logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 हजार वोल्ट करंट से युवक के शरीर में लगी आग, गर्दन धड़ से अलग बदायूं ब्रेकिंग… संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 11 हजार वोल्ट करंट से युवक के शरीर में लगी आग, गर्दन धड़ से अलग बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हादसे के बाद आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा, सिर जमीन पर गिरा मौके पर खौफनाक मंजर, शरीर के अंग जल-जलकर नीचे गिरते रहे ग्रामीणों ने घंटों फोन कर लाइन शटडाउन की मांग की, नहीं हुई सुनवाई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गई युवक की जान घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जुटी सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे पुलिस जांच में जुटी, शव को लाइन से उतारने की कोशिश जारी वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का मामला

4 days ago
user_Munendra Sharma
Munendra Sharma
Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

11 हजार वोल्ट करंट से युवक के शरीर में लगी आग, गर्दन धड़ से अलग बदायूं ब्रेकिंग… संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 11 हजार वोल्ट करंट से युवक के शरीर में लगी आग, गर्दन धड़ से अलग बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हादसे के बाद आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा, सिर जमीन पर गिरा मौके पर खौफनाक मंजर, शरीर के अंग जल-जलकर नीचे गिरते रहे ग्रामीणों ने घंटों फोन कर लाइन शटडाउन की मांग की, नहीं हुई सुनवाई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गई युवक की जान घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जुटी सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे पुलिस जांच में जुटी, शव को लाइन से उतारने की कोशिश जारी वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विधवा महिला टैक्सी ड्राइवर का आरोप—पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल एक विधवा महिला, जो टैक्सी चलाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया। महिला का बयान सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है और अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच का इंतजार है।
    1
    विधवा महिला टैक्सी ड्राइवर का आरोप—पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
एक विधवा महिला, जो टैक्सी चलाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया। महिला का बयान सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है और अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच का इंतजार है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग 
ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। 
सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। 
मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। 
काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। 
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। 
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। 
तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उझानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, आरोपी फरार बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में अपने तहेरे भाई की शादी में बज रहे डीजे देखने के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और जब किशोरी ने विरोध किया तब युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकला। आज सुबह जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पुत्र की शादी का कार्यक्रम शनिवार की रात चल रहा था। बताते है कि इस दौरान हुई दावत के बाद डीजे पर डांस होने लगा। बताते हैं कि डीजे पर हो रहे डांस देखने के लिए ग्रामीण की भतीजी अपने घर से निकली इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बताते हैं कि जब किशोरी ने युवक की हरकतों का विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। बताते है कि किशोरी की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण आ गए तब आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। बताते है कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी और रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक देवपाल पुत्र राम कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि एक ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आधार पर किशोरी का मेडीकल कराया गया है।
    1
    उझानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, आरोपी फरार
बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में अपने तहेरे भाई की शादी में बज रहे डीजे देखने के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और जब किशोरी ने विरोध किया तब युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकला। आज सुबह जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पुत्र की शादी का कार्यक्रम शनिवार की रात चल रहा था। बताते है कि इस दौरान हुई दावत के बाद डीजे पर डांस होने लगा। बताते हैं कि डीजे पर हो रहे डांस देखने के लिए ग्रामीण की भतीजी अपने घर से निकली इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बताते हैं कि जब किशोरी ने युवक की हरकतों का विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। बताते है कि किशोरी की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण आ गए तब आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। 
बताते है कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी और रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक देवपाल पुत्र राम कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि एक ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आधार पर किशोरी का मेडीकल कराया गया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया। 70 हजार में बेचने की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज | 
लोकेशन बदायूं 
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार 
शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद
5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा
बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया।
