Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramudu
Dinesh Mucchal
Ramudu
More news from राजस्थान and nearby areas
- हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश केस में अजमेर का नाम सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है। इस मामले में आरोपी अली अकबर को लेकर उसके परिवार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। आरोपी के भाई ने बताया कि अली अकबर लंबे समय से कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था। परिवार का कहना है कि उन्हें किसी भी साजिश या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं थी। इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई हैं। अलग-अलग पहलुओं से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। ताजा खबरों और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा अपडेट। मुख्यमंत्री भजनलाल जलदाय मंत्री कन्हैया लाल पटेल ने युद्ध स्तर पर राजस्थान सूवे में हर शहर जिला गांव ढाणी तक पानी पहुंचाने की पुरी कवायत कर ली है। जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल जी ने राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी से वैवाक बातचीत करते हुए कहा कि पानी की किल्लत होने नहीं देंगे। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में दो युवक रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार। लोकसभा सभापती ने आज अपने संसदीय कार्यालय में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भेट की चेहरे पर उनकी मुस्कुराहट देखकर बिरला भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बीबीसी के पूर्व संवाददाता कोटा को पत्रकारिता की अपनी कर्म स्थली बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नारायण बरैठ जी की श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो पत्रकारों ने नाम आंखों से विदाई दी और पुष्पांजलि अर्पित की। ग्रेटर प्रेस क्लब के महासचिव अनिल भारद्वाज ने स्वर्गीय नारायण जी की स्मृति में 11000 रुपए का प्रतिवर्ष पुरस्कार देने की भी घोषणा की1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत विशाल डांडिया गैर का आयोजन कल,तैयारियों को अंतिम रूप बर ग्राम में हर वर्ष की भांति इस बार भी शीतला सप्तमी के संदर्भ में निकाली जाने वाली विशाल डांडिया गैर का भव्य आयोजन कल 17 मार्च को आयोजन किया जाएगा । जिसको लेकर हिंदू नवयुवक गैर आयोजक मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सजावट को लेकर भगवा झंडे लगाए जा रहे है। जिससे ग्राम में विशाल डांडिया गैर के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ हैं ।3
- राजस्थान के ब्यावर शहर में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन की बडी कार्रवाई अवैध सिलैंडर जब्त #gas #modi1
- हेडलाइन रायपुर : शीतला माता मेले के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़ सब हेडलाइन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मेले में पहुंचे। विवरण मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चकरी और अन्य झूलों में झूलकर मेले का भरपूर आनंद लिया। AVA/RJ/BAR/260221/01 राजू — आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #रायपुर #शीतला_माता_मेला #ब्यावर #राजस्थान_समाचार #ग्रामीण_मेला #लोकल_न्यूज़ #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़ #मेले_की_रौनक #राजस्थान_अपडेट #ग्राउंड_रिपोर्ट1
- सरकारी स्कूल की बेटियों ने किया टॉप, प्रिंसिपल ने अपनी जेब से कराई हेलिकॉप्टर की सैर राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने एक अनोखी मिसाल पेश की। स्कूल की तीन छात्राओं — खुशी मेघवाल, रंजना नायक और ज्योति ने पढ़ाई में टॉप किया तो उन्होंने मजाक में कहा कि हमें हेलिकॉप्टर में घूमना है। लेकिन प्रिंसिपल ने इस मजाक को सच कर दिखाया। उन्होंने अपनी जेब से करीब 1 लाख रुपये खर्च कर जयपुर के पास चौमू में इन तीनों छात्राओं को 30 मिनट की हेलिकॉप्टर सैर कराई। इस पहल का मकसद साफ है — गांव की बेटियों को ये बताना कि अगर मेहनत करो, तो आसमान भी छोटा पड़ सकता है। 🚁 #Rajasthan #DidwanaKuchaman #GovernmentSchool #GovernmentSchoolStudents #PrincipalRajendraDhaka HelicopterRide GirlEducation1
- अजमेर जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया पदभार ग्रहण पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बाहर नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन को दिया गॉड ऑनर, थाने के सभी निरीक्षको ने नए एसपी अग्रवाला का किया स्वागत, पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस मीडिया बन्धु से करेंगे पहली औपचारिक बातचीत,1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत रसद विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही कर 46 वाणिज्यिक LPG सिलेण्डर किए जब्त ब्यावर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश एवं कमल राम मीणा जिला कलक्टर ब्यावर के निर्देशानुसार अभियान चलाकर घरेलू एलपीजी सिलेण्डरो के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफलिंग, अवैध भण्डारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा दुरूपयोग पर कार्यवाही करने के निर्देशो की अनुपालना मे रविवार को अब्दुल सादिक जिला रसद अधिकारी ब्यावर के नेतृत्व में सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन अधिकारी व विक्रान्त मथुरिया, प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा कृष्णा गैस एजेन्सी ब्यावर जो कि वाणिज्यिक श्रेणी की गैस एजेन्सी है। जिसके द्वारा कड़ीवाल फार्म हाउस गणेशपुरा पर एक पिकअप वाहन RJ-36-GA-6718 में गैस सिलेण्डरों का अवैध परिवहन भण्डारण, व्यवसाय करना पाया गया । जिसमें वाहन में कुल 46 वाणिज्यिक सिलेण्डर (19.0) पाए गए। जिसमें 30 सिलेण्डर भरे एवं 16 खाली सिलेण्डर पाए गए। सिलेण्डरों की जांच करने पर 44 सिलेण्डर BPCL 01 सिलेण्डर IOCL, 01 सिलेण्डर HPCL का होकर कुल 46 सिलेण्डर पाए । जिनमें से 30 सिलेण्डर भरे हुए जिसमें कुल 602.5 कि.ग्रा. LPG भरी पाई। वक्त जांच कृष्णा गैस एजेन्सी के प्रतिनिधि संजय पुत्र कन्हैयालाल के पास गैस सिलेण्डरो के आपूर्ति परिवहन संबंधी कोई वैध बिल, वाउचर, गैट पास एवं वाहन के आर.सी इत्यादि दस्तावेज नहीं पाए गए । वर्तमान LPG के सन्दर्भ में राज्य सरकार के आदेशानुसार वाण्यिज्यिक सिलेण्डरों के आपूर्ति राज्य सरकार/ऑयल कम्पनी द्वारा निर्धारित प्राथमिकता एवं दिशा निर्देशानुसार ही आपूर्ति की जा सकती है। किन्तु एजेन्सी संचालक के द्वारा निर्धारित प्राथमिकता अनुसार बिक्री का कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। वक्त जांच मौके पर कृष्णा गैस एजेन्सी के संचालक संजय पुत्र कन्हैयालाल द्वारा LPG आदेश 2000 के प्रावधानो का उलघंन करने पर 46 सिलेण्डर जब्त किए। जिन्हें डांगी गैस एजेन्सी ब्यावर के कार्मिक श्री मनोहर सिंह पुत्र किशन सिंह, ब्यावर को सुपुर्दगी पर दिए गए। उक्त प्रकरण न्यायालय जिला कलक्टर ब्यावर के समक्ष आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6A में प्रस्तुत किए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। अतः गैस उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि गैस सिलेण्डर का वैध व सुरक्षित उपयोग कर।2
- आज जैतारण मे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जी जाखड़ के प्रथम बार पधारने पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया l1