logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Bane singh Nayak
Bane singh Nayak
Kaler, Arwal•
3 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • हसपुरा ,औरंगाबाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया हसपुरा बाजार के बड़ी खेल मैदान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश मे गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया
    1
    हसपुरा ,औरंगाबाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया
हसपुरा बाजार के बड़ी खेल मैदान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश मे गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • Dekund auaragabad bihar news........
    1
    Dekund auaragabad bihar news........
    user_Mohd.raj khan
    Mohd.raj khan
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • गोह (औरंगाबाद) — महिला हेल्प डेस्क, गोह थाना के तत्वाधान में गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर पूजा शर्मा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा समाज और सिस्टम की साझा जिम्मेदारी है। सब इंस्पेक्टर पूजा शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
    1
    गोह (औरंगाबाद) — महिला हेल्प डेस्क, गोह थाना के तत्वाधान में गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर पूजा शर्मा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा समाज और सिस्टम की साझा जिम्मेदारी है। सब इंस्पेक्टर पूजा शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • *निमियाडीह चौक पर चैता दु गोला कार्यक्रम का शुभारंभ, देर रात तक गूंजेगा लोकगीतों का रंग* *हुरका (तिलौथू):* तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत अंतर्गत निमियाडीह चौक पर चैता दु गोला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों और गायकों द्वारा पारंपरिक चैता गीतों की प्रस्तुति दी जा रही है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक जुटे हैं।कार्यक्रम के आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। मंच से एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिन पर दर्शक झूमते नजर आ रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम देर रात तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन से क्षेत्र की लोक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है और लोगों को मनोरंजन का भी अवसर मिलता है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के भी उचित इंतजाम किए गए हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    2
    *निमियाडीह चौक पर चैता दु गोला कार्यक्रम का शुभारंभ, देर रात तक गूंजेगा लोकगीतों का रंग*
*हुरका (तिलौथू):*
तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत अंतर्गत निमियाडीह चौक पर चैता दु गोला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों और गायकों द्वारा पारंपरिक चैता गीतों की प्रस्तुति दी जा रही है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक जुटे हैं।कार्यक्रम के आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। मंच से एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिन पर दर्शक झूमते नजर आ रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम देर रात तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन से क्षेत्र की लोक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है और लोगों को मनोरंजन का भी अवसर मिलता है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के भी उचित इंतजाम किए गए हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    20 hrs ago
  • आप देख सकते हैं किस तरह से कविता यादव ने एक पुलिया का निर्माण करके गमन किया / यह पुलिया निस्वार्थ भाव से पैसे की लूट की ही बनाया गया था
    1
    आप देख सकते हैं किस तरह से कविता यादव ने एक पुलिया का निर्माण करके गमन किया /
यह पुलिया निस्वार्थ भाव से पैसे की लूट की ही बनाया गया था
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • बक्सर का 15 मिनट का खरबपति मजदूर-खाते में 600 करोड़: पैसा देख चौंककर बोला- इतना पैसा कैसे, निकालने लगा तो अकाउंट फ्रीज हो गया बक्सर में एक मजदूर 15 मिनट के लिए खरबपति बन गया। दरअसल, उसके बैंक अकांउट में 600 करोड़ रुपए आ गए। यह जानकारी उन्हें तब मिली, जब वो बैलेंस चेक करने CSP केंद्र पहुंचा था। इस मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को मिली, फिर वो अकाउंट फ्रीज कर दिया। मजदूरी करने वाला जितेंद्र रविवार को CSP केंद्र पर पैसे निकालने पहुंचा था। जहां बैलेंस चेक कराने के दौरान उसे खाते में रुपए की जानकारी मिली। फिर CSP संचालक ने तत्काल इसकी सूचना बैंक को दी और खाते को फ्रीज किया गया। मामले की सूचना स्थानीय थाने और साइबर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है। CSP केंद्र पर बैलेंस चेक कराने गया था मजदूर हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव निवासी जितेंद्र साह ने अपना अकाउंट फीनो बैंक के सीएसपी में खुलवाया था। जितेंद्र साह ने बताया कि मेरे खाते में 478.20 रुपए थे। मैं सीएसपी केंद्र पर खाते में बैलेंस चेक करवाने के लिए गया था। सीएसपी संचालक ने सिस्टम पर दिखाते हुए 6,00,00,00,478.20 रुपए (लगभग 600 करोड़) होने की बात कही। इतनी बड़ी धनराशि देखकर मैं और सीएसपी संचालक दोनों हैरान हो गए।
