Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम मिडंका में बाबा महाकाल कि तिसरी साही सवारी धुम धाम से जिस में सभी ग्राम वासी समलीत रे हे ग्राम मिडंका में बाबा महाकाल कि तिसरी साही सवारी धुम धाम से जिस में सभी ग्राम वासी समलीत रे हे
Krishna Singh
ग्राम मिडंका में बाबा महाकाल कि तिसरी साही सवारी धुम धाम से जिस में सभी ग्राम वासी समलीत रे हे ग्राम मिडंका में बाबा महाकाल कि तिसरी साही सवारी धुम धाम से जिस में सभी ग्राम वासी समलीत रे हे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम मिडंका में बाबा महाकाल कि तिसरी साही सवारी धुम धाम से जिस में सभी ग्राम वासी समलीत रे हे ग्राम मिडंका में बाबा महाकाल कि तिसरी साही सवारी धुम धाम से जिस में सभी ग्राम वासी समलीत रे हे4
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर बदनावर में जिला न्यायाधीश श्री जी.सी. मिश्रा साहब ने किया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह व “उल्लास-एक अभिनव प्रयोग 2026” के तहत सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नागदा (धार) 15 अगस्त 2026 न्यायालय परिसर बदनावर में स्वतंत्रता दिवस तथा "उल्लास -एक अभिनव प्रयोग 2026" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला न्यायाधीश महोदय श्री जी.सी. मिश्रा, द्वारा की गई तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री जी.सी. मिश्रा साहब द्वारा ध्वजारोहण कर, कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण श्रीमती नेहा प्रधान वरिष्ठ न्यायाधीश, सुश्री पारूल गोहिया न्यायाधीश व सुश्री पलक प्रजापति न्यायाधीश सहित, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह जाट, एवम अभिभाषक संघ के सभी सम्मानीय सदस्य उपस्थित थे। जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा स्वतंत्रता के मौके पर संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि स्वतंत्रता का अर्थ सिर्फ देश की सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करना ही नहीं है, अपितु स्वच्छता बनाए रखना, सुविधाघर का उपयोग करना, जगह-जगह नहीं थूकना, यातायात नियमों का पालन करना, टैक्स रिटर्न भरने संबंधी कई छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से भी देश की सेवा की जा सकती है। स्वतंत्रता के अवसर पर जिला न्यायाधीश द्वारा विधि एवम न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने के संबंध में अधिवक्ता 01. श्री जी.पी. सिंह, 02. श्री एम.ए. खान, 03. श्री एम.पी. शर्मा व 04. श्रीमती प्रियंका पाटीदार तथा जिला लोक अभियोजक श्री भानुप्रतापसिंह पंवार को शाल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा इसी प्रकार न्यायालयीन कर्मचारीगण को न्याय व्यवस्था कर्तव्यों का समुचित निवर्हन किए जाने पर उन्हें भी साल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए कर्मचारीगण श्री व्यंकटेश्वर ठाकुर, श्री कृपालसिंह चौहान, श्री शांतिलाल कलमें, श्री संदीप ठाकुर, श्री शुभम निमाड़ी, श्री देवनारायण पंवार, श्री अंकित घावरी सम्मिलित थे। "उल्लास-एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं, कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गीत, लोकगीत एवं संदेशपरक कविताओं की मोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि “उल्लास-एक अभिनव प्रयोग” का मुख्य उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनमें देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना तथा विधिक जागरूकता का प्रसार करना है। साथ ही ऐसे आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करते हुए उन्हें अधिक उत्साह और तत्परता के साथ न्यायिक कार्यों के निष्पादन के लिए प्रेरित करना है। इस अभिनव पहल से न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर , अनुप मिश्रा, शालिनी पाटौदी , डॉ मोहित सिंह चौहान , रितेंद्र सिंह सोलंकी तथा न्यायालय परिसर के कर्मचारीगण के साथ साथ समस्त न्यायिक परिवार के परिजन उपस्थित थे। न्यायालय परिसर में म्यूजिकल चेयर रेस, नींबू रेस तथा "इसकी टोपी उसके सिर" जैसे खेल भी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण के मध्य आयोजित किए गए। म्यूजिकल चेयर महिला वर्ग में श्रीमती नेहा प्रधान वरिष्ठ न्यायाधीश विजेता रहीं, अधिवक्ता संघ में श्री गोपाल बारोड़ विजेता रहे तथा कर्मचारीगण में श्री सूरज रील विजेता रहे। नींबू रेस प्रतियोगिता में प्रेरणा रील विजेता व अंकित गोयल उपविजेता रही तथा इसकी टोपी उसके सिर में नीलम तिवारी व अंकिता गोयल विजेता रहीं।4
- सावन माह में बाबा महाकाल की तीसरी सवारी निकली नगर भ्रमण पर, लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन सावन माह में बाबा महाकाल की तीसरी सवारी निकली नगर भ्रमण पर, लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन उज्जैन: सावन माह के पावन अवसर पर आज बाबा महाकाल की तीसरी सवारी पूरे उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ नगर भ्रमण पर निकली। सवारी के दर्शन के लिए उज्जैन की सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे लाखों भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। हर तरफ गूंजा ‘जय श्री महाकाल’ का जयघोष, आस्था और भक्ति में डूबा बाबा महाकाल का नगर। सवारी के मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन के साथ उनकी सवारी का स्वागत कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सावन में महाकाल की भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि पूरा उज्जैन बना शिवमय।1
