सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए: रवि उपाध्याय *💥त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न* *▪️सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए: रवि उपाध्याय* आलमपुर आगामी त्योहारों होली, ईद एवं नवरात्र को लेकर आलमपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, साफ.-सफाई एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। बैठक में सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए: रवि उपाध्याय *💥त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न* *▪️सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए: रवि उपाध्याय* आलमपुर आगामी त्योहारों होली, ईद एवं नवरात्र को लेकर आलमपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, साफ.-सफाई एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। बैठक में सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- भिंड के रौन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अचलपुरा में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा अम्बेडकर पार्क अचलपुरा में अनशन शुरू कर दिया.जिसमे ग्राम पंचायत में 2022 से हुए अभी तक के मनरेगा आवास सड़क निर्माण तालाब निर्माण एवं कई कार्य किये बिना पैसो का आहरण करना समस्त कार्यो की जांच की मांग की गई है जिसकी शिकायत पहले ग्रामवासियों द्वारा जनपद से लेकर मुख्यमंत्री तक की,लेकिन जनपद की मिलीभगत के कारण आज तक जांच नही की गई.केवल सचिव संजू सिंह को निलंबित किया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जिला पंचायत द्वारा फिर सचिव संजू सिंह को इसी पंचायत में पदस्थ कर दिया गया है जिसके कारण ग्रामवासियों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है,जब तक सही जांच नही होती और सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही नही होती तब तक आमरण अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।1
- अंबाह ब्रेकिंग न्यूज,, अंबाह। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह में विद्युत कंपनी के कर्मचारियों पर ग्रामीण लाठी लेकर गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम देने का किया प्रयास जानकारी के अनुसार अंबाह ग्रामीण वितरण केंद्र से एक दस्ता अपने दैनिक रूटिंग पर निकला हुआ था इसी बीच डंडोली में ग्रामीणों ने बकाया राशि पर काटी गई लाइन को जोड़ने का दबाव बनाया जब लाइन व अन्य सहयोगियों ने पैसा भरने की बोली और कहा कि इस समय समाधान योजना चल रही है उसमें लाभ लेकर अपना बिल जमा करें तो ग्रामीण अभद्र व्यवहार , गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट करने के लिए दौड़े, और बोले कि हमारी लाइन अभी जोड़ो नहीं तो यहां से गाड़ी लेकर जा नहीं पाओगे, मैं अपनी पूरी टीम के साथ डंडोली में गया हुआ था क्योंकि वहां पर बकाया राशि ज्यादा थी तो उनकी डीटीआर व लाइन काटी गई थी जिस पर ग्रामीण लाठी और डंडे लेकर गाड़ी को घेरकर और हमें मारने को दौड़े और बोले किसी भी प्रकार की थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे अगली बार आ नहीं पाओगे इधर । पिंटू राम शर्मा वरिष्ठ लाइन मैन अंबाह ग्रामीण। घटना में संलिप्त ग्रामीणों की पहचान कर कारवाई हेतु थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे,, ओम प्रकाश सलामे, प्रबंधक अंबाह ग्रामीण1
- मुरैना जिला उपाध्यक्ष मथुरा सिंह तोमर ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष की टिप्पणी पर काहे कुछ शब्द सारेगामापा के विजेता चैनल प्रधान के लिए कह गए अपशब्द पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की कई मांग1
- अंबा मेला1
- रात क़ो दो गाड़ियों मे हुई टक्कर और एक ड्राईवर की तुरंत ही मौत हो गई और एक घायल है ओर समय पर पहुंचे लोगो ने तुरंत ही ड्राइवर क़ो बाहर निकाला और पुलिस क़ो भी बुलाया रात क़ो सभी bhai लोग आराम se देखकर चला करो सामने वाले का कोई भरोसा नहीं की वो कोनसे मूड मे है1
- मुरैना जिला उपाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष की टिप्पणी पर कहे कुछ शब्द सारेगामापा की विजेता सोनल प्रधान के लिए कहे गए अपशब्द पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पर कार्यवाही करने की कही मांग1
- *ब्रेकिंग भिंड* *रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर,बाइक सवार की हालत गम्भीर* लहार..असवार थाना अंतर्गत इंगुई मोड़ पर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया,प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी,घायल अपना नाम दर्शन सिंह निवासी निसार गाँव बता रहा है।।1
- भिंड में जिला अस्पताल से लेकर चक्कर की पुलिया तक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई. इसके वजे से लश्कर रोड़ पर लम्बा जाम लगा गया. वाहन चालकों कड़ी मशक्कत के बाद जाम से बाहर निक सके.क्रमांक एक और दो शासकीय स्कूल में बोर्ड परीक्षाओ का सेंटर हैँ.दोपहर 12 बजे एग्जाम समाप्त होता. इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र सेंटर से बाहर निकलते हैँ.जिस कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैँ.1
- 📍 जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। मंत्री ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों, महिलाओं व छात्रों की स्पष्ट सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और पूछा कि अब तक कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला है। एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंहशाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य उर्फ गुड्डू के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1