logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की कथित ठगी, डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर शंकरगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा_* *_जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की कथित ठगी, डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर शंकरगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा_* *_लगातार जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ों पर कस रहा शिकंजा, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप_* प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र में जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ों और धोखाधड़ी के मामलों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में 10/8A, बेली रोड, नया कटरा, थाना कर्नलगंज, प्रयागराज निवासी डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर शंकरगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, चेक बाउंस होने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र राम कैलाश विश्वकर्मा, निवासी 144A, पूरा फतेह मोहम्मद, नैनी, प्रयागराज ने शंकरगढ़ क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा देकर अलग-अलग तिथियों में शिकायतकर्ता से लाखों रुपये प्राप्त किए। आरोप है कि बाद में जमीन से संबंधित जो दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, वे कथित रूप से फर्जी निकले। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिलेखों में अन्य व्यक्तियों के फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हें असली बताकर सौंप दिया गया।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि रजिस्ट्री कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से करीब 10 लाख रुपये अतिरिक्त लिए गए। जब डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता ने अपनी धनराशि वापस मांगी अथवा रजिस्ट्री कराने की बात कही, तो आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। वहीं भुगतान के लिए दिया गया चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिस पर शंकरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि बारा क्षेत्र में इन दिनों जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ों के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहाड़ क्षेत्र की जमीन से जुड़े मामलों के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने ऐसे मामलों की जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार दर्ज हो रहे मुकदमों और पुलिस की सक्रियता से कथित भू-माफियाओं तथा जमीन के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोहों में हड़कंप का माहौल बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे ने कहा कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

5 hrs ago
user_BST news prayagraj
BST news prayagraj
Lawyer बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
092c4f1a-0a74-4a50-a598-6b751c6e0457

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    1
    शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से  धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_राम सिंह कबीर
    राम सिंह कबीर
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ। शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ।
    1
    शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ।
शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! नाली न बनने से घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों में रोष जसरा। प्रयागराज।मुख्यमंत्री के गांवों में बेहतर जल निकासी और विकास कार्यों के दावों के बीच जसरा विकासखंड की पांडर ग्रामसभा के मजरा कालिका का पूरा में हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। नाली का निर्माण न होने से बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई परिवार पूरी रात जागकर घरों से पानी निकालने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से नाली निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हर साल विकराल रूप ले लेती है। इससे घरों में पानी घुसने के साथ-साथ आवागमन भी बाधित हो जाता है और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जसरा ब्लॉक के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर कालिका का पूरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। उनका कहना है कि यदि उच्च अधिकारी मौके पर निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा जल्द से जल्द नाली निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
    1
    मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! नाली न बनने से घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों में रोष
जसरा। प्रयागराज।मुख्यमंत्री के गांवों में बेहतर जल निकासी और विकास कार्यों के दावों के बीच जसरा विकासखंड की पांडर ग्रामसभा के मजरा कालिका का पूरा में हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। नाली का निर्माण न होने से बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई परिवार पूरी रात जागकर घरों से पानी निकालने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से नाली निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हर साल विकराल रूप ले लेती है। इससे घरों में पानी घुसने के साथ-साथ आवागमन भी बाधित हो जाता है और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जसरा ब्लॉक के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर कालिका का पूरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। उनका कहना है कि यदि उच्च अधिकारी मौके पर निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा जल्द से जल्द नाली निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
    user_जीशान अली  रिपोर्टर
    जीशान अली रिपोर्टर
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बारा तहसील की जर्जर छत दो तीन जगह से गिरी बाल बाल बचे लोग प्रशासन बड़ी घटना का कर रहा इंतजार बारा प्रयागराज बारा तहसील परिसर में जर्जर भवन लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। बीते दिनों तहसील के 2 से 3 स्थानों पर अचानक छत का प्लास्टर और मलबा गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय वकीलों और फरियादियों का आरोप है कि तहसील का भवन कई सालों से जर्जर हालत में है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अमला कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। एसडीएम से लेकर तमाम अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन किसी की नजर जर्जर छत और दीवारों पर नहीं पड़ रही।लोगों में दहशत का माहौल गिरती छत के बाद से तहसील आने वाले लोगों में दहशत है। अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी दिन बड़ा हादसा होगा तब प्रशासन की आंख खुलेगी। बरसात में स्थिति और खराब हो गई है। दीवारों में दरारें हैं, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।" क्या है मांग तहसील भवन की तत्काल मरम्मत या नए भवन का निर्माण कराया जाए जर्जर हिस्सों को तुरंत सील कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए उच्च अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई जाए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, वरना बड़ा हादसा होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी? इस संबंध में बारा एसडीएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।
    1
    बारा तहसील की जर्जर छत दो तीन जगह से गिरी बाल बाल बचे लोग प्रशासन बड़ी घटना का कर रहा इंतजार
बारा 
प्रयागराज
बारा तहसील परिसर में जर्जर भवन लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। बीते दिनों तहसील के 2 से 3 स्थानों पर अचानक छत का प्लास्टर और मलबा गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए।
स्थानीय वकीलों और फरियादियों का आरोप है कि तहसील का भवन कई सालों से जर्जर हालत में है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अमला कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। एसडीएम से लेकर तमाम अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन किसी की नजर जर्जर छत और दीवारों पर नहीं पड़ रही।लोगों में दहशत का माहौल गिरती छत के बाद से तहसील आने वाले लोगों में दहशत है। अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी दिन बड़ा हादसा होगा तब प्रशासन की आंख खुलेगी। बरसात में स्थिति और खराब हो गई है। दीवारों में दरारें हैं, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।"
क्या है मांग तहसील भवन की तत्काल मरम्मत या नए भवन का निर्माण कराया जाए जर्जर हिस्सों को तुरंत सील कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए  
उच्च अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई जाए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, वरना बड़ा हादसा होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी?
इस संबंध में बारा एसडीएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल *नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल* उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेहद दर्दनाक हासदा हो गया है,यहां वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची कथित तौर पर नाले में गिरती दिखाई देती है। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़ते नजर आते हैं, बताया जा रहा है की साठा इलाके की चारु नाम की बच्ची तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के 26 घंटे बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल प्रशासन की ओर से बचाव अभियान जारी है।
    1
    नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल
*नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल* 
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेहद दर्दनाक हासदा हो गया है,यहां वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची कथित तौर पर नाले में गिरती दिखाई देती है। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़ते नजर आते हैं, बताया जा रहा है की साठा इलाके की चारु नाम की बच्ची तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के 26 घंटे बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल प्रशासन की ओर से बचाव अभियान जारी है।
    user_BST news prayagraj
    BST news prayagraj
    Lawyer बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.