70 हजार में बेचने की थी साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस, सपा विपक्ष का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण :- केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा कांग्रेस,सपा, विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ किया विश्वासघात :- बी.एल. वर्मा विपक्ष ने फिर साबित किया, महिलाओं के मुद्दे पर भरोसे लायक नहीं :- बी.एल. वर्मा महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा बनना दुर्भाग्यपूर्ण :- बी.एल. वर्मा बदायूँ l बदायूँ स्थित फॉर लीफ होटल में विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के मुद्दे पर आयोजित प्रेस वार्ता को माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संबोधित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा 16 और 17 अप्रैल को संसद में जो घटनाक्रम हुआ, उसने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों की महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। इन दलों ने महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। जो दल इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि परिसीमन से किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते ने कहा समाजवादी पार्टी जैसे दल कोटा के भीतर धर्म-आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर पूरी प्रक्रिया को टालने का प्रयास कर रहे हैं, जो तुष्टिकरण और ध्यान भटकाने का एक बहाना मात्र है। आगे कहा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए इन महिला-विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था। लेकिन इन दो दिनों में केवल एक विधेयक ही नहीं गिरा, बल्कि विपक्षी दल देश की आधी आबादी की नजरों में भी गिर गए। आगे कहा भारतीय जनता पार्टी संसद में विपक्ष के इस शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी आचरण की कड़ी निंदा करती है। इन दलों ने केवल विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि जब भी महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देने की बात आती है, ये दल राजनीतिक बहानों और देरी का सहारा लेते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की सच्चाई एक बार फिर सामने आई है। आगे कहा ये दल लोकतंत्र के रक्षक होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वास्तव में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने स्पष्ट किया है, कि यह राजनीति का समय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में निर्णय लेने का समय है। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देना आवश्यक है, जिसे कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने दशकों तक रोके रखा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा है कि जब सभी दल एक साथ आते हैं, तो ऐसे मुद्दे राजनीतिक नहीं रह जाते, बल्कि देश के हित में निर्णय का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने सभी सांसदों से व्यक्तिगत और दलगत हितों से ऊपर उठने की अपील की। उन्होंने कहा जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, तब विपक्षी दलों ने चुनावी दबाव में उसका समर्थन किया, लेकिन जब वास्तव में महिलाओं को अधिकार देने का समय आया, तो उनकी महिला-विरोधी सोच खुलकर सामने आ गई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी है कि देश की महिलाएं अब मूक दर्शक नहीं हैं, बल्कि सक्रिय भागीदार हैं और चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं। आज लाखों महिलाएं गांवों में पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही हैं और निर्णय ले रही हैं, और अब वे संसद और विधानसभाओं में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस ऐतिहासिक अवसर को टालना केवल विधायी देरी नहीं, बल्कि सामाजिक और लोकतांत्रिक प्रगति का गला घोंटना है, और इसके जिम्मेदार लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। आगे कहा इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विपक्ष के झूठ के पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने आगे कहा इन विधेयकों का मूल उद्देश्य “एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य” के संवैधानिक सिद्धांत को प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक दायित्व है, जिसे लंबे समय से टाला गया, जिससे प्रतिनिधित्व में गंभीर असंतुलन उत्पन्न हुआ है। आगे कहा गृहमंत्री ने साफ किया है, कि कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगियों का विरोध प्रक्रिया को लेकर नहीं, बल्कि महिलाओं को आरक्षण देने के मूल विचार के प्रति उनकी असहमति से प्रेरित है, उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, कि जिन्होंने शाह बानो मामले में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया और तीन तलाक जैसी प्रथा का समर्थन किया, वे महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व देने के विचार को स्वीकार नहीं कर सकते। साथ आगे कहा महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की इस साजिश में समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर खतरनाक कदम उठाया है, जबकि भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नही करता। उन्होंने कहा कांग्रेस सपा, विपक्ष को लगता है, कि वह तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित कर सकता है, लेकिन आज की महिलाएं सब समझती है। साथ ही कहा यह केवल एक विधेयक का विरोध नही था, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विपक्ष की हताशा का प्रदर्शन था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा आदि मीडिया बंधु उपस्थित रहे।
    1
    महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस, सपा विपक्ष का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण :- केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा
कांग्रेस,सपा, विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ किया विश्वासघात :- बी.एल. वर्मा
विपक्ष ने फिर साबित किया, महिलाओं के मुद्दे पर भरोसे लायक नहीं :- बी.एल. वर्मा
महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा बनना दुर्भाग्यपूर्ण :- बी.एल. वर्मा
बदायूँ l बदायूँ स्थित फॉर लीफ होटल में विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के मुद्दे पर आयोजित प्रेस वार्ता को माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संबोधित किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा 16 और 17 अप्रैल को संसद में जो घटनाक्रम हुआ, उसने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों की महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। इन दलों ने महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। जो दल इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि परिसीमन से किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते ने कहा समाजवादी पार्टी जैसे दल कोटा के भीतर धर्म-आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर पूरी प्रक्रिया को टालने का प्रयास कर रहे हैं, जो तुष्टिकरण और ध्यान भटकाने का एक बहाना मात्र है। आगे कहा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए इन महिला-विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। 
