Shuru
Apke Nagar Ki App…
12 अक्टूबर को कई राज्यों में आंधी और तूफान की चलना की संभावना मौसम विभाग की ओर से चेतावनी
दैनिक समाचार उत्तराखंड
12 अक्टूबर को कई राज्यों में आंधी और तूफान की चलना की संभावना मौसम विभाग की ओर से चेतावनी
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- 12 अक्टूबर को कई राज्यों में आंधी और तूफान की चलना की संभावना मौसम विभाग की ओर से चेतावनी1
- टिहरी में जनता दरबार: वार्ड-8 की सड़कों और डेंजर जोन को लेकर प्रीति पोखरियाल ने उठाई मांग, सीडीओ ने दिए निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी / सीडीओ ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 21 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, विद्युत, मुआवजा, पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र टिहरी वार्ड सदस्य प्रीति पोखरियाल द्वारा वार्ड संख्या - 8 में सड़कों की मरम्मत कार्यो करने तथा विभिन्न स्थानों डेंजर जोन को ठीक कराने की मांग की गयी, जिस पर सीडीओ द्वारा लोनिवि को आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए । मनेन्द्र सिंह नेगी ग्राम बेरनी द्वारा प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार लगाये जाने की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । विकास खण्ड चम्बा के ग्राम काण्डा निवासी कान सिंह पुण्डीर द्वारा बताया कि पेयजल लाइन हेतु की गयी खुदायी से उनके घर की सुरक्षा दीवार ढह गयी जिस पर पांच माह बाद भी कोई सुरक्षा कार्य नही करवाया गया जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। तहसील मदन नेगी ग्राम पाचरी के जेठू राम, सुरेन्द्र दत्त, खिमा नन्द एवं रविन्द्र दत्त द्वारा शिकायत की कि उनके पिता की मृत्यु के पश्चात उनकी माता की मृत्यु 2017 में हो गयी है किन्तु अभी तक दाखिला खारिज नही पाया है। जिस पर तहसीलदार को तत्कालय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मोहमद शहजाद, दुकान न.- एस-38 बस स्टैण्ड बौराडी द्वारा बताया गया कि उनकी दुकान की बगल की भूमि का अवैध अतिक्रमण पुनर्वास द्वारा हटाकर किसी पात्र व्यक्ति को भवन निर्माण हेतु आंवटित किया गया था किन्तु पात्र व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्ति को विक्रय किया गया है जो कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कार्य करवा रहा है जिससे सड़क भी संकरी हो गयी है इस पर सीडीओ द्वारा प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, नीलम ममगाई प्रधान सहायक पीआईसी बौराड़ी द्वारा उनके आवास सं० E-3 पर उनके पडोसी द्वारा छत पर पानी की टंकी लगा रखी है जिससे उनके घर की दीवारों पर पानी का रिसाव हो रहा है टंकी हटाने पर झगड़ा करने की शिकायत पर ईओ नगर पालिका परिषद नई टिहरी सीओ टिहरी तथा प्रभारी पुनर्वास को मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित संबंधित अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- प्रभारी जिलाधिकारी / सीडीओ ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश टिहरी : सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 21 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, विद्युत, मुआवजा, पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र टिहरी वार्ड सदस्य प्रीति पोखरियाल द्वारा वार्ड संख्या - 8 में सड़कों की मरम्मत कार्यो करने तथा विभिन्न स्थानों डेंजर जोन को ठीक कराने की मांग की गयी, जिस पर सीडीओ द्वारा लोनिवि को आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए । मनेन्द्र सिंह नेगी ग्राम बेरनी द्वारा प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार लगाये जाने की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । विकास खण्ड चम्बा के ग्राम काण्डा निवासी कान सिंह पुण्डीर द्वारा बताया कि पेयजल लाइन हेतु की गयी खुदायी से उनके घर की सुरक्षा दीवार ढह गयी जिस पर पांच माह बाद भी कोई सुरक्षा कार्य नही करवाया गया जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। तहसील मदन नेगी ग्राम पाचरी के जेठू राम, सुरेन्द्र दत्त, खिमा नन्द एवं रविन्द्र दत्त द्वारा शिकायत की कि उनके पिता की मृत्यु के पश्चात उनकी माता की मृत्यु 2017 में हो गयी है किन्तु अभी तक दाखिला खारिज नही पाया है। जिस पर तहसीलदार को तत्कालय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मोहमद शहजाद, दुकान न.- एस-38 बस स्टैण्ड बौराडी द्वारा बताया गया कि उनकी दुकान की बगल की भूमि का अवैध अतिक्रमण पुनर्वास द्वारा हटाकर किसी पात्र व्यक्ति को भवन निर्माण हेतु आंवटित किया गया था किन्तु पात्र व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्ति को विक्रय किया गया है जो कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कार्य करवा रहा है जिससे सड़क भी संकरी हो गयी है इस पर सीडीओ द्वारा प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, नीलम ममगाई प्रधान सहायक पीआईसी बौराड़ी द्वारा उनके आवास सं० E-3 पर उनके पडोसी द्वारा छत पर पानी की टंकी लगा रखी है जिससे उनके घर की दीवारों पर पानी का रिसाव हो रहा है टंकी हटाने पर झगड़ा करने की शिकायत पर ईओ नगर पालिका परिषद नई टिहरी सीओ टिहरी तथा प्रभारी पुनर्वास को मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- 🔥 देहरादून में हादसा, बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी भीषण आग The Aman Times 🔥 देहरादून में हादसा, बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी भीषण आग देहरादून में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगने की आशंका है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं। 📍 देहरादून 🕘 घटना समय: करीब 9:30 बजे1
