logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है। आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।

9 hrs ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है। आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 25 से 27 सितम्बर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी, आमजन की सुरक्षा एवं कृषि के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के क्रम में जनपद सम्भल में 25 से 27 सितम्बर 2026 तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली एवं वज्रपात की भी संभावना है। जनपदवासियों की सुरक्षा तथा कृषि के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रिय सिंह द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से निम्न सावधानियां बरतने की अपील की गई है— आकस्मिक निचले एवं बाढ़ वाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा पेड़ों की शरण लेने से बचें। सुरक्षित एवं संरक्षित पक्के मकानों के अंदर आश्रय लें। अस्थायी एवं असुरक्षित संरचनाओं को खाली कराकर सुरक्षित किया जाए। खनन गतिविधियों को परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाए। कृषि अनाज एवं पानी से नुकसान होने वाले उत्पादों को ऊंचे स्थान पर रखें। कृषि कार्यों में सिंचाई, कटाई एवं उर्वरक के प्रयोग से बचें। सामुदायिक सेवाओं में बड़ी विफलता से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना तैयार रखें। अपेक्षित विलंब /यातायात बंद होने के कारण पूर्व योजना बनाएं तथा अनावश्यक यात्रा स्थगित करें। नालों एवं मौसमी जलधाराओं से दूर एवं सुरक्षित रहें। कच्ची पानी से भरी सड़कों पर वाहन चलाने से बचें तथा बारिश के दौरान फिसलन एवं कम दृश्यता की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। चेतावनी/खतरे के निशान के निकट बहने वाली नदी के बैराजों/तटों एवं आसपास के निचले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा तटबंधों एवं बांधों के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। अतिप्रवाहित पुलों, जलप्रपातों एवं जलमग्न सुरंगों से यात्रा करने से बचें। आवश्यकता के आधार पर अस्थायी आश्रय गृह, अस्पताल तथा भोजन, पानी एवं बिजली की व्यवस्था को स्टैंडबाय मोड पर रखा जा सकता है। अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
    1
    25 से 27 सितम्बर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी, आमजन की सुरक्षा एवं कृषि के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील
भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के क्रम में जनपद सम्भल में 25 से 27 सितम्बर 2026 तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली एवं वज्रपात की भी संभावना है।
जनपदवासियों की सुरक्षा तथा कृषि के दृष्टिगत  जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रिय सिंह द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से निम्न सावधानियां बरतने की अपील की गई है—
आकस्मिक  निचले एवं बाढ़  वाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा पेड़ों की शरण लेने से बचें।
सुरक्षित एवं संरक्षित पक्के मकानों के अंदर आश्रय लें।
अस्थायी एवं असुरक्षित संरचनाओं को खाली कराकर सुरक्षित किया जाए।
खनन गतिविधियों को परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाए।
कृषि अनाज एवं पानी से नुकसान होने वाले उत्पादों को ऊंचे स्थान पर रखें।
कृषि कार्यों में सिंचाई, कटाई एवं उर्वरक के प्रयोग से बचें।
सामुदायिक सेवाओं में बड़ी विफलता से  बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना तैयार रखें।
अपेक्षित विलंब /यातायात बंद होने के कारण  पूर्व योजना बनाएं तथा अनावश्यक यात्रा स्थगित करें।
नालों एवं मौसमी जलधाराओं से दूर एवं सुरक्षित रहें।
कच्ची पानी से भरी सड़कों पर वाहन चलाने से बचें तथा बारिश के दौरान फिसलन एवं कम दृश्यता की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें।
चेतावनी/खतरे के निशान के निकट बहने वाली  नदी के  बैराजों/तटों एवं आसपास के निचले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा तटबंधों एवं बांधों के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं।
अतिप्रवाहित पुलों, जलप्रपातों एवं जलमग्न  सुरंगों से यात्रा करने से बचें।
आवश्यकता के आधार पर अस्थायी आश्रय गृह, अस्पताल तथा भोजन, पानी एवं बिजली की व्यवस्था को स्टैंडबाय मोड पर रखा जा सकता है।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद अमरोहा के मोहल्ला काजिस्तान में 33 लाख रुपए की चोरी को चोरों की घटना को अंजाम दिया
    1
    जनपद अमरोहा के मोहल्ला काजिस्तान में 33 लाख रुपए की चोरी को चोरों की घटना को अंजाम दिया
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश मुरादाबाद : सम्भल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश
    1
    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश
मुरादाबाद : सम्भल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल! अस्पताल के दस्तावेज में काट-छांट कर बदली तारीख, FIR के आदेश