    1
    बक्सर का 15 मिनट का खरबपति मजदूर-खाते में 600 करोड़: पैसा देख चौंककर बोला- इतना पैसा कैसे, निकालने लगा तो अकाउंट फ्रीज हो गया
बक्सर में एक मजदूर 15 मिनट के लिए खरबपति बन गया। दरअसल, उसके बैंक अकांउट में 600 करोड़ रुपए आ गए। यह जानकारी उन्हें तब मिली, जब वो बैलेंस चेक करने CSP केंद्र पहुंचा था। इस मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को मिली, फिर वो अकाउंट फ्रीज कर दिया।
मजदूरी करने वाला जितेंद्र रविवार को CSP केंद्र पर पैसे निकालने पहुंचा था। जहां बैलेंस चेक कराने के दौरान उसे खाते में रुपए की जानकारी मिली। फिर CSP संचालक ने तत्काल इसकी सूचना बैंक को दी और खाते को फ्रीज किया गया।
मामले की सूचना स्थानीय थाने और साइबर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है।
CSP केंद्र पर बैलेंस चेक कराने गया था मजदूर
हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव निवासी जितेंद्र साह ने अपना अकाउंट फीनो बैंक के सीएसपी में खुलवाया था। जितेंद्र साह ने बताया कि मेरे खाते में 478.20 रुपए थे। मैं सीएसपी केंद्र पर खाते में बैलेंस चेक करवाने के लिए गया था। सीएसपी संचालक ने सिस्टम पर दिखाते हुए 6,00,00,00,478.20 रुपए (लगभग 600 करोड़) होने की बात कही। इतनी बड़ी धनराशि देखकर मैं और सीएसपी संचालक दोनों हैरान हो गए।
    user_Deepak yadav
    Deepak yadav
    हिंदू हूं, हिसंक नहीं। Bhojpur, Bihar•
    8 hrs ago
  • Post by Bane singh Nayak
    1
    Post by Bane singh Nayak
    user_Bane singh Nayak
    Bane singh Nayak
    Kaler, Arwal•
    7 hrs ago
  • छापेमारी की आहट से सहमा बाजार, तीसरे दिन भी बंद रही दुकानें काराकाट /रोहतास।कच्छवाँ बाजार में लगातार तीसरे दिन भी कारोबार पूरी तरह ठप रहा। किसी आधिकारिक बंद की घोषणा नहीं होने के बावजूद राज्य कर विभाग की संभावित छापेमारी की खबर से व्यापारी दहशत में हैं। यही वजह रही कि गुरुवार को भी अधिकांश दुकानों के शटर नहीं खुले और पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह जैसे ही विभागीय टीम के आने की चर्चा फैली, मुख्य बाजार की बड़ी दुकानों—किराना, कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई—के शटर गिरने लगे। हालात ऐसे हो गए कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगभग खत्म हो गई और दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोग निराश होकर लौट गए। स्थिति यह रही कि जरूरी दवाओं के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बाजार के चौक-चौराहों पर दिनभर व्यापारी आपस में संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए। छोटे दुकानदारों ने भी किसी तरह का जोखिम लेने से बचते हुए अपनी दुकानें बंद रखना ही उचित समझा। कच्छवाँ बाजार, जो रोहतास का प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस अघोषित बंदी से न केवल व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि विभागीय सर्वे और जांच के नाम पर कागजी प्रक्रिया इतनी जटिल होती है कि छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी डर के कारण वे दुकानें खोलने से बच रहे हैं। तो वही काराकाट प्रखंड अंतर्गत सकला, चौगाईं, कुरूर,चिकसील सहित दर्जनों जगह दुकान बंद होने से आम आदमी परेशान रहे ।
    2
    छापेमारी की आहट से सहमा बाजार, तीसरे दिन भी बंद रही दुकानें
काराकाट /रोहतास।कच्छवाँ बाजार में लगातार तीसरे दिन भी कारोबार पूरी तरह ठप रहा। किसी आधिकारिक बंद की घोषणा नहीं होने के बावजूद राज्य कर विभाग की संभावित छापेमारी की खबर से व्यापारी दहशत में हैं। यही वजह रही कि गुरुवार को भी अधिकांश दुकानों के शटर नहीं खुले और पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह जैसे ही विभागीय टीम के आने की चर्चा फैली, मुख्य बाजार की बड़ी दुकानों—किराना, कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई—के शटर गिरने लगे। हालात ऐसे हो गए कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगभग खत्म हो गई और दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोग निराश होकर लौट गए।
स्थिति यह रही कि जरूरी दवाओं के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बाजार के चौक-चौराहों पर दिनभर व्यापारी आपस में संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए। छोटे दुकानदारों ने भी किसी तरह का जोखिम लेने से बचते हुए अपनी दुकानें बंद रखना ही उचित समझा।
कच्छवाँ बाजार, जो रोहतास का प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस अघोषित बंदी से न केवल व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि विभागीय सर्वे और जांच के नाम पर कागजी प्रक्रिया इतनी जटिल होती है कि छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी डर के कारण वे दुकानें खोलने से बच रहे हैं। तो वही काराकाट प्रखंड अंतर्गत सकला, चौगाईं, कुरूर,चिकसील सहित दर्जनों जगह दुकान बंद होने से आम आदमी परेशान रहे ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by राजन कुमार
    1
    Post by राजन कुमार
    user_राजन कुमार
    राजन कुमार
    Farmer डेहरी, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.