logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेखपुरा - अधिकारी ने लगाया मुहर, जन वितरण प्रणाली में अब कोयला भी मिलेगा

13 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
13 hrs ago

शेखपुरा - अधिकारी ने लगाया मुहर, जन वितरण प्रणाली में अब कोयला भी मिलेगा

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by S.K SINGH
    1
    Post by S.K SINGH
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Medical Lab शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड के बेगूचा मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक टोटो (ई-रिक्शा) पलटने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे घटी, जब सभी लोग बहछा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान खुटहा गांव निवासी अभिषेक कुमार एवं ललन कुमार, इटहरा गांव निवासी निशा कुमारी, सोनी देवी, स्नेहा कुमारी तथा कसार गांव निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज किया गया, लेकिन ललन कुमार की हालत गंभीर पाई गई। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेगूचा मोड़ पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड के बेगूचा मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक टोटो (ई-रिक्शा) पलटने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे घटी, जब सभी लोग बहछा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
घायलों की पहचान खुटहा गांव निवासी अभिषेक कुमार एवं ललन कुमार, इटहरा गांव निवासी निशा कुमारी, सोनी देवी, स्नेहा कुमारी तथा कसार गांव निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज किया गया, लेकिन ललन कुमार की हालत गंभीर पाई गई। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेगूचा मोड़ पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    22 hrs ago
  • लखीसराय। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने आज हलसी, रामगढ़ चौक और बड़हिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा करेंगे।और निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जून खड़गे और सांसद पप्पू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जो स्थिति है, बंगाल की जो वर्तमान सरकार है ममता बनर्जी के नेतृत्व में वहां ना कोई शासन है,ना कानून हैं सिर्फ भष्ट्राचार का बोलबाला है।आज तक बंगाल भष्ट्राचार में कितने मंत्री, अधिकारी पकड़ाए है, वहां कम्लीट भष्ट्राचार का राज है।अराजक स्थिति है, बंगाल की जनता मन बना ली है, एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं मल्लिका अर्जून के पीएम पर आंतकवादी वाले व्यान पर कांग्रेस पार्टी का जो नेतृत्व है,चाहे मल्लिका अर्जून खड़गे हो या राहुल गांधी की मानसिकता होता क्या है आदमी जब हताश रहता है,तो हताशा में आपत्तिजनक व्यान देते रहते हैं।खड्गे साहब जैसा अनुभवी नेता हैं,और देश के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक व्यान दे,देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं ललन सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद पप्पू यादव के द्वारा महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक व्यान पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी है, उनके व्यान पर क्या प्रतिक्रिया देना है,अगर उन्हें इतनी ही समझदारी होती तो वो स्वतंत्रता सेनानी होते।
    1
    लखीसराय। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने आज हलसी, रामगढ़ चौक और बड़हिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा करेंगे।और निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जून खड़गे और सांसद पप्पू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जो स्थिति है, बंगाल की जो वर्तमान सरकार है ममता बनर्जी के नेतृत्व में वहां ना कोई शासन है,ना कानून हैं सिर्फ भष्ट्राचार का बोलबाला है।आज तक बंगाल भष्ट्राचार में कितने मंत्री, अधिकारी पकड़ाए है, वहां कम्लीट भष्ट्राचार का राज है।अराजक स्थिति है, बंगाल की जनता मन बना ली है, एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं मल्लिका अर्जून के पीएम पर आंतकवादी वाले व्यान पर कांग्रेस पार्टी का जो नेतृत्व है,चाहे मल्लिका अर्जून खड़गे हो या राहुल गांधी की मानसिकता होता क्या है आदमी जब हताश रहता है,तो हताशा में आपत्तिजनक व्यान देते रहते हैं।खड्गे साहब जैसा अनुभवी नेता हैं,और देश के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक व्यान दे,देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं ललन सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद पप्पू यादव के द्वारा महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक व्यान पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा कि वे  स्वतंत्रता सेनानी है, उनके व्यान पर क्या प्रतिक्रिया देना है,अगर उन्हें इतनी ही समझदारी होती तो वो स्वतंत्रता सेनानी होते।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है।
दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • दस हज़ार में आपने सिर्फ वोट नहीं बेचा, अपने बच्चों का रोज़गार बेच दिया। जो आज नोएडा, सूरत जैसे शहरों में धक्के खा रहे हैं!!
    1
    दस हज़ार में आपने सिर्फ वोट नहीं बेचा, अपने बच्चों का रोज़गार बेच दिया। जो आज नोएडा, सूरत जैसे शहरों में धक्के खा रहे हैं!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    13 hrs ago
  • Post by Anil Paswan
    1
    Post by Anil Paswan
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor/Actress रहूई, नालंदा, बिहार•
    26 min ago
  • Post by S.K SINGH
    1
    Post by S.K SINGH
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Medical Lab शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर क्षेत्र के बंसत एवं अकौना गांव में गेहूं की पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध चेवाड़ा एवं सिरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कानूनन भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के द्वारा पराली जलाने की पुष्टि की जाएगी, उन्हें कृषि विभाग से मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं और योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जैसे कि पराली को खेत में मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करना या मशीनों के माध्यम से उसका निस्तारण करना। इससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    चेवाड़ा नगर क्षेत्र के बंसत एवं अकौना गांव में गेहूं की पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध चेवाड़ा एवं सिरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कानूनन भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के द्वारा पराली जलाने की पुष्टि की जाएगी, उन्हें कृषि विभाग से मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं और योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जैसे कि पराली को खेत में मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करना या मशीनों के माध्यम से उसका निस्तारण करना। इससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।
कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    22 hrs ago
  • मोकामा में विकास की नई सुबह देखने को मिली, जब ₹18.11 करोड़ की लागत से परशुराम स्थान परिसर में बनने वाली कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह परियोजना मोकामा के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी। इसी के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में परशुराम मेले का भव्य उद्घाटन भी हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने इस योजना को मोकामा के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक अहम पहल बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मोकामा की जनता के लिए यह दिन सिर्फ एक शिलान्यास नहीं, बल्कि आने वाले सुनहरे कल की मजबूत नींव के रूप में देखा जा रहा है। स्वराज भारत लाइव के लिए मोकामा से विक्रांत कुमार की रिपोर्ट।
    1
    मोकामा में विकास की नई सुबह देखने को मिली, जब ₹18.11 करोड़ की लागत से परशुराम स्थान परिसर में बनने वाली कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह परियोजना मोकामा के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।
इसी के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में परशुराम मेले का भव्य उद्घाटन भी हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने इस योजना को मोकामा के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक अहम पहल बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
मोकामा की जनता के लिए यह दिन सिर्फ एक शिलान्यास नहीं, बल्कि आने वाले सुनहरे कल की मजबूत नींव के रूप में देखा जा रहा है। स्वराज भारत लाइव के लिए मोकामा से विक्रांत कुमार की रिपोर्ट।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.