है कि विद्युत वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ था, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को कॉलोनी के बीच में स्थापित करने के बजाय कॉलोनी के किनारे उस स्थान पर लगाया गया, जहां पहले से ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इससे कॉलोनीवासियों की वोल्टेज संबंधी समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया।ग्रामीणों का आरोप है कि बायपास रोड पर स्कूल के आगे ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से भी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेमाबाबा कॉलोनी के बीच बायपास रोड के आसपास विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित करते हुए ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर स्थापित किया जाए तथा सड़क किनारे खड़े जर्जर विद्युत पोल और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करवाया जाए।1
- jio sim badhate hi ja raha hai net recharge ko kam kiya jaaye sim ko badlen1
- यूजीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राज शेखावत पाली पहुंचे शहरवासियों पाली. यूजीसी रोल बैंक सवर्ण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ शहरवासी। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की विसंगतियों के विरोध में 15,000 किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। इसके समापन पर 23 अगस्त को दिल्ली में यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत पाली आए। उन्होंने बताया कि समस्त सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की विसंगतियों व यूजीसी रोलबैक को लेकर निकाली जनजागरण वाहन यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों तथा सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 की विसंगतियों को पहुंचाना है। महापंचायत के माध्यम से देश से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की आवाज सरकार व प्राधिकरणों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने हीरसिंह राजपुरोहित, सोहनसिंह राव सहित अन्य से चर्चा की।2
- भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड: 7 अगस्त को धरने में हेतराम जी भी रहे शामिल भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड: 7 अगस्त को धरने में हेतराम जी भी रहे शामिल लोहावट। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग में जारी धरना-प्रदर्शन शुक्रवार, 7 अगस्त को भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान हेतराम जी भी धरने में शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया। धरने में मौजूद लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। KM News 29 "सच के साथ, हमेशा आपके साथ।"1