logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागौर में सहकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खाद-बीज और ऋण सेवाएं ठप, किसानों की बढ़ी परेशानी मेड़ता (रमेश सिंह) नागौर: कस्बे समेत आसपास के इलाकों में सहकारी सोसायटी कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद-बीज, ऋण और अन्य काम ठप होने से किसान सोसायटियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर कर्मचारी 27 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

5 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
5 hrs ago

नागौर में सहकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खाद-बीज और ऋण सेवाएं ठप, किसानों की बढ़ी परेशानी मेड़ता (रमेश सिंह) नागौर: कस्बे समेत आसपास के इलाकों में सहकारी सोसायटी कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद-बीज, ऋण और अन्य काम ठप होने से किसान सोसायटियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर कर्मचारी 27 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल
हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
रायपुर मारवाड़ ।  बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
"बर थाना पुलिस रही मुस्तैद..
कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
"समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान"
हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
"महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद"
कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा।
"डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित"
कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर,  राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 min ago
  • 2.40 लाख रूपये की कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 11 मोबाईल फोन बरामद कर, वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायत से अब तक पुलिस थाना कोतवाली नागौर द्वारा कुल 131 मोबाईल बरामद किये जा चुके हैं। नागौर,, रोशन मीना पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा गुमशुदा / चोरी के मोबाईल फोन बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर तथा जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में वेदपाल शिवरान थानाधिकारी थाना कोतवाली नागौर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग-अलग कम्पनियों के गुमसुदा / चोरी के कुल 11 मोबाईल फोन बरामद किये गये । नागौर पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील में कहा है कि आपका मोबाईल गुम / चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई नम्बरों का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लॉक करवायें।
    2
    2.40 लाख रूपये की कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 11 मोबाईल फोन बरामद
कर, वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायत से अब तक पुलिस थाना कोतवाली नागौर द्वारा कुल 131 मोबाईल बरामद किये जा चुके हैं।
नागौर,, रोशन मीना  पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा गुमशुदा / चोरी के मोबाईल फोन बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में  आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर तथा  जतिन जैन  सहायक पुलिस अधीक्षक वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में  वेदपाल शिवरान  थानाधिकारी थाना कोतवाली नागौर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग-अलग कम्पनियों के गुमसुदा / चोरी के कुल 11 मोबाईल फोन बरामद किये गये ।
नागौर पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील में कहा है कि आपका मोबाईल गुम / चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई नम्बरों का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लॉक करवायें।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • एक बार फिर अजमेर जिला न्यायालय को बम उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल के जरिए मिली धमकी, पूर्व में भी मिल चुकी है बम से उड़ने की धमकी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से किया जा रहा है न्यायालय को चेक।।
    1
    एक बार फिर अजमेर जिला न्यायालय को बम उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल के जरिए मिली धमकी, पूर्व में भी मिल चुकी है बम से उड़ने की धमकी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से किया जा रहा है न्यायालय को चेक।।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अजमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्थान हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने के बाद जिला न्यायालय परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से हर कोने की बारीकी से जांच की गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात रही। शिवम जोशी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं रूपेंद्र परिहार ने लगातार मिल रही धमकियों पर चिंता जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    अजमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्थान हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने के बाद जिला न्यायालय परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान पुलिस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से हर कोने की बारीकी से जांच की गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात रही।
शिवम जोशी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं रूपेंद्र परिहार ने लगातार मिल रही धमकियों पर चिंता जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Shahid hussain
    1
    Post by Shahid hussain
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बर मे आयोजित गैर नृत्य
    1
    बर मे आयोजित गैर नृत्य
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मेड़ता (रमेश सिंह) नागौर: कस्बे समेत आसपास के इलाकों में सहकारी सोसायटी कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद-बीज, ऋण और अन्य काम ठप होने से किसान सोसायटियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर कर्मचारी 27 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
    1
    मेड़ता (रमेश सिंह)  नागौर: कस्बे समेत आसपास के इलाकों में सहकारी सोसायटी कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद-बीज, ऋण और अन्य काम ठप होने से किसान सोसायटियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर कर्मचारी 27 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *नोरती का मेला गिरी 19तारीख को भरा जाएगा सुन्दरमय गैर नृत्य देखने को मिलेगा जरूर आयेगा*
    1
    *नोरती का मेला गिरी 19तारीख को भरा जाएगा सुन्दरमय गैर नृत्य देखने को मिलेगा जरूर आयेगा*
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पादूकलां (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के पादूकलां में रमजान के पवित्र 26वें रोजे की रात (शबे-कद्र) पर आस्था और इबादत का अद्भुत संगम देखने को मिला। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड की नूरानी मस्जिद और कादरी मस्जिद रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं। पूरी रात मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज, तरावीह और कुरान-ए-पाक की तिलावत कर अल्लाह की इबादत की। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, मौलाना मकसूद आलम, मौलाना नबी हसन और अल्ताफ हुसैन ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और नेकी का पैगाम देता है। इस दौरान रोजेदार सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोजा रखते हुए पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की रहमत हासिल करने की कोशिश करते हैं।उन्होंने बताया कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें कुरान शरीफ नाजिल हुआ था। यही कारण है कि इस पूरे महीने में इबादत के साथ-साथ गरीबों की मदद और इंसानियत की सेवा पर विशेष जोर दिया जाता है।रमजान के चलते कस्बे में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। सदर बाजार, व्यापारी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों और घरों को आधुनिक विद्युत सज्जा व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इस मौके पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी, जिससे पूरे कस्बे में एकता और सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हुआ।
    2
    पादूकलां (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के पादूकलां में रमजान के पवित्र 26वें रोजे की रात (शबे-कद्र) पर आस्था और इबादत का अद्भुत संगम देखने को मिला। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड की नूरानी मस्जिद और कादरी मस्जिद रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं। पूरी रात मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज, तरावीह और कुरान-ए-पाक की तिलावत कर अल्लाह की इबादत की। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, मौलाना मकसूद आलम, मौलाना नबी हसन और अल्ताफ हुसैन ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और नेकी का पैगाम देता है। इस दौरान रोजेदार सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोजा रखते हुए पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की रहमत हासिल करने की कोशिश करते हैं।उन्होंने बताया कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें कुरान शरीफ नाजिल हुआ था। यही कारण है कि इस पूरे महीने में इबादत के साथ-साथ गरीबों की मदद और इंसानियत की सेवा पर विशेष जोर दिया जाता है।रमजान के चलते कस्बे में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। सदर बाजार, व्यापारी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों और घरों को आधुनिक विद्युत सज्जा व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।
इस मौके पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी, जिससे पूरे कस्बे में एकता और सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हुआ।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.