logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बूंदी पुलिस का जागरूकता पैदल मार्च, महिला पुलिसकर्मियों से किया संवाद बूंदी, 30 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन में "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत गुरुवार को महिला पुलिस कार्मिकों के साथ संवाद कार्यक्रम एवं शहर में जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। संवाद कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सुरक्षा कानूनों, पुलिस की जिम्मेदारियों और जनसहभागिता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद महिला पुलिस कार्मिकों ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान आमजन को महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और लैंगिक समानता का संदेश दिया गया तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। लोगों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया। बूंदी पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत करना है। भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा जिला पुलिस हेल्पलाइन 8764862310 पर देने की अपील की है।

3 hrs ago
user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टरों ने भी परिजनों पर मारपीट का लगाया आरोप; पुलिस पहुंची मौके पर बिग ब्रेकिंग | कोटा कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों और रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच विवाद कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए, जबकि रेजिडेंट डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों पर डॉक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि वीआईपी विजिट का हवाला देकर मरीज का बेड बदल दिया गया, जिसके बाद उपचार में लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरीज की सुनवाई नहीं हुई। विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस मृतक बुजुर्ग के बेटे को पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। दूसरी ओर रेजिडेंट डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि मरीज के परिजनों ने एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की। डॉक्टरों ने अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टरों ने भी परिजनों पर मारपीट का लगाया आरोप; पुलिस पहुंची मौके पर
बिग ब्रेकिंग | कोटा
कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों और रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच विवाद
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए, जबकि रेजिडेंट डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों पर डॉक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि वीआईपी विजिट का हवाला देकर मरीज का बेड बदल दिया गया, जिसके बाद उपचार में लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरीज की सुनवाई नहीं हुई। विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस मृतक बुजुर्ग के बेटे को पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
दूसरी ओर रेजिडेंट डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि मरीज के परिजनों ने एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की। डॉक्टरों ने अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • घर परिवार में वाणी की मधुरता से सुकून शांति रहती है -संत असंग देव राष्ट्रीय संत असंग देव साहेब से एक विशेष भेंट वार्ता - "जीवन में सत्संग से सद्बुद्धि और शांति आती है। " मधुर वाणी जीवन में सकारात्मक सोच को परिभाषित करती है।
    1
    घर परिवार में वाणी की मधुरता से  सुकून शांति रहती है -संत असंग देव 
राष्ट्रीय संत असंग देव साहेब से एक विशेष भेंट वार्ता -
"जीवन में सत्संग से सद्बुद्धि और शांति आती है। " मधुर वाणी जीवन में सकारात्मक सोच को परिभाषित करती है।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    18 hrs ago
  • मुख्यमंत्री दौरे पर बरसे रोहित बोहरा, सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल,#rajasthan #dholpur_news
    1
    मुख्यमंत्री दौरे पर बरसे रोहित बोहरा, सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल,#rajasthan #dholpur_news
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रावतभाटा । ।खबर जो आंखें खोल दे। जलकुंभी की जद में राणा प्रताप सागर बांध, बढ़ता प्रकोप, फ्लोटर पंप और जलीय जीव जंतु की जिंदगी पर छाया मौत का संकट, पानी में ऑक्सीजन की कमी का गिरता स्तर , कम बारिश और बरसाती नाले बने जलकुंभी का बड़ा स्रोत, जिम्मेदारों की आंखें बंद, लापरवाही और अनदेखी का परिणाम शहर के लिए बनेगी मुसीबत, जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ, संवाददाता मनीष सुखवाल की स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट । रावतभाटा । ।खबर जो आंखें खोल दे। जलकुंभी की जद में राणा प्रताप सागर बांध, बढ़ता प्रकोप, फ्लोटर पंप और जलीय जीव जंतु की जिंदगी पर छाया मौत का संकट, पानी में ऑक्सीजन की कमी का गिरता स्तर , कम बारिश और बरसाती नाले बने जलकुंभी का बड़ा स्रोत, जिम्मेदारों की आंखें बंद, लापरवाही और अनदेखी का परिणाम शहर के लिए बनेगी मुसीबत, जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ, संवाददाता मनीष सुखवाल की स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट ।
    1
    रावतभाटा ।

।खबर जो आंखें खोल दे।

जलकुंभी की जद में राणा प्रताप सागर बांध, बढ़ता प्रकोप,

फ्लोटर पंप और जलीय जीव जंतु की जिंदगी पर छाया मौत का संकट,

 पानी में ऑक्सीजन की कमी का गिरता स्तर ,

कम बारिश और बरसाती नाले बने जलकुंभी का बड़ा स्रोत,

 जिम्मेदारों की आंखें बंद,

 लापरवाही और अनदेखी का परिणाम शहर  के लिए बनेगी मुसीबत,

जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ,

संवाददाता मनीष सुखवाल की स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट ।

    user_Hashim beg beg
    Hashim beg beg
    Social Media Manager रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • देवरिया में सरकारी जमीन पर बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव उत्तर प्रदेश के देवरिया में वबाल: पुलिस ग्रामीण आमने-सामने: जानकारी के अनुसार गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में सरकारी जमीन पर लगाई जा रही बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया: विरोध इतना बढ़ा कि महिलाओं ने भी ईंट पत्थर फेंके, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस को पीछे हटना पड़ा...
    1
    देवरिया में सरकारी जमीन पर बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव 
उत्तर प्रदेश के देवरिया में वबाल: पुलिस ग्रामीण आमने-सामने: जानकारी के अनुसार गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में सरकारी जमीन पर लगाई जा रही बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया: विरोध इतना बढ़ा कि महिलाओं ने भी ईंट पत्थर फेंके, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस को पीछे हटना पड़ा...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.