- *💥भविष्य दर्पण / धर्मेन्द्र परमार* *💥नाग पंचमी पर्व पर मध्यरात्रि में खुले भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पट* 💥महंत श्री विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से किया भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अभिषेक, आम श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुए दर्शन उज्जैन, 17 अगस्त 2026। नाग पंचमी पर्व के अवसर पर वर्ष में केवल एक बार 24 घंटे के लिए खुलने वाले भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट मध्यरात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए। पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अर्चन किया। 💥पूजन-अर्चन के दौरान भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की प्राचीन प्रतिमा एवं शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत पूजा की गई। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक सहित मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 💥भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पूजन-अभिषेक के पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। इसके साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के दर्शन किए। 💥उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर विराजित भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की अद्भुत प्रतिमा नागों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का विशेष प्रतीक मानी जाती है। 💥नाग पंचमी पर्व को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के दर्शन 17 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे, जिसके पश्चात मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।3
- गोलू मेवाड़े लोकेशन – धामनोद, धार खलघाट में चोरों का आतंक! रेडीमेड कपड़े की दुकान से करीब ₹1 लाख का माल चोरी धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के खलघाट में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछली चोरी की घटनाओं का खुलासा अभी नहीं हुआ था कि बीती रात चोरों ने एक रेडीमेड कपड़े की दुकान को निशाना बना लिया। चोर दुकान से करीब एक लाख रुपए कीमत के जिन्स, टी-शर्ट और शर्ट चोरी कर फरार हो गए। वीओ— घटना खलघाट के धरमपुरी रोड स्थित अंडरबाईपास पुल के पास सदाशिवम कॉलोनी गेट पर हुई। यहां स्थित भान्जा फैशन दुकान में चोरों ने पीछे की तरफ से प्रवेश किया। दुकान मालिक रणजीत सिंह तंवर के अनुसार, चोरों ने टॉमी और पेचकस की मदद से दुकान के पीछे लगे नट-बोल्ट खोले और अंदर घुसकर कपड़े चोरी कर लिए। चोर दुकान से करीब एक लाख रुपए कीमत के रेडीमेड कपड़े, जिनमें जिन्स, टी-शर्ट और शर्ट शामिल हैं, लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। खलघाट क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल है। अब पुलिस के सामने चोरों की पहचान कर चोरी का माल बरामद करने की चुनौती है। रिपोर्ट— गोलू मेवाड़े लोकेशन— खलघाट4
- नागपंचमी पर कन्नौद में सर्प संरक्षण अभियान, 11 सपेरों के कब्जे से मुक्त कराए सर्प #MadhyaPradeshNews #todaybharatnews1
- इंदौर रेस्टोरेंट कर्मचारियों की हत्या का पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर खुलासा इंदौर..... रेस्टोरेंट कर्मचारियों की हत्या का पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर खुलासा.... हत्या के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस में किया गिरफ्तार.... ईदौर में रेस्टोरेंट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। 55 वर्षीय श्रीराम राजपूत की हत्या के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने श्रीराम पर हमला किया था। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था। बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय रेस्टोरेंट कर्मचारी श्रीराम राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट के हिसाब-किताब को लेकर श्रीराम का संचालक राहुल से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद राहुल ने श्रीराम पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।घटना के बाद आरोपी राहुल फरार हो गया था। पुलिस ने जांच और तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। रेस्टोरेंट कर्मचारी श्रीराम राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हिसाब-किताब को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।4
- उज्जैन व्यूरो रिपोर्ट उज्जैन के नागेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ मच गई1