युवक नहर में गिरकर लापता जालौन। राठ–उरई मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर पुल के डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक चला रहा युवक नहर में गिरकर लापता हो गया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई जब राहगीरों ने पुल पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। नहर में गिरने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र के विगवा गांव निवासी 25 वर्षीय जय हिंद विश्वकर्मा सोमवार देर रात करीब एक बजे उरई स्थित अपनी बुआ सुनीता के घर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान राठ–उरई मार्ग पर नहर पुल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जय हिंद नहर में जा गिरे। मंगलवार सुबह पुल पर टूटी हुई बाइक मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि नहर में गिरे युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जैसे ही कोई सुराग मिलेगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- जिला जालौन नगर जालौन वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नया भवानीराम लोना रोड मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे है नगर पालिका की बड़ी लापरवाही व कर्मचारियों की सामने आई है टूटी पड़ी नालियां व पुलिया नहीं है कोई पानी की निकासी नालियों में भारी पड़ी है मिट्टी इंटरलॉक पर खड़ी है घास ना कोई कर्मचारी साफ करता है ना ही कोई अधिकारी देखने आता है मोहल्ले वासियों का घर से निकलने वाला पानी उनके ही पिलरों में जा रहा है इंटरलॉक पर जमे हुए घास व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियों को बढ़ावा देना है घास में मच्छरों को छुपना व मोहल्ले में साफ सफाई न होना। मोहल्ला वासियों का नालियों का पानी निकलने से निकासी पानी के न होने से आपस में झगड़ा होता रहता है। मोहल्ला वासी बहुत ही गुस्से में है उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसमें नालियों का पानी नाले में मिलना है वह नाला कचरे का खाना बना हुआ है ना कोई नाले की सफाई हुई है ना ही पानी की कोई निकासी है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि साफ सफाई व नालियों को बनवाकर पानी की निकासी टूटी पुलिया व नाले को साफ करना जिससे पनप रही बीमारियां मलेरिया और भी बीमारियों से लड़ा जा सके। स्वच्छ भारत सुंदर नगर नाम का ही रह गया है नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल जी व वार्ड नंबर 17 के मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे से मोहल्ला वासियों का अनुरोध है कि जल्द से जल्द मोहल्ला वासियों की मांगों को पूरा किया जाए।।3
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक नेत्रहीन संत अपने सहयोगी के साथ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने एक शिकायती पत्र दिया है क्या है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- महानगर झांसी नगर निगम में कचड़े का लगा अम्बर काफी दिनों से सफाई व्यवस्था चरम पर है कागजों में सफाई हो रही है हजारी महादेव पानी की धर्म शाला रोड नियर पंचकुइयां मंदिर के लिए जा रहे दर्शन करने वाले को बहुत परेशानी होती है कचड़े बदबू आ रही निकलते समय बहुत परेशानी होती नगर आयुक्त नगर निगम झांसी1
- घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी BBN7 न्यूज टीवी चैनल तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है। स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।1
- Post by अनिल नीखरा जालौन सम्बादाता3
- Post by KD पत्रकारMEDIA1
- Post by Bheem rajawat 96288004581