भारी बारिश से धान की फसल चौपट: किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, फसल पर फफूंद और अंकुरण का खतरा जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल इस बेमौसम बरसात के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में जलभराव होने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। इसके कारण दानों के काले पड़ने, सड़ने और उनमें फफूंद लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पानी में डूबी रहने के कारण पकी हुई धान की बालियों में खेत के अंदर ही अंकुरण (दाने जमना) शुरू हो गया है। इससे धान की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और बाजार में किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल सकेगा। जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर सड़ रही है। इस आपदा के कारण किसानों को फसल से किसी भी प्रकार के मुनाफे या लाभ की उम्मीद नहीं बची है। उल्टा, गिरी हुई फसल की कटाई के लिए अब मजदूरों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसानों की एकमात्र उम्मीद अब सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है। पीड़ित किसान स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।
भारी बारिश से धान की फसल चौपट: किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, फसल पर फफूंद और अंकुरण का खतरा जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल इस बेमौसम बरसात के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में जलभराव होने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। इसके कारण दानों के काले पड़ने, सड़ने और उनमें फफूंद लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पानी में डूबी रहने के कारण पकी हुई धान की बालियों में खेत के अंदर ही अंकुरण (दाने जमना) शुरू हो गया है। इससे धान की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और बाजार में किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल सकेगा। जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर सड़ रही है। इस आपदा के कारण किसानों को फसल से किसी भी प्रकार के मुनाफे या लाभ की उम्मीद नहीं बची है। उल्टा, गिरी हुई फसल की कटाई के लिए अब मजदूरों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसानों की एकमात्र उम्मीद अब सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है। पीड़ित किसान स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।
- भारी बारिश से धान की फसल चौपट: किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, फसल पर फफूंद और अंकुरण का खतरा जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल इस बेमौसम बरसात के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में जलभराव होने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। इसके कारण दानों के काले पड़ने, सड़ने और उनमें फफूंद लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पानी में डूबी रहने के कारण पकी हुई धान की बालियों में खेत के अंदर ही अंकुरण (दाने जमना) शुरू हो गया है। इससे धान की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और बाजार में किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल सकेगा। जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए छोड़ी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर सड़ रही है। इस आपदा के कारण किसानों को फसल से किसी भी प्रकार के मुनाफे या लाभ की उम्मीद नहीं बची है। उल्टा, गिरी हुई फसल की कटाई के लिए अब मजदूरों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसानों की एकमात्र उम्मीद अब सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है। पीड़ित किसान स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।1
- यूपी में बड़ा बारिश अलर्ट सुबह 8:30 बजे से 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक *भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना - रेड अलर्ट* बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, मुरादाबाद रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के क्षेत्र। Image me ye likha hai: *यूपी में बड़ा बारिश अलर्ट* *सुबह 8:30 बजे से 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक* *भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना - रेड अलर्ट* बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के क्षेत्र। *भारी बारिश की संभावना - ऑरेंज अलर्ट* प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा समेत कई जिले। *गरज-चमक और तेज हवा* कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक *खास बात* 25 सितंबर को प्रतापगढ़-प्रयागराज-कौशाम्बी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम काफी सक्रिय रह सकता है। *सावधानी ही सुरक्षा है* - खुले में न निकलें - पेड़ के नीचे शरण न लें - गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें - जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें - पक्के मकान में रहें1
- राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना असद बोले- धर्म का काम अहिंसा, करुणा और ईमानदारी; बर्क ने NSA के तहत कार्रवाई की मांग की, चौधरी मुशीर बोले- संविधान से चलेगा मुल्क संभल। जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान के बाद संभल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजेश सिंघल ने रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संभल में अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और हरिहर मंदिर जाने वालों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा होगी। राजेश सिंघल के इस बयान पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म का काम भड़काऊ भाषण देना नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देकर कोई संभल का लीडर नहीं बन सकता, बल्कि इससे माहौल खराब हो सकता है। असद अब्दुल्ला ने भाजपा के उन नेताओं का भी जिक्र किया, जिन पर उन्होंने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोगों का कोई नाम लेने वाला नहीं है। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे भाईचारा बढ़े और लोगों के बीच नफरत न फैले। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। बर्क बोले- सिंघल भाजपा नेता नहीं, फर्जी नेता वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने राजेश सिंघल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें भाजपा नेता के बजाय “फर्जी नेता” बताया। बर्क ने कहा कि वह संभल में शांति और अमन चाहते हैं तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन उनके मुताबिक राजेश सिंघल कानून अपने हाथ में लेने और संभल के अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। बर्क ने प्रशासन से राजेश सिंघल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी वह राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। चौधरी मुशीर बोले- TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी AIMIM नेता और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर ने भी राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संभल की शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश है। चौधरी मुशीर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह मुल्क संविधान से चलेगा, किसी के कहने से या किसी के चाहने से नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी जुबान भी है और “उससे लंबी है”, लेकिन वह अपनी जुबान का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं करना चाहते। लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच संभल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं कि विवादित बयानों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट :- ममलुकुर रहमान बर्क (सांसद पिता) बाइट :- मुशीर चौधरी (चेयरमैन पति) बाइट :- असद अब्दुल्ला (एआइएमआइएम जिला अध्यक्ष संभल)3
- बदायूं के उघेती थाना क्षेत्र में शर्मनाक वारदात जंगल में प्रेमी और प्रेमिका को कुछ मनचलों ने घेरा । बदायूं बदायूं के उघेती थाना क्षेत्र में शर्मनाक वारदात जंगल में प्रेमी और प्रेमिका को कुछ मन चले युवकों ने घेरा था । युवकों ने प्रेमी जोड़े के साथ जमकर मारपीट की । दबंग युवकों ने किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ भी की । युवकों द्वारा किशोरी के साथ गैंगरेप करने क़े आरोप की पुष्टि नहीं । मनचलों ने शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बना लिया । आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित जान बचाकर भागे । कई दिनों तक मामला दबा रहा, अब वीडियो सामने आया । 17 सितंबर का मामला 24 सितंबर को सामने आया । पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज । घटनास्थल का एडीजी, DIG बरेली ने किया निरीक्षण । बदायूं उघेती थाना क्षेत्र का मामला ।2
- बिल्सी क्षेत्र में ठंडी हवा के साथ बारिश में लोगों का हुआ बुरा हाल1
- उघैती के जंगल में युवक-युवती से मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार उघैती के जंगल में युवक-युवती से मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार बदायूं: उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराय बरौलिया के जंगल में युवक-युवती के साथ मारपीट और युवती से अभद्रता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर पीड़िता तक पहुंचकर उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, घटना 17 सितंबर की बताई जा रही है और शुरुआत में पीड़ित युवक-युवती पुलिस के पास नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान और तलाश की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। Jagran मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू की है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- असद नगर में लगातार 15 घंटे से बारिश, रास्तों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित संवाददाता — आयुष मिश्रा असद नगर। असद नगर में लगातार करीब 15 घंटे से हो रही बारिश के चलते कई रास्तों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार बारिश से रास्तों पर जमा पानी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।1
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचारी रोग नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा, 1 अक्टूबर से संचारी रोग अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार विश्नोई ने आगामी 1 अक्टूबर 2026 से संचालित होने वाले संचारी रोग अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता एवं स्वस्थता का व्यापक संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में लोगों को झाड़-फूंक के बजाय तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि सर्पदंश से प्रभावित व्यक्ति को समय से उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में पशुपालन, कृषि, उद्यान, सिंचाई, स्वच्छ भारत मिशन सहित संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई सहित जनपद के समस्त संबंधित चिकित्सा अधीक्षक/एमओआईसी तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1