उन्होंने आगे कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था। लेकिन इन दो दिनों में केवल एक विधेयक ही नहीं गिरा, बल्कि विपक्षी दल देश की आधी आबादी की नजरों में भी गिर गए। आगे कहा भारतीय जनता पार्टी संसद में विपक्ष के इस शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी आचरण की कड़ी निंदा करती है। इन दलों ने केवल विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि जब भी महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देने की बात आती है, ये दल राजनीतिक बहानों और देरी का सहारा लेते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की सच्चाई एक बार फिर सामने आई है। आगे कहा ये दल लोकतंत्र के रक्षक होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वास्तव में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने स्पष्ट किया है, कि यह राजनीति का समय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में निर्णय लेने का समय है। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देना आवश्यक है, जिसे कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने दशकों तक रोके रखा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा है कि जब सभी दल एक साथ आते हैं, तो ऐसे मुद्दे राजनीतिक नहीं रह जाते, बल्कि देश के हित में निर्णय का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने सभी सांसदों से व्यक्तिगत और दलगत हितों से ऊपर उठने की अपील की। उन्होंने कहा जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, तब विपक्षी दलों ने चुनावी दबाव में उसका समर्थन किया, लेकिन जब वास्तव में महिलाओं को अधिकार देने का समय आया, तो उनकी महिला-विरोधी सोच खुलकर सामने आ गई।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी है कि देश की महिलाएं अब मूक दर्शक नहीं हैं, बल्कि सक्रिय भागीदार हैं और चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं। आज लाखों महिलाएं गांवों में पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही हैं और निर्णय ले रही हैं, और अब वे संसद और विधानसभाओं में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस ऐतिहासिक अवसर को टालना केवल विधायी देरी नहीं, बल्कि सामाजिक और लोकतांत्रिक प्रगति का गला घोंटना है, और इसके जिम्मेदार लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। आगे कहा इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विपक्ष के झूठ के पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा इन विधेयकों का मूल उद्देश्य “एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य” के संवैधानिक सिद्धांत को प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक दायित्व है, जिसे लंबे समय से टाला गया, जिससे प्रतिनिधित्व में गंभीर असंतुलन उत्पन्न हुआ है। आगे कहा गृहमंत्री ने साफ किया है, कि कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगियों का विरोध प्रक्रिया को लेकर नहीं, बल्कि महिलाओं को आरक्षण देने के मूल विचार के प्रति उनकी असहमति से प्रेरित है, उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, कि जिन्होंने शाह बानो मामले में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया और तीन तलाक जैसी प्रथा का समर्थन किया, वे महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व देने के विचार को स्वीकार नहीं कर सकते। साथ आगे कहा महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की इस साजिश में समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर खतरनाक कदम उठाया है, जबकि भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नही करता। उन्होंने कहा कांग्रेस सपा, विपक्ष को लगता है, कि वह तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित कर सकता है, लेकिन आज की महिलाएं सब समझती है। साथ ही कहा यह केवल एक विधेयक का विरोध नही था, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विपक्ष की हताशा का प्रदर्शन था।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा आदि मीडिया बंधु उपस्थित रहे।
    user_संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    पत्रकारिता Budaun, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अधिवक्ताओं के चैंबर में लगी भीषण आग सारा सामान जल कर राख। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका। धीरे-धीरे कई अधिवक्ताओं के चैंबर आग की चपेट में आए, मचा हड़कंप मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू भीषण आग के चलते यातायात बाधित रहा, पुलिस ने कराया शुरू सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक–जिला अस्पताल रोड का मामला
    1
    बदायूं ब्रेकिंग
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनों 8650252442
अधिवक्ताओं के चैंबर में लगी भीषण आग सारा सामान जल कर राख। 
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका।  
धीरे-धीरे कई अधिवक्ताओं के चैंबर आग की चपेट में आए, मचा हड़कंप
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू
भीषण आग के चलते यातायात बाधित रहा, पुलिस ने कराया शुरू
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक–जिला अस्पताल रोड का मामला
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल
फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महिला अंदर ही फंस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा काटकर महिला के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महिला अंदर ही फंस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा काटकर महिला के शव को बाहर निकाला।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    2 hrs ago
  • petrolper vivad kar rahe the petrol Nahin thi petrol per vivad kar rahe the
    1
    petrolper vivad kar rahe the petrol Nahin thi petrol per vivad kar rahe the
    user_Best wishes
    Best wishes
    बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.