- *अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस* *92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द; समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* *बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस* *देहरादून 12 अक्टूबर,2026 (सू.वि),* जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 92 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, मारपीट, पारिवारिक प्रताड़ना, पेंशन में देरी, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने पीड़ितों की व्यथा गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। *बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना पर सख्ती* समाधान दिवस में 89 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राजन सूद ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनके बेटे ने गिफ्ट डीड के माध्यम से धोखे से उनकी पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए देखभाल का भरोसा देकर उनके खाते से 15 लाख रुपये भी ले लिए। अब वही बेटा उनकी देखभाल करने के बजाय उनके साथ मारपीट कर रहा है और उन्हें घर से बेघर करने पर आमादा है। अपनी संपत्ति और धनराशि वापस दिलाने की गुहार पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेलाकुई निवासी 68 वर्षीय शंभू प्रसाद ने अपनी पुत्री और दामाद पर संपत्ति हड़पने के इरादे से जबरन मकान में रहने तथा गाली-गलौज एवं मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सीओ विकासनगर को तत्काल कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करने को कहा। वहीं, जांझरा निवासी वरिष्ठ नागरिक हुकम सिंह ने बड़े बेटे और बहू की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। इस पर सीओ प्रेमनगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 85 वर्षीय टेक बहादुर राणा ने भी अपने दोनों बेटों और बहुओं से प्रताड़ित होने की शिकायत करते हुए बेटों को संपत्ति से बेदखल कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने सीओ पटेलनगर को मामले में त्वरित कार्रवाई कर बुजुर्ग को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रेमा देवी ने कोषागार से पारिवारिक पेंशन रोके जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को उसी दिन पेंशन की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन के मामलों में अनावश्यक विलंब न करने की हिदायत दी। *अनाथ बच्चों की पढ़ाई और जरूरतमंद परिवारों की मदद की गुहार* जनसुनवाई में कई शिकायतें ऐसी भी पहुंचीं, जिनमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों ने मदद की गुहार लगाई। श्यामपुर निवासी विधवा उषा ने बताया कि पति, पुत्र और बहू के निधन के बाद वह अपने अनाथ पोते-पोतियों का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है। मालदेवता निवासी सहाय रमोला ने बताया कि कैंसर के लंबे उपचार के बाद उनके पति का निधन हो गया। दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब उनके सामने बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं, ग्राम भुड्डी निवासी महताब अली ने मस्तिष्क संबंधी बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगी। *भूमि विवाद, अवैध कब्जे और नशे की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश* बालावाला निवासी मीना देवी ने शिकायत की कि करीब 10 वर्ष पूर्व एक प्रॉपर्टी डीलर ने गलत खसरा नंबर की भूमि दिखाकर उन्हें 451.67 वर्गमीटर जमीन बेच दी, लेकिन अब न तो उन्हें भूमि मिल रही है और न ही धनराशि वापस की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण में लैंड फ्रॉड के तहत मामला दर्ज कराया गया। डालनवाला निवासी रणवीर सिंह की भूमि पर पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार बनाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए। विकासनगर के सिहनीवाला गांव निवासी नारायण सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अजबपुर कलां में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शास्त्रीनगर के निवासियों ने आवासीय क्षेत्र में शराब, मीट और मछली की दुकानों से उत्पन्न समस्याओं के साथ सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। *जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर माह मिलें बिजली-पानी के बिल* जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का जमीनी स्तर पर स्वयं सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बिजली और पानी के दो-तीन माह के बिल एक साथ भेजने के बजाय प्रत्येक माह नियमित रूप से जारी किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पडे। साथ ही, पेंशनरों को समय पर सामाजिक व पारिवारिक पेंशन उपलब्ध कराने, स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और आपदा राहत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए संबंधित विभागों को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा राहत से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरे किए जाएं। साथ ही ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन और जनसुविधाओं से संबंधित लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।4
- चमोली में पैक्स हड़ताल जारी सहकारी समितियों पर लटके ताले किसान परेशान चमोली जिले में सहकारी समितियों की हड़ताल जारी है। 1 अक्टूबर से देवाल, घेस, नलघुरा समेत सभी समितियों पर ताले लटके हैं। रोज 50 हजार का लेनदेन, 7-8 लाख की वसूली और 10 लाख का समूह ऋण ठप है। राशन वितरण भी बंद। 750 से ज्यादा किसानों का मिनी बैंक का काम रुका है। बुवाई सीजन में किसानों को भारी दिक्कत हो रही है। सचिव वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग पर अड़े हैं।1
- ग्रीफ आसान नहीं जिंदगी 6 फीट बर्फ गिरने पर भी है तैनात विगत चार दिन पहले हुई ठंड से मलारी से 100 किलोमीटर आगे गैलडोगं में 6 फीट पर गिरने पर भी ग्रिफ के जवान अपना कार्य बखूबी निभा रहे हैं1
- देहरादून में समाधान दिवस: 92 शिकायतें, बुजुर्गों की पीड़ा पर डीएम सख्त The Aman Times देहरादून में समाधान दिवस: 92 शिकायतें, बुजुर्गों की पीड़ा पर डीएम सख्त देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे अधिक मामले बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, पारिवारिक प्रताड़ना, मारपीट, पेंशन, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़े रहे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना के मामलों में पुलिस व प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, अनाथ बच्चों की पढ़ाई, जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, अवैध कब्जे और नशे की बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को बिजली-पानी के बिल हर माह जारी करने, पेंशन समय पर देने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जमीनी सत्यापन कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। The Aman Times | देहरादून1