भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी अगर बिना एग्जाम या मेरिट के लोग नौकरी पा जाते हैं, तो योग्य उम्मीदवार पीछे रह जाते हैं। इससे सिस्टम में शुरुआत से ही गुणवत्ता गिर जाती है। 2. करप्शन और फर्जी सर्टिफिकेट जब पैसे देकर नौकरी मिलती है, तो काम करने की जिम्मेदारी कम और “वसूली” की मानसिकता ज्यादा हो जाती है। यही कारण है कि लोग अपनी ड्यूटी को गंभीरता से नहीं लेते। 3. स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर आपने जो उदाहरण दिया—गार्ड द्वारा सूई-नीडल ढूंढना—यह बहुत गंभीर संकेत है। इससे साफ होता है कि न सिर्फ स्टाफ की ट्रेनिंग कमजोर है, बल्कि सिस्टम में बेसिक मैनेजमेंट भी फेल हो रहा है। इसका सीधा असर मरीजों की जान पर पड़ता है। क्या होना चाहिए? भर्ती पूरी तरह परीक्षा और मेरिट बेस्ड हो कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को परमानेंट करने से पहले स्किल टेस्ट और परफॉर्मेंस रिव्यू हो फर्जी सर्टिफिकेट पर सख्त जांच और कार्रवाई हो अस्पतालों में बेसिक संसाधनों की निगरानी (needle, दवाइयाँ आदि) सुनिश्चित हो आम जनता के लिए शिकायत दर्ज करने का आसान सिस्टम हो

- शेखपुरा – ‘अखिल भारतीय धारी विकास मंच’ की ओर से तिन सीमानी धाम, सरौरा में बाबा महावीर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा महावीर के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर धारी समाज को संगठित किया और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे समाज में शिक्षा और एकता के प्रबल समर्थक थे तथा उनके नेतृत्व में समाज के विकास को नई दिशा मिली। बाबा महावीर सरौरा गांव के निवासी थे और उन्होंने गांव-गांव जाकर समाज को संगठित किया। इस अवसर पर विजय कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), देवेन्द्र कुमार ‘पधु’ (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष), मनोज राम (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), हरेराम धारी (महासचिव, एन.सी.के. दिल्ली), शब्बीर (संयोजक), ललन कुमार, राजन कुमार (युवा नेता), अनिश कुमार (मीडिया प्रभारी) सहित विश्वजीत कुमार, मिरंजन कुमार, गोल कुमार, परशुराम प्रसाद एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार ने की, जबकि संचालन मनोज राम द्वारा किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने बाबा महावीर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by S.K SINGH1
- सर्वहारा के महान नेता कामरेड लेनिन के 156वें जन्मदिन व भाकपा माले के 58 वाँ स्थापना दिवस शेखपुरा में मनाया गया। इस अवसर पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय,माले नेता कमलेश प्रसाद,विशेश्वर महतो,नरेश महतो आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय ने बताया कि 1917 में दुनिया की पहली मजदूर - किसान सरकार बनाकर लेनिन ने साबित किया कि इतिहास राजाओं - पूंजीपतियों की बपौती नहीं है। लेनिन सिर्फ सोवियत रूस के नेता नहीं थे वह धरती के हर उस इंसान के नेता थे जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहता था आज उनकी जयंती पर उन्हें क्रांतिकारी लाल सलाम करता हूं। जब तक दुनिया में एक भी इंसान भूखा सोएगा, एक भी मजदूर का शोषण होगा_लेनिन जिंदा रहेंगे,हमारे संघर्षों में। उन्होंने सभी शहीदों और दिवंगत नेताओं को नमन करते हुए अपने सभी सदस्यों और शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए। और अंत में फासीवाद मुर्दाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद। साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, कामरेड लेनिन अमर रहे। कामरेड चारु मजूमदार अमर रहे आदि नारों के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई। कार्यक्रम बुधवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।1
- आज हमारे शेखोपुर नगर पंचायत में छोटे सरदार का आगमन हुआ1
- लखीसराय नया बाजार बाईपास मुख्य मार्ग स्थित एक निजी प्रांगण में गुरुवार को वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासंघ लखीसराय के साधु शरण सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेवा बिहार के उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रमाशंकर सिंह एवं कॉपरेटिव सोसायटी, मुंगेर प्रमंडल के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस एवं देशभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन संघर्ष, त्याग और वीरता की प्रेरणादायक मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है।1
- पकरीबरावां में रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में चीत्कार2
- केंद्रीय मंत्री सह संसद राजीव रंजन सिंह ललन का आभारी है रामगढ़ चौक प्रखंड। पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा देवी। बिहटा गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद कार्यक्रम में पहुंचकर वर वधु को दिए आशीर्वाद लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा गांव गुरुवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बिहटा गांव में शादी समारोह शामिल हुए यह शादी समारोह बिहटा गांव के जदयू कार्यकर्ता सह पूर्व जीप सदस्य सीमा देवी उनकी पोती के शादी में शामिल हुए मौके पर उनके साथ सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल एवं दर्जनों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी हाल-चाल पूछा और लोगों की समस्या से भी रूबरू हुए इस कार्यक्रम में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ चौक अभिषेक कुमार सहीत दर्जनों की संख्या में पुलिस बल एवं ग्रामीण उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने बताया कि यहां की जनता का अपार जन समर्थन जो मुझे पहले मिला है उसका मैं ऋणी हूं और सदैव रहूंगा।1
- Post by कुमार सुबिद1