Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री दौरे पर बरसे रोहित बोहरा, सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल,#rajasthan #dholpur_news
Etv9 national news
मुख्यमंत्री दौरे पर बरसे रोहित बोहरा, सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल,#rajasthan #dholpur_news
More news from राजस्थान and nearby areas
- महिला सशक्तिकरण का संदेश, श्री महाकालेश्वर महिला अखाड़े का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया कोटा। श्री महाकालेश्वर महिला अखाड़ा का स्थापना दिवस एवं वर्षगांठ समारोह गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, शस्त्र प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन एवं भगवान महाकाल के जयघोष के साथ हुआ। इसके पश्चात अखाड़े के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लाठी, दंड, तलवार, योग एवं अन्य पारंपरिक शस्त्र कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों के अनुशासन, आत्मविश्वास एवं साहसिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह की मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडेश्वर हेमानन्द सरस्वती महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि महिला अखाड़ा केवल शारीरिक प्रशिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, आत्मरक्षा और नारी सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसे अखाड़े समाज में संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं। उन्होंने अखाड़े की अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि महिला अखाड़ा समाज में महिलाओं को संगठित एवं आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की अध्यक्ष हितिशा बच्चों एवं महिलाओं को भारतीय संस्कृति, शस्त्र एवं शास्त्र विद्या का प्रशिक्षण देकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने बच्चों को अखाड़े से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी संस्कार, अनुशासन, आत्मरक्षा एवं भारतीय परंपराओं से जुड़ सकेगी। अखाड़े की महामंत्री एव श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना शहर अध्यक्ष हेमलता सिंह गहलोत ने महिलाओं से आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण आत्मबल, संस्कार और संगठन की भावना से ही संभव है। इस अवसर पर पूर्व संचालक सुरेश महावर, राधेश्याम नागर अध्यक्ष – सनातन धर्म अखाड़ा समिति, कोटा महानगर एवं गौरव गड़वाल प्रदेश आईटी सेल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संबोधन में महिला अखाड़ों को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए तथा बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। समारोह के दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया तथा अखाड़े की निरंतर प्रगति, समाज में शांति, समृद्धि एवं राष्ट्र कल्याण की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- कोटा में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की छमाही समीक्षा बैठक मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष अनिल कालरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें केंद्र सरकार के करीब 40 कार्यालयों और उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी कार्यों में इसके अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया गया। इस दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, कोटा और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, कोटा को राजभाषा दक्षता चलशील्ड से सम्मानित किया गया, वहीं विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बैठक में सभी सदस्य कार्यालयों से राजभाषा नीति को और प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया गया। कोटा में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की छमाही समीक्षा बैठक मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष अनिल कालरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें केंद्र सरकार के करीब 40 कार्यालयों और उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी कार्यों में इसके अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया गया। इस दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, कोटा और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, कोटा को राजभाषा दक्षता चलशील्ड से सम्मानित किया गया, वहीं विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बैठक में सभी सदस्य कार्यालयों से राजभाषा नीति को और प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया गया।1
- कोटा में एक ही रात में तीन मगरमच्छों को किया गया रेसक्यू बरसात के मौसम में आबादी के बीच मगरमच्छों का आ जाना आम होता जा रहा है। वन विभाग ने रात के समय नदी नालों से दूर रहने को कहा है जिससे कोई अनहोनी ना घटे।1
- गोबरया बावड़ी सर्किल kota चोरो का करतूत चोरो का करतूत चोरो का करतूत चोरो का करतूत चोरो का करतूत चोरो का करतूत1
- रेप के प्रयास में दोषी को पांच साल जेल, कोर्ट का सख्त संदेश,#rajasthan #dholpur_news #latestnews रेप के प्रयास में दोषी को पांच साल जेल, कोर्ट का सख्त संदेश,#rajasthan #dholpur_news #latestnews1
- राजस्थान विश्वविद्यालय में री-इवैल्यूएशन को लेकर हंगामा: महारानी कॉलेज की छात्राओं ने लगाया रिजल्ट में धांधली का आरोप जयपुर — राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) से संबद्ध महारानी कॉलेज में री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और बैक पेपर के नाम पर हो रही कथित गड़बड़ी को लेकर माहौल गर्म हो गया है। छात्र नेताओं और महारानी कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में छात्र प्रतिनिधि दर्जनों छात्राओं के साथ अधिकारी के कक्ष में बैठकर कॉपियों के मूल्यांकन में भारी लापरवाही का आरोप लगाते दिखे। प्रदर्शन और विरोध के मुख्य बिंदु टॉपर्स को मिलीं बैक: छात्र नेता ने बताया कि स्कूल में 95%, 99% और 100% अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश के महज कुछ समय बाद ही 1 से 3 विषयों में 'बैक' (अनुत्तीर्ण) थमा दी गई है। पारिवारिक व मानसिक दबाव: दूर-दराज के गांवों, कस्बों और जिलों से टॉप करके आईं छात्राओं पर इस परिणाम के बाद मानसिक और सामाजिक दबाव बन रहा है। 'री-इवैल्यूएशन बैक स्कैम' के आरोप: छात्राओं और छात्र प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर अंक कम दिए जाते हैं या फेल किया जाता है, ताकि छात्र मजबूरी में भारी-भरकम फीस देकर री-इवैल्यूएशन का फॉर्म भरें। अधिकारी के सामने छात्र नेता का तीखा बयान प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता के दौरान छात्र प्रतिनिधि ने कहा: "मैम, ये सभी छात्राएं अपने गांव, कस्बे और जिले की टॉपर रही हैं। किसी के 95% हैं, किसी के 99% तो किसी के 100%। इनके माता-पिता ने बड़े अरमानों से इन्हें महारानी कॉलेज भेजा था। लेकिन एक महीने बाद जब रिजल्ट आता है, तो 99% अंक लाने वाली छात्र 3 विषयों में बैक पा रही है। अब परिवार वाले इनके चरित्र और पढ़ाई पर सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ। इसमें गलती किसकी है?" छात्राओं की मांगें राजस्थान विश्वविद्यालय की इस मूल्यांकन प्रक्रिया से असंतुष्ट छात्राओं ने मांग की है कि: उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा और पारदर्शी जांच की जाए। लापरवाही बरतने वाले परीक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। री-इवैल्यूएशन शुल्क में कटौती कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।1