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी NHAI की व्यवस्था पर उठे सवाल, वाहन चालकों को हुई दिक्कत अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरपुर के पास नेशनल हाईवे पर बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुई बारिश के बाद हाईवे के कुछ हिस्सों में जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित नजर आई, जिसके चलते सड़क पर पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई वाहन चालक पानी से बचने के लिए सड़क के किनारे से निकलते नजर आए। वहीं तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क पर जमा पानी राहगीरों और आसपास से गुजरने वाले लोगों पर भी पड़ता रहा। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से हादसे की आशंका भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हाईवे पर जलभराव की समस्या सामने आती रहती है। उनका आरोप है कि पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने NHAI से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और हाईवे पर जमा पानी को जल्द हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
    4
    बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
NHAI की व्यवस्था पर उठे सवाल, वाहन चालकों को हुई दिक्कत
अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरपुर के पास नेशनल हाईवे पर बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुई बारिश के बाद हाईवे के कुछ हिस्सों में जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित नजर आई, जिसके चलते सड़क पर पानी जमा हो गया।
जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई वाहन चालक पानी से बचने के लिए सड़क के किनारे से निकलते नजर आए। वहीं तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क पर जमा पानी राहगीरों और आसपास से गुजरने वाले लोगों पर भी पड़ता रहा। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से हादसे की आशंका भी बनी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हाईवे पर जलभराव की समस्या सामने आती रहती है। उनका आरोप है कि पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों ने NHAI से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और हाईवे पर जमा पानी को जल्द हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बारिश के डर से बिजली हुई गायब पचास से अधिक गावों में छाया अंधेरा संवाददाता चौधरपुर शुक्रवार की रात्रि से लगातार हो रही बारिश के डर से चौधरपुर बिजली घर से बिजली गायब हो गई जिससे चौधरपुर, क़रनपुर, चक पायती, अमहेड़ा, जिबाई, तबई, सलेमपुर नवादा, अहरोला माफ़ी, पतेई खालसा, हसनपुर कलां, मोहम्मदपुर नरेठा, शाहपुर डसर, मिलक पलूपुरा, रतुपुरा,लोधीपुर राजपूत, बुढनपुर, खय्या माफ़ी, शैखुपुर माफ़ी, मंसूरपुर माफ़ी, फैजगंज, ककराली,सहित पचास से अधिक गांव की बिजली गुल हो गईं जिससे गांव में अंधेरा छा गया पंद्रह घंटे बाद भी बिजली न आने से इन्वेटर भी जबाब दे गये एक तरफ लगातार हो रही बारिश और दूसरी तरफ बिजली न आने से लोगो मुश्किलें बढ़ गई है |बिजली न आने से लोगो को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है|
    1
    बारिश के डर से बिजली हुई गायब  पचास से अधिक गावों में छाया अंधेरा
संवाददाता चौधरपुर
शुक्रवार की रात्रि से लगातार हो रही बारिश के डर से चौधरपुर बिजली घर से बिजली गायब हो गई जिससे चौधरपुर, क़रनपुर, चक पायती, अमहेड़ा, जिबाई, तबई, सलेमपुर नवादा, अहरोला माफ़ी, पतेई खालसा, हसनपुर कलां, मोहम्मदपुर नरेठा, शाहपुर डसर, मिलक पलूपुरा, रतुपुरा,लोधीपुर राजपूत, बुढनपुर, खय्या माफ़ी, शैखुपुर माफ़ी, मंसूरपुर माफ़ी, फैजगंज, ककराली,सहित पचास से अधिक गांव की बिजली गुल हो गईं जिससे गांव में अंधेरा छा गया पंद्रह घंटे बाद भी बिजली न आने से इन्वेटर भी जबाब दे गये एक तरफ लगातार हो रही बारिश और दूसरी तरफ बिजली न आने से लोगो मुश्किलें बढ़ गई है |बिजली न आने से लोगो को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है|
    user_दिलशाद खान
    दिलशाद खान
    Amroha, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उर्स का हुआ आगाज उर्स । जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उसके मौके पर लोगों ने चादर पोसी की और उर्स में अकीदतमंद मौजूद रहे
    2
    जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उर्स का हुआ आगाज उर्स ।
जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना में उसके मौके पर लोगों ने चादर पोसी की और उर्स में अकीदतमंद मौजूद रहे
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल में नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में दंगा भड़काने की साजिश की गई और सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाए। हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। इस दौरान विधायक ने विवादित बयान भी दिया। सुनिए उनकी पूरी बात। विओ- संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने की साजिश की गई। उन्होंने सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कथित बयानों के जरिए तनाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नंद किशोर गुर्जर ने लोनी की आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया और दावा किया कि उनकी सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि अलग-अलग घटनाओं पर राजनीतिक रूप से अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जाती है। संभल में 1978 के दंगों का जिक्र और कथित धमकियों को लेकर विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की और एनएसए के तहत कार्रवाई की बात कही। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कथित तौर पर दंगा भड़काने की धमकी देने वालों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।” बाइट, नन्द किशोर गुर्जर, लोनी विधायक
