Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sapana Yadav
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- “राजनीति में भी घुला भाईचारे का रंग — आम आदमी पार्टी ने मनाई खुशियों की होली!”“रंगों के संग एकता का संदेश, सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ता परिवार।” #AamAadmiParty #HoliCelebration #PoliticalNews #DelhiPolitics #PunjabPolitics #HindNews #Holi2026 #IndianPolitics1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- रिपोर्टर अमित कौशिक ⏩ थाना कुरावली,सर्विलांस और सीआईडब्ल्यू टीम ने एटा–मैनपुरी हाईवे पर ट्रक पकड़ा ⏩ ट्रक से 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत करीब 58 लाख रुपये ⏩ तस्करों ने शराब पेटियों को चावल के भूसे और खील की बोरियों में छुपाया था ⏩ राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया ⏩ पूछताछ में पता चला शराब पंजाब से बिहार सप्लाई की जानी थी, होली और शराबबंदी का फायदा उठाने के लिए ⏩ आबकारी अधिनियम और BNS धाराओं में मुकदमा दर्ज, पुलिस की कार्रवाई जारी2
- मैनपुरी: जनपद के ग्राम नगला कांकन निवासी भारतीय वायुसेना (IAF) के जवान राहुल कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव पहुँचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य बिंदु: अंतिम विदाई: शहीद राहुल कुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गाँव में किया गया। श्रद्धांजलि: वायुसेना के जवानों और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। माहौल: 'भारत माता की जय' और 'राहुल कुमार अमर रहें' के नारों से आसमान गूंज उठा। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए भारी संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।3
- मैनपुरी तेज रफ्तार कर और बाइक में हुई टक्कर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल मैनपुरी के भोगांव कुरावली नेशनल हाईवे पर द्वारिकापुरी समीप आशीष और विकास बाइक से जा रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कर ने उन्हें बाइक में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही एक साथी की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया1
- 📍 जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। मंत्री ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों, महिलाओं व छात्रों की स्पष्ट सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और पूछा कि अब तक कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला है। एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंहशाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य उर्फ गुड्डू के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- 📱 फेसबुक पोस्ट के लिए स्क्रिप्ट बलिया में तैनात एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा को सपा सांसद Sanatan Pandey के पैर छूते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सांसद जी अपने ही पार्टी के एक विधायक के साथ गाजीपुर के बिरनो टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान बातचीत में विधायक ने कथित तौर पर कहा — “अब क्या है, गिरफ्तार कर लो…” जिस पर दरोगा का जवाब आया — “इतनी कहां औकात है कि गिरफ्तार कर लें…” #Ballia #SanatanPandey #SP #ViralVideo #Ghazipur #BirnoTollPlaza #PoliticalNews #UPPolitics #PoliceAndPolitics #SocialMediaDebate वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कोई इसे शिष्टाचार बता रहा है, तो कोई इसे वर्दी की गरिमा से जोड़कर सवाल उठा रहा है। अब बड़ा सवाल — क्या यह व्यक्तिगत सम्मान है या सिस्टम पर सवाल? आप अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- मैनपुरी यूपी बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं को सड़क हादसे से बचने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरजानंद शाह के मुख्य मार्ग के गढ़ों को मिट्टी से भरवारा सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है गिरजानंद शाक्य के ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा चल रही है और उसमें गहरे गहरे गड्ढे होने की वजह से प्रसाद छात्राएं समय से देरी से पहुंचते हैं और सड़क हादसे भी होते हैं इसको बचाने के लिए उनकी इशारानी पहल की लोक चर्चा कर रहे हैं1
- 📍 जसवंतनगर (निलोई) – गणतंत्र दिवस पर 75 वर्षीय किसान मुन्नालाल का 90% जला शव ट्यूबवेल की कोठरी में मिला था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी ने बताया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के इकलौते बेटे ने ही की। आरोप है कि बेटे ने पहले पिता को खाना खिलाया, फिर डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया और लकड़ी, रजाई व कपड़ों में आग लगाकर जिंदा जला दिया। मौके से खून के निशान और टूटा डंडा बरामद हुआ। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।1