logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड में खेत पर तार से फासी लगाकर मजदूर ने अपनी जीवन लीला की समाप्त भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के जोहरी ब्राह्मण गांव में (हार ) पर तार से फाँसी लगाकर एक मजदूर ने मौत को गले लगा लिया. मजदूर बाहर का रहने वाला था. मृतक ओम मिश्रा के यहा विगत कई सालो से रहकर मजदूरी करता था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैँ.

9 hrs ago
user_कृष्ण कांत शर्मा
कृष्ण कांत शर्मा
Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

भिंड में खेत पर तार से फासी लगाकर मजदूर ने अपनी जीवन लीला की समाप्त भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के जोहरी ब्राह्मण गांव में (हार ) पर तार से फाँसी लगाकर एक मजदूर ने मौत को गले लगा लिया. मजदूर बाहर का रहने वाला था. मृतक ओम मिश्रा के यहा विगत कई सालो से रहकर मजदूरी करता था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैँ.

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के जोहरी ब्राह्मण गांव में (हार ) पर तार से फाँसी लगाकर एक मजदूर ने मौत को गले लगा लिया. मजदूर बाहर का रहने वाला था. मृतक ओम मिश्रा के यहा विगत कई सालो से रहकर मजदूरी करता था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैँ.
    2
    भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के जोहरी ब्राह्मण गांव में (हार ) पर तार से फाँसी लगाकर एक मजदूर ने मौत को गले लगा लिया. मजदूर बाहर का रहने वाला था. मृतक ओम मिश्रा के यहा विगत कई सालो से रहकर मजदूरी करता था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैँ.
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सत्यमेव जयते 🙏 भाजपा की तानाशाही और झूठी राजनीति से ना डरे और ना ही झुके, सच्चाई व हिम्मत के साथ लड़े और अंत में जीतकर निकले🔥 #KattarImaandarKejriwal
    1
    सत्यमेव जयते 🙏
भाजपा की तानाशाही और झूठी राजनीति से ना डरे और ना ही झुके, सच्चाई व हिम्मत के साथ लड़े और अंत में जीतकर निकले🔥
#KattarImaandarKejriwal
    user_Rajesh Shakya
    Rajesh Shakya
    Bhind, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • आश्रम में रहने बाली सन्यासी माता का हुआ निधन राठौर समाज के समाज सेवियो ने बढ़ाया हाथ किया अंतिम संस्कार* *हम आपको बतादे की गोरी सरोवर किनारे अर्धनारीश्वर मंदिर के पास संन्यासी वृद्धा मां का आश्रम था बन्हा पर कुछ समय पहले एक माताजी पंच तत्व में विलीन हो गई थी उनका अंतिम संस्कार वंहा के समाज सेवियो ने किया था तथा तेरवी भी राठौर समाज के समाज सेवियों के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन भी गुरुवार किया गया है* *आयोजन कार्य सुनील दत्त राठौर नगर अध्यक्ष अटेर* *देवेंद्र सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग* *मोर्चा एवं उनके साथी गण के द्वारा किया गया है जिला कार्यालय मंत्री दिनेश राठोर सहित कई राठौर समाज सेवियो द्वारा किया गया है*
    1
    आश्रम में रहने बाली  सन्यासी माता का हुआ निधन राठौर समाज के समाज सेवियो ने बढ़ाया हाथ किया अंतिम संस्कार* 
*हम आपको बतादे की गोरी सरोवर किनारे अर्धनारीश्वर मंदिर के पास संन्यासी वृद्धा मां का आश्रम था बन्हा पर कुछ समय पहले एक माताजी पंच तत्व में विलीन हो गई थी उनका अंतिम संस्कार वंहा के समाज सेवियो ने किया था  तथा तेरवी भी राठौर समाज के समाज सेवियों के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन भी गुरुवार  किया गया है* 
*आयोजन कार्य सुनील दत्त राठौर नगर अध्यक्ष अटेर*
*देवेंद्र सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग* *मोर्चा एवं उनके साथी गण के द्वारा किया गया है जिला कार्यालय मंत्री दिनेश राठोर सहित कई राठौर समाज सेवियो द्वारा किया गया है*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *💥त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न* *▪️सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए: रवि उपाध्याय* आलमपुर आगामी त्योहारों होली, ईद एवं नवरात्र को लेकर आलमपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, साफ.-सफाई एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। बैठक में सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    *💥त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न*
*▪️सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए: रवि उपाध्याय*
आलमपुर आगामी त्योहारों होली, ईद एवं नवरात्र को लेकर आलमपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, साफ.-सफाई एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। बैठक में  सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 📍 जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। मंत्री ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों, महिलाओं व छात्रों की स्पष्ट सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और पूछा कि अब तक कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला है। एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंहशाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य उर्फ गुड्डू के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    📍 जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
मंत्री ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों, महिलाओं व छात्रों की स्पष्ट सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और पूछा कि अब तक कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला है। एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले।
