चेवाड़ा नगर क्षेत्र के बंसत एवं अकौना गांव में गेहूं की पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चेवाड़ा नगर क्षेत्र के बंसत एवं अकौना गांव में गेहूं की पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध चेवाड़ा एवं सिरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कानूनन भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के द्वारा पराली जलाने की पुष्टि की जाएगी, उन्हें कृषि विभाग से मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं और योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जैसे कि पराली को खेत में मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करना या मशीनों के माध्यम से उसका निस्तारण करना। इससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

- शेखपुरा सिकंदरा मार्ग चकंदरा मोड़ से कुछ दुरी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे शेखपुरा–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर केदार होटल के समीप घटी, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों की पहचान बसंत गांव निवासी 56 वर्षीय कृष्णकांत प्रसाद एवं 70 वर्षीय सावित्री देवी (पति सुशील महतो) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों राजगीर से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को रौंद दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सावित्री देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि कृष्णकांत प्रसाद का भी उपचार किया जा रहा है। घायल कृष्णकांत प्रसाद ने बताया कि वे अपनी चाची का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इधर, घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।1
- शेखपुरा – ‘अखिल भारतीय धारी विकास मंच’ की ओर से तिन सीमानी धाम, सरौरा में बाबा महावीर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा महावीर के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर धारी समाज को संगठित किया और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे समाज में शिक्षा और एकता के प्रबल समर्थक थे तथा उनके नेतृत्व में समाज के विकास को नई दिशा मिली। बाबा महावीर सरौरा गांव के निवासी थे और उन्होंने गांव-गांव जाकर समाज को संगठित किया। इस अवसर पर विजय कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), देवेन्द्र कुमार ‘पधु’ (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष), मनोज राम (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), हरेराम धारी (महासचिव, एन.सी.के. दिल्ली), शब्बीर (संयोजक), ललन कुमार, राजन कुमार (युवा नेता), अनिश कुमार (मीडिया प्रभारी) सहित विश्वजीत कुमार, मिरंजन कुमार, गोल कुमार, परशुराम प्रसाद एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार ने की, जबकि संचालन मनोज राम द्वारा किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने बाबा महावीर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by S.K SINGH1
- आज हमारे शेखोपुर नगर पंचायत में छोटे सरदार का आगमन हुआ1
- लखीसराय नया बाजार बाईपास मुख्य मार्ग स्थित एक निजी प्रांगण में गुरुवार को वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासंघ लखीसराय के साधु शरण सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेवा बिहार के उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रमाशंकर सिंह एवं कॉपरेटिव सोसायटी, मुंगेर प्रमंडल के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस एवं देशभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन संघर्ष, त्याग और वीरता की प्रेरणादायक मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है।1
- पकरीबरावां में रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में चीत्कार2
- केंद्रीय मंत्री सह संसद राजीव रंजन सिंह ललन का आभारी है रामगढ़ चौक प्रखंड। पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा देवी। बिहटा गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद कार्यक्रम में पहुंचकर वर वधु को दिए आशीर्वाद लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा गांव गुरुवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बिहटा गांव में शादी समारोह शामिल हुए यह शादी समारोह बिहटा गांव के जदयू कार्यकर्ता सह पूर्व जीप सदस्य सीमा देवी उनकी पोती के शादी में शामिल हुए मौके पर उनके साथ सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल एवं दर्जनों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी हाल-चाल पूछा और लोगों की समस्या से भी रूबरू हुए इस कार्यक्रम में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ चौक अभिषेक कुमार सहीत दर्जनों की संख्या में पुलिस बल एवं ग्रामीण उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने बताया कि यहां की जनता का अपार जन समर्थन जो मुझे पहले मिला है उसका मैं ऋणी हूं और सदैव रहूंगा।1
- Post by कुमार सुबिद1