    1
    संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और

संभल में नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान
संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में दंगा भड़काने की साजिश की गई और सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाए। हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। इस दौरान विधायक ने विवादित बयान भी दिया। सुनिए उनकी पूरी बात।
विओ- संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने की साजिश की गई। उन्होंने सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कथित बयानों के जरिए तनाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नंद किशोर गुर्जर ने लोनी की आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया और दावा किया कि उनकी सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि अलग-अलग घटनाओं पर राजनीतिक रूप से अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जाती है। संभल में 1978 के दंगों का जिक्र और कथित धमकियों को लेकर विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की और एनएसए के तहत कार्रवाई की बात कही। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कथित तौर पर दंगा भड़काने की धमकी देने वालों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।”
बाइट, नन्द किशोर गुर्जर, लोनी विधायक
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भारी बारिश से धान की फसल चौपट: किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, फसल पर फफूंद और अंकुरण का खतरा जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल इस बेमौसम बरसात के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में जलभराव होने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। इसके कारण दानों के काले पड़ने, सड़ने और उनमें फफूंद लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पानी में डूबी रहने के कारण पकी हुई धान की बालियों में खेत के अंदर ही अंकुरण (दाने जमना) शुरू हो गया है। इससे धान की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और बाजार में किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल सकेगा। जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर सड़ रही है। इस आपदा के कारण किसानों को फसल से किसी भी प्रकार के मुनाफे या लाभ की उम्मीद नहीं बची है। उल्टा, गिरी हुई फसल की कटाई के लिए अब मजदूरों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसानों की एकमात्र उम्मीद अब सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है। पीड़ित किसान स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।
    1
    भारी बारिश से धान की फसल चौपट: किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, फसल पर फफूंद और अंकुरण का खतरा
जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल इस बेमौसम बरसात के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
खेतों में जलभराव होने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। इसके कारण दानों के काले पड़ने, सड़ने और उनमें फफूंद लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पानी में डूबी रहने के कारण पकी हुई धान की बालियों में खेत के अंदर ही अंकुरण (दाने जमना) शुरू हो गया है। इससे धान की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और बाजार में किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल सकेगा।
जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर सड़ रही है। इस आपदा के कारण किसानों को फसल से किसी भी प्रकार के मुनाफे या लाभ की उम्मीद नहीं बची है। उल्टा, गिरी हुई फसल की कटाई के लिए अब मजदूरों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसानों की एकमात्र उम्मीद अब सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है। पीड़ित किसान स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट दिल्ली मे भारी बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट EVM हटाओ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाओ ये युवाओं की क्रांति है बीजेपी के लिए ये बहुत भारी पड़ेगी भारी बारिश के बीच लाखों लोगों का हूजूम! लोगों का जोश बता रहा है कि ज्ञानेश कुमार और साथ में चोर सरकार भागने वाली है..! #EVM_हटाओ_देश_बचाओ #जंतर_मंतर #वोटचोर_ज्ञानेश #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो
    1
    बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू  जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट 

दिल्ली मे भारी बारिश के बावजूद GEN -Z का आंदोलन शुरू  जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट 
EVM हटाओ 
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाओ 
ये युवाओं की क्रांति है बीजेपी के लिए ये बहुत भारी पड़ेगी
भारी बारिश के बीच लाखों लोगों का हूजूम!
लोगों का जोश बता रहा है कि ज्ञानेश कुमार और साथ में चोर सरकार भागने वाली है..!
#EVM_हटाओ_देश_बचाओ #जंतर_मंतर  #वोटचोर_ज्ञानेश #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.