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंहशाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य उर्फ गुड्डू के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अजनौरा में सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन, प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण पर दिया गया जोर जसवंतनगर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में शुक्रवार को सहकारी शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा किसानों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सहायक अधिकारी (सहकारिता) इटावा सदर राकेश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ब्लॉक जसवंतनगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार एवं ग्राम प्रधान अजनौरा मनोज कुमार शामिल रहे। अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को संगठित कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सहकारी समितियों से जुड़कर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने से उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में भी कमी आती है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुरेंद्र सिंह ने किसानों को मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को अपनी भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराना चाहिए, जिससे मिट्टी में पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सके और उसी आधार पर उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लाभों पर भी प्रकाश डाला। क्षेत्रीय अधिकारी कृभको राजीव कुमार ने कृभको के विभिन्न उर्वरक एवं जैविक उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। किसानों को जैव उर्वरकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव में किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कई किसानों ने फसल उत्पादन, उर्वरक उपलब्धता तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में सभी किसानों से अपील की गई कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर एवं सहकारी योजनाओं से जुड़कर खेती को लाभकारी
    1
    अजनौरा में सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन, प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण पर दिया गया जोर
जसवंतनगर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में शुक्रवार को सहकारी शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा किसानों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सहायक अधिकारी (सहकारिता) इटावा सदर राकेश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ब्लॉक जसवंतनगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार एवं ग्राम प्रधान अजनौरा मनोज कुमार शामिल रहे। अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को संगठित कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सहकारी समितियों से जुड़कर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने से उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में भी कमी आती है।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुरेंद्र सिंह ने किसानों को मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को अपनी भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराना चाहिए, जिससे मिट्टी में पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सके और उसी आधार पर उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लाभों पर भी प्रकाश डाला।
क्षेत्रीय अधिकारी कृभको राजीव कुमार ने कृभको के विभिन्न उर्वरक एवं जैविक उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। किसानों को जैव उर्वरकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की भी जानकारी दी गई।
ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव में किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कई किसानों ने फसल उत्पादन, उर्वरक उपलब्धता तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में सभी किसानों से अपील की गई कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर एवं सहकारी योजनाओं से जुड़कर खेती को लाभकारी
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भिंड के रौन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अचलपुरा में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा अम्बेडकर पार्क अचलपुरा में अनशन शुरू कर दिया.जिसमे ग्राम पंचायत में 2022 से हुए अभी तक के मनरेगा आवास सड़क निर्माण तालाब निर्माण एवं कई कार्य किये बिना पैसो का आहरण करना समस्त कार्यो की जांच की मांग की गई है जिसकी शिकायत पहले ग्रामवासियों द्वारा जनपद से लेकर मुख्यमंत्री तक की,लेकिन जनपद की मिलीभगत के कारण आज तक जांच नही की गई.केवल सचिव संजू सिंह को निलंबित किया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जिला पंचायत द्वारा फिर सचिव संजू सिंह को इसी पंचायत में पदस्थ कर दिया गया है जिसके कारण ग्रामवासियों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है,जब तक सही जांच नही होती और सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही नही होती तब तक आमरण अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
    1
    भिंड के रौन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अचलपुरा  में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा  अम्बेडकर पार्क अचलपुरा में अनशन शुरू कर दिया.जिसमे ग्राम पंचायत में 2022 से हुए अभी तक के मनरेगा आवास सड़क निर्माण तालाब निर्माण एवं कई कार्य किये बिना पैसो का आहरण करना समस्त कार्यो की जांच की मांग की गई है जिसकी शिकायत पहले ग्रामवासियों द्वारा जनपद से लेकर मुख्यमंत्री तक की,लेकिन जनपद की मिलीभगत के कारण आज तक जांच नही की गई.केवल सचिव संजू सिंह को निलंबित किया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जिला पंचायत द्वारा फिर सचिव संजू सिंह को इसी पंचायत में पदस्थ कर दिया गया है जिसके कारण ग्रामवासियों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है,जब तक सही जांच नही होती और सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही नही होती तब तक आमरण अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.