logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS: बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे जेई से दिनदहाड़े मारपीट

19 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
19 hrs ago

CITY NEWS: बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे जेई से दिनदहाड़े मारपीट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर अकाश कश्यप हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने का आरोप, राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने सीएम से लगाई गुहार फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कॉलोनी निवासी अकाश कश्यप पुत्र महराम की 29 अगस्त 2026 को हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र सौंपा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप द्वारा दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी मृतक के परिजनों को लगातार जानमाल की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। संगठन ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में मुकदमे की धाराओं में कार्रवाई किए जाने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, एक परिजन को सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन किया जाएगा।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
अकाश कश्यप हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने का आरोप, राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने सीएम से लगाई गुहार
फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कॉलोनी निवासी अकाश कश्यप पुत्र महराम की 29 अगस्त 2026 को हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय पीओ डीओ ए सेना ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र सौंपा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप द्वारा दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी मृतक के परिजनों को लगातार जानमाल की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। संगठन ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में मुकदमे की धाराओं में कार्रवाई किए जाने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, एक परिजन को सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन किया जाएगा।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी *हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे। हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी *हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे। *हेल्पलाइन नंबरों से किया जागरूक -* पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी - - *1090 - वूमेन पावर लाइन* - *181 - महिला हेल्पलाइन* - *112 - पुलिस आपातकालीन सेवा* - *1930 - साइबर क्राइम हेल्पलाइन* - *1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन* - *108/102 - एंबुलेंस सेवा* - *101 - फायर ब्रिगेड* साइबर अपराध को लेकर विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, अपना OTP किसी के साथ शेयर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। *थाने के मिशन शक्ति केंद्र की दी जानकारी -* टीम ने महिलाओं को बताया कि थाने पर मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी किसी भी समस्या को लेकर बेझिझक आ सकती हैं। उनकी समस्या का त्वरित और गोपनीय तरीके से निस्तारण किया जाएगा। *कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी -* इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, जिसमें - - वृद्धावस्था पेंशन योजना - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जागरूकता के लिए टीम ने गांव में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पंपलेट भी चस्पा किए।
    4
    हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी

*हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे।
हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी
*हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे।
*हेल्पलाइन नंबरों से किया जागरूक -*
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी -
- *1090 - वूमेन पावर लाइन*
- *181 - महिला हेल्पलाइन*
- *112 - पुलिस आपातकालीन सेवा*
- *1930 - साइबर क्राइम हेल्पलाइन*
- *1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन*
- *108/102 - एंबुलेंस सेवा*
- *101 - फायर ब्रिगेड*
साइबर अपराध को लेकर विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, अपना OTP किसी के साथ शेयर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
*थाने के मिशन शक्ति केंद्र की दी जानकारी -*
टीम ने महिलाओं को बताया कि थाने पर मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी किसी भी समस्या को लेकर बेझिझक आ सकती हैं। उनकी समस्या का त्वरित और गोपनीय तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
*कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी -*
इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, जिसमें -
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- निराश्रित महिला पेंशन योजना
आदि योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
जागरूकता के लिए टीम ने गांव में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पंपलेट भी चस्पा किए।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
    राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चंपातपुर गांव में सड़क बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन अल्हागंज। ग्राम पंचायत जेरारहीमपुर के चम्पतपुर और टिकुरा गांव में पक्की सड़क व सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई
    1
    चंपातपुर गांव में सड़क बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
अल्हागंज। ग्राम पंचायत जेरारहीमपुर के चम्पतपुर और टिकुरा गांव में पक्की सड़क व सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • #एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल। #uppolice #vairalvideo #वीडियो #etahnews #etahupdate #etahpolice
    1
    #एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल।
#uppolice #vairalvideo #वीडियो #etahnews #etahupdate #etahpolice
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन. सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन कन्नौज। सहारनपुर में करीब 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद के कथित ध्वस्तीकरण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने न्यायिक जांच और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष इशरत खान ने 8 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सहसपुर कलेक्ट्रेट में स्थित पुरानी वक्फ मस्जिद को एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर सरकारी जमीन का बहाना बनाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए के प्रावधानों के विपरीत है। साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 की धाराओं का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है। एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट के जमीयत उलेमा-ए-हिंद बनाम स्टेट मामले में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के संबंध में कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई। ये हैं प्रमुख मांगें पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और मस्जिद का उसी स्थान पर वक्फ बोर्ड की निगरानी में तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए। भविष्य में किसी भी वक्फ संपत्ति पर वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए बिना कार्रवाई न की जाए।
    4
    सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन.
सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
कन्नौज। सहारनपुर में करीब 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद के कथित ध्वस्तीकरण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने न्यायिक जांच और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष इशरत खान ने 8 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सहसपुर कलेक्ट्रेट में स्थित पुरानी वक्फ मस्जिद को एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर सरकारी जमीन का बहाना बनाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए के प्रावधानों के विपरीत है। साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 की धाराओं का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है।
एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट के जमीयत उलेमा-ए-हिंद बनाम स्टेट मामले में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के संबंध में कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई।
ये हैं प्रमुख मांगें
पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए।
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और मस्जिद का उसी स्थान पर वक्फ बोर्ड की निगरानी में तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए।
भविष्य में किसी भी वक्फ संपत्ति पर वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए बिना कार्रवाई न की जाए।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • दर्दनाक हादसा: छत तोड़ते समय लेंटर गिरने से मजदूर की मौत जैथरा। मंगलवार सुबह नगला सुमित गांव में छत तोड़ने का काम कर रहे एक मजदूर की लेंटर गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मजदूर को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार थाना जैथरा क्षेत्र के नगला बिजू गांव निवासी 28 वर्षीय रामकुमार पुत्र मेघ सिंह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगला सुमित गांव में पंकज राठौर पुत्र शिवकुमार सिंह के यहां मजदूरी करने गए थे। करीब नौ बजे वह छत तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया और वह मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद रामकुमार को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। मृतक के पिता मेघ सिंह ने बताया कि रामकुमार परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करने गया था। छत तोड़ते समय अचानक लेंटर गिरने से वह मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    1
    दर्दनाक हादसा: छत तोड़ते समय लेंटर गिरने से मजदूर की मौत
जैथरा। मंगलवार सुबह नगला सुमित गांव में छत तोड़ने का काम कर रहे एक मजदूर की लेंटर गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मजदूर को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार थाना जैथरा क्षेत्र के नगला बिजू गांव निवासी 28 वर्षीय रामकुमार पुत्र मेघ सिंह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगला सुमित गांव में पंकज राठौर पुत्र शिवकुमार सिंह के यहां मजदूरी करने गए थे। करीब नौ बजे वह छत तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया और वह मलबे में दब गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद रामकुमार को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
मृतक के पिता मेघ सिंह ने बताया कि रामकुमार परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करने गया था। छत तोड़ते समय अचानक लेंटर गिरने से वह मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • मैनपुरी –मामला मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी का है। रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप की 22 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से मौत को ऊंचाई से गिरने से बताया गया, जबकि परिजन इस दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 से वंश के माता-पिता मैनपुरी के तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल/धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। सीओ सिटी ने परिजनों से बातचीत कर धरना समाप्त करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर कायम रहे।
    1
    मैनपुरी –मामला मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी का है। रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप की 22 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से मौत को ऊंचाई से गिरने से बताया गया, जबकि परिजन इस दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। 
ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 से वंश के माता-पिता मैनपुरी के तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल/धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। सीओ सिटी ने परिजनों से बातचीत कर धरना समाप्त करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर कायम रहे।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • CITY NEWS: बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे जेई से दिनदहाड़े मारपीट
    1
    CITY NEWS: बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे जेई से दिनदहाड़े मारपीट
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • CITY NEWS: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव
    1
    CITY NEWS: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.