Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज जैतारण मे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जी जाखड़ के प्रथम बार पधारने पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया l
Jairam Singaria
आज जैतारण मे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जी जाखड़ के प्रथम बार पधारने पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया l
More news from राजस्थान and nearby areas
- सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- मेड़ता क्षेत्र में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कई जगहों पर पक चुकी फसल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने से काम प्रभावित हो रहा है। कई किसान जल्द से जल्द कटाई कर फसल सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं, ताकि संभावित बारिश से नुकसान कम किया जा सके।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सबसे तेज सबसे पहले कवरेज और कार्यक्रम के आयोजक गुंजल का सबसे पहला साक्षात्कार प्रदर्शन के पूर्व राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने लिया।1
- अजमेर में आज सुबह करीब 11 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में फैक्ट्री में रखा गत्ता और कागज जल गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना आदर्श नगर थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर तबीजी के पास की है।दीपक उद्योग गत्ता फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ता और कागज रखे थे। आज सुबह अचानक आग लग गई और लपटें उठने लगी। आग की लपटों को देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।1
- Bishnoi1
- *नोरती का मेला गिरी 19तारीख को भरा जाएगा सुन्दरमय गैर नृत्य देखने को मिलेगा जरूर आयेगा*1
- मेड़ता (रमेश सिंह) नागौर: कस्बे समेत आसपास के इलाकों में सहकारी सोसायटी कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद-बीज, ऋण और अन्य काम ठप होने से किसान सोसायटियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर कर्मचारी 27 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।1
- अजमेर ऒर ब्यावर जिले के जन स्वा. अभि. विभाग PHED की ग्रीष्म ऋतु पेयजल व्यवस्था एवं वृहद् प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक,माघ्यमिक शिक्षा बोर्ड सभागार में गई गई बैठक, राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भूजल विभाग के केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ले रहे है बैठक बैठक में विधायक रामस्वरूप लम्बा, मसूदा विधायक कानावत सहित जल विभाग का अधिकारी मौजूद गर्मी ने पानी की समस्या को लेकर बैठक अधिकारियों ने पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों दिशा निर्देश1