योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे, मेधावी विद्यार्थियों को करें सम्मानित 📍 जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। मंत्री ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों, महिलाओं व छात्रों की स्पष्ट सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और पूछा कि अब तक कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला है। एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंहशाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य उर्फ गुड्डू के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

- 📍 जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। मंत्री ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों, महिलाओं व छात्रों की स्पष्ट सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और पूछा कि अब तक कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला है। एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंहशाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य उर्फ गुड्डू के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- अजनौरा में सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन, प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण पर दिया गया जोर जसवंतनगर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में शुक्रवार को सहकारी शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा किसानों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सहायक अधिकारी (सहकारिता) इटावा सदर राकेश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ब्लॉक जसवंतनगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार एवं ग्राम प्रधान अजनौरा मनोज कुमार शामिल रहे। अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को संगठित कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सहकारी समितियों से जुड़कर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने से उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में भी कमी आती है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुरेंद्र सिंह ने किसानों को मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को अपनी भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराना चाहिए, जिससे मिट्टी में पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सके और उसी आधार पर उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लाभों पर भी प्रकाश डाला। क्षेत्रीय अधिकारी कृभको राजीव कुमार ने कृभको के विभिन्न उर्वरक एवं जैविक उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। किसानों को जैव उर्वरकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव में किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कई किसानों ने फसल उत्पादन, उर्वरक उपलब्धता तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में सभी किसानों से अपील की गई कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर एवं सहकारी योजनाओं से जुड़कर खेती को लाभकारी1
- Post by Rohit Kumar1
- Mahadev 👑🙏🚩1
- Post by Sapana Yadav1
- भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के जोहरी ब्राह्मण गांव में (हार ) पर तार से फाँसी लगाकर एक मजदूर ने मौत को गले लगा लिया. मजदूर बाहर का रहने वाला था. मृतक ओम मिश्रा के यहा विगत कई सालो से रहकर मजदूरी करता था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैँ.2
- किशनी।थाना क्षेत्र के गांव समान में एक वर्ष पूर्व शादी होकर आयी विवाहिता ने ग्रह क्लेश से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेजा है। शुक्रवार को सुबह मृतिका कोमल 22 पत्नी राजीव कुमार दिवाकर निवासी समान घर मे अकेली थी कोमल की शादी को महज एक वर्ष ही हुआ था।घर से सास आलू के खेत मे काम करने चली गयी तथा पति व ससुर हिंदूपुर मजदूरी करने चले गए। ग्रह कलेश से कोमल तंग आ चुकी थी उसने आंगन में पड़े जाल में साड़ी का फंदे में लटक गई जिससे उसकी जान चली गयी।सुबह दस बजे जब आलू का खेत देखकर सास सास सर्वेश कुमारी घर वापस आयी तो घर मे अंदर से कुंडी लगी थी।काफी देर कुंडी बजाने के बाद भी न खुलने पर स्थानीय लोगों ने छत से अंदर जाकर देखा तो कोमल फंदे में लटक रही थी।ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।इसके बाद ग्रामीणों ने कोमल के पति व पिता लालाराम जो मजदूरी करने गए थे उनको भी मौके पर बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया।जानकारी पर सीओ रामकृष्ण द्विवेदी व नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगो के बयान दर्ज किए है।मायके पक्ष के लोग भी सूचना पाकर समान पहुंच गए।पुलिस ने बाद में शव को मोर्चरी भेजा है।समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष ने कोई तहरीर नही दी है।1
- 📍 जसवंतनगर (निलोई) – गणतंत्र दिवस पर 75 वर्षीय किसान मुन्नालाल का 90% जला शव ट्यूबवेल की कोठरी में मिला था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी ने बताया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के इकलौते बेटे ने ही की। आरोप है कि बेटे ने पहले पिता को खाना खिलाया, फिर डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया और लकड़ी, रजाई व कपड़ों में आग लगाकर जिंदा जला दिया। मौके से खून के निशान और टूटा डंडा बरामद हुआ। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।1