Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिकारी गढ़ दिशा निर्देश देते हुए तोहार का समय कोई कार्य
Rohit Kumar
अधिकारी गढ़ दिशा निर्देश देते हुए तोहार का समय कोई कार्य
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar1
- Mahadev 👑🙏🚩1
- 📍 जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। मंत्री ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों, महिलाओं व छात्रों की स्पष्ट सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और पूछा कि अब तक कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला है। एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंहशाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य उर्फ गुड्डू के अलावा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- अजनौरा में सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन, प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण पर दिया गया जोर जसवंतनगर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में शुक्रवार को सहकारी शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा किसानों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सहायक अधिकारी (सहकारिता) इटावा सदर राकेश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ब्लॉक जसवंतनगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार एवं ग्राम प्रधान अजनौरा मनोज कुमार शामिल रहे। अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को संगठित कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सहकारी समितियों से जुड़कर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने से उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में भी कमी आती है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुरेंद्र सिंह ने किसानों को मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को अपनी भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराना चाहिए, जिससे मिट्टी में पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सके और उसी आधार पर उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लाभों पर भी प्रकाश डाला। क्षेत्रीय अधिकारी कृभको राजीव कुमार ने कृभको के विभिन्न उर्वरक एवं जैविक उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। किसानों को जैव उर्वरकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांव में किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कई किसानों ने फसल उत्पादन, उर्वरक उपलब्धता तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में सभी किसानों से अपील की गई कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर एवं सहकारी योजनाओं से जुड़कर खेती को लाभकारी1
- Post by RAVI KUMAR1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- औरैया। चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस के अवसर पर चंबल संग्रहालय, पंचनद द्वारा लाल सेना स्मारक, लुहिया खुर्द गांव में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं अमर शहीद आज़ाद को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर आज़ाद के जीवन और क्रांतिकारी योगदान पर केंद्रित दुर्लभ प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर, हापुड़ के उप-प्राचार्य आचार्य कुशलदेव ने किया। समारोह के अंतर्गत चंबल वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन चंबल अंचल के क्रांतिकारी लेखक एवं विचारक देवेंद्र सिंह चौहान ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद आयोजित सेमीनार सत्र में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से आज़ाद और संस्कृत विषय पर केंद्रित विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। सेमीनार को संबोधित करते हुए आचार्य कुशलदेव ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद ने भारतीय संस्कृति और संस्कृत को अपना मूलमंत्र मानकर सर्वस्व न्योछावर किया और राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत बने। साहित्यिक पत्रिका ‘किस्सा कोताह’ के संपादक ए. असफल ने कहा कि आज़ाद का संदेश था— दुश्मन की गोलियों का सामना करो, पर कभी समर्पण मत करो। उन्होंने कहा कि आज़ाद महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान रखते थे और अंग्रेज उनसे भयभीत रहते थे। अतिथि गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि चंबल घाटी को वर्षों तक डकैतों के नाम पर बदनाम किया गया, किंतु डॉ. शाह आलम राणा एवं इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा निरंतर प्रयास कर इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में समारोह और प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज को जागरूक किया जा रहा है। सूरज रेखा त्रिपाठी एडवोकेट ने अचूक निशानेबाज आज़ाद को क्रांतिकारी संगठन का ‘सुपर हीरो’ बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ लेखक देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सहस्त्रों शहीदों की आकाशगंगा में चंद्रशेखर आज़ाद जगमगाते सितारे हैं। उन्होंने चंबल क्षेत्र के महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के साथ मिलकर हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी का गठन किया और उसे अनुकरणीय ढंग से संचालित किया। समारोह को आचार्य अरुण कुमार द्विवेदी, डॉ. शाह आलम राणा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन चंद्रोदय सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर चन्द्रवीर चौहान, धर्मेन्द्र सिकरवार, अशोक यादव, जय प्रकाश सोनी, जयेन्द्र चौहान, आसिव शंखवार, अमर सिंह तोमर आदि ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। डाबर संग्रहालय के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़ी दुर्लभ सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें वर्ष 1926 के काकोरी केस के क्रांतिकारियों का विवरण एवं चार्जशीट, आज़ाद के अंतिम दर्शन के चित्र, झांसी में मास्टर रुद्रनारायण द्वारा खींचा गया छायाचित्र, काकोरी ट्रेन एक्शन स्थल का चित्र, जगरानी देवी सहित अन्य क्रांतिकारियों के समूह चित्र, बनारस में अस्थिकलश के साथ क्रांतिकारियों के फोटो, अल्फ्रेड पार्क में शहादत के बाद का दृश्य, आज़ाद का कोल्ट रिवॉल्वर, विभिन्न ऐतिहासिक समाचार पत्रों में प्रकाशित लेख और प्रतिबंधित पुस्तकें प्रमुख रहीं। साथ ही वर्ष 1922 में बनारस से लिखा गया आज़ाद का पत्र भी प्रदर्शित किया गया। चंबल वालीबॉल चैंपियनशिप में विवेक विहार, सैफई, कुसैली (ए), कुसैली (बी), गंगापुरा, हैवरा, दरयाय के नगरा तथा लुहिया खुर्द की टीमों ने प्रतिभाग किया। फ़ाइनल मैच हेवरा और कुसैली (ए) के बीच खेला गया, 6 पॉइंट बढ़त हेवरा फाइनल जीत दर्ज की. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका जितेन्द्र यादव और अनिकेत शांखवार ने निभाई। अंत में सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों ने सहभोज में भाग लिया।2
- 📍 जसवंतनगर (निलोई) – गणतंत्र दिवस पर 75 वर्षीय किसान मुन्नालाल का 90% जला शव ट्यूबवेल की कोठरी में मिला था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी ने बताया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के इकलौते बेटे ने ही की। आरोप है कि बेटे ने पहले पिता को खाना खिलाया, फिर डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया और लकड़ी, रजाई व कपड़ों में आग लगाकर जिंदा जला दिया। मौके से खून के निशान और टूटा डंडा बरामद हुआ। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।1