Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताराचंडी कॉलोनी में अनियंत्रित ऑटो पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा। शुक्रवार को दोपहर क़रीब 12 बीजे सासाराम के ताराचंडी कॉलोनी स्थित माँ धूमावती मंदिर के पास गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना उस समय हुई जब ऑटो चालक वाहन लेकर कॉलोनी की ओर जा रहा था। ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और चालक नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि उस समय ऑटो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ऑटो पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोट आई, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित है। स्थानीय लोगों ने ऑटो को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा किया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
Pushpa kumari

- Devmuni SahBikramganj, Rohtas👏22 min ago
More news from बिहार and nearby areas
- गुड फ्राइडे के अवसर पर सासाराम स्थित न्यू एरिया कैथोलिक चर्च में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा एवं अनुष्ठान का आयोजन किया गया। चर्च परिसर से क्रूस यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। क्रूस यात्रा के दौरान कुल 14 स्थानों पर ठहराव किया गया, जहां मार्ग में लगाए गए चित्रों के समक्ष श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के कष्ट और बलिदान को स्मरण करते हुए प्रार्थना की। प्रत्येक पड़ाव पर धार्मिक भावनाओं के साथ उनके जीवन की अंतिम यात्रा के प्रसंगों को याद किया गया। यात्रा के समापन के बाद चर्च में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना की, जिसमें लोगों ने शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी रही। चर्च परिसर में आयोजन को लेकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। चर्च के फादर प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव कल्याण और प्रेम का संदेश देने के लिए असहनीय यातनाएं सहन कीं और अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे हमें त्याग, क्षमा और मानव सेवा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।4
- Post by Sharda Singh1
- Post by आजाद जमावादी1
- Post by Pintutiwari Pintutiwari1
- Post by Bane singh Nayak1
- इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने घर में हुई हत्या की FIR दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद दरोगा ने पहले ही उसे आरोपी बताकर FIR लिखने से मना कर दिया और गाली-गलौज भी की। 👉 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ⚠️ नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दावों पर आधारित है। पूरी सच्चाई के लिए प्रशासनिक जांच जरूरी है। आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।1
- उधपुरा गांव के पास दुर्गावती नदी से 80 वर्षीय स्वार्थी सिंह यादव का शव बरामद परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस1
- Post by Bane singh Nayak1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1