मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! नाली न बनने से घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों में रोष जसरा। प्रयागराज।मुख्यमंत्री के गांवों में बेहतर जल निकासी और विकास कार्यों के दावों के बीच जसरा विकासखंड की पांडर ग्रामसभा के मजरा कालिका का पूरा में हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। नाली का निर्माण न होने से बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई परिवार पूरी रात जागकर घरों से पानी निकालने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से नाली निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हर साल विकराल रूप ले लेती है। इससे घरों में पानी घुसने के साथ-साथ आवागमन भी बाधित हो जाता है और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जसरा ब्लॉक के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर कालिका का पूरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। उनका कहना है कि यदि उच्च अधिकारी मौके पर निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा जल्द से जल्द नाली निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! नाली न बनने से घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों में रोष जसरा। प्रयागराज।मुख्यमंत्री के गांवों में बेहतर जल निकासी और विकास कार्यों के दावों के बीच जसरा विकासखंड की पांडर ग्रामसभा के मजरा कालिका का पूरा में हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। नाली का निर्माण न होने से बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई परिवार पूरी रात जागकर घरों से पानी निकालने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से नाली निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हर साल विकराल रूप ले लेती है। इससे घरों में पानी घुसने के साथ-साथ आवागमन भी बाधित हो जाता है और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जसरा ब्लॉक के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर कालिका का पूरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। उनका कहना है कि यदि उच्च अधिकारी मौके पर निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा जल्द से जल्द नाली निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
- सावन में मनकामेश्वर धाम में उमड़ी शिवभक्तों की आस्था, भोर से जलाभिषेक और जयकारों से गूंजा मंदिर सावन में मनकामेश्वर धाम में उमड़ी शिवभक्तों की आस्था, भोर से जलाभिषेक और जयकारों से गूंजा मंदिर1
- मांडा खास थाने के पीछे नाली जाम होने के कारण बरसात में रोड के ऊपर से पानी बह रहा है1
- भ्रष्टाचार की चपेट में झारखंड, विडियो वायरल जांच जारी झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद में अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी कर ₹1,50 करोड़ से अधिक नकद, ₹150 करोड़ का बैंक बैलेंस व म्यूचुअल फंड, तथा ₹500 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। भ्रष्टाचार की चपेट में झारखंड, विडियो वायरल जांच जारी झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद में अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी कर ₹1,50 करोड़ से अधिक नकद, ₹150 करोड़ का बैंक बैलेंस व म्यूचुअल फंड, तथा ₹500 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं।1
- एसपी सत्यनारायण की हाईटेक पुलिसिंग को मिली नई धार, ट्रैकर डॉग 'लियो' अब सूंघकर पहुंचाएगा अपराधियों तक पुलिस कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस लगातार आधुनिक और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में जनपद पुलिस को विशेष रूप से प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है, जो अपनी अद्भुत सूंघने की क्षमता और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से अपराधों के खुलासे में पुलिस का मजबूत साथी बनेगा। ट्रैकर डॉग 'लियो' हत्या, चोरी, लूट सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में घटनास्थल से अहम सुराग जुटाने, साक्ष्यों की खोज, अपराधियों के मूवमेंट का पता लगाने, लापता व्यक्तियों की तलाश तथा अन्य महत्वपूर्ण अभियानों में पुलिस टीम की प्रभावी सहायता करेगा। इससे अपराध अनावरण की गति और सफलता दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा कि आधुनिक संसाधनों और तकनीक के समुचित उपयोग से पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। ट्रैकर डॉग 'लियो' के जुड़ने से कौशाम्बी पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होगी तथा आमजन को अधिक त्वरित, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह कदम अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।1
- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।1
- लावारिस नवजात बच्ची को गोद देने की मांग,निषाद बस्ती की महिलाओं का भूख हड़ताल लावारिस नवजात बच्ची को गोद देने की मांग पर निषाद बस्ती की महिलाओं का भूख हड़ताल सरकार से मानवीय आधार पर निर्णय लेने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बिजौरा ग्राम सभा स्थित निषाद बस्ती में गुरुवार को लावारिस मिली नवजात बच्ची को सरोज देवी को गोद दिए जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने सरकार और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार बच्ची को उसी परिवार को सौंपने की मांग की, जिसने उसे सबसे पहले सहारा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पूर्व गांव की निवासी सरोज देवी सुबह करीब चार बजे शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें रास्ते में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी थी। सरोज देवी ने बिना देर किए बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया और इसकी सूचना सिरसा चौकी पुलिस को दी। इसके बाद उन्होंने दो दिनों तक बच्ची की देखभाल और पालन-पोषण भी किया। बाद में पुलिस सरोज देवी और नवजात बच्ची को प्रयागराज के चिल्ड्रेन अस्पताल लेकर गई। वहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बच्ची को बाल संरक्षण की कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल संरक्षण गृह भेजने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पहले बच्ची के वास्तविक माता-पिता की तलाश की जाएगी, उसके बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। इधर, इस निर्णय से निषाद बस्ती के लोगों में नाराजगी है। भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का कहना है कि जिसने बच्ची को जन्म देकर सड़क पर छोड़ दिया, उसने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। वहीं, सरोज देवी ने मानवता का परिचय देते हुए बच्ची को अपनाया और उसकी देखभाल की। उनका कहना है कि यदि कानून अनुमति देता है तो सरोज देवी को विधिक प्रक्रिया के तहत बच्ची को गोद लेने का अवसर मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमानुसार उचित निर्णय लेने की मांग की है। हालांकि, बच्ची को गोद देने का अंतिम निर्णय संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा लागू कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही लिया जाएगा।2
- विडियो वायरल झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये जंतर-मंतर नहीं, झारखंड का दृश्य है। जहाँ कांग्रेस की सरकार हैं,। पर मजाल है किसी विपक्ष के नेता का ध्यान झारखंड के छात्रों पर जाए! विडियो वायरल झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये जंतर-मंतर नहीं, झारखंड का दृश्य है। जहाँ कांग्रेस की सरकार हैं,। पर मजाल है किसी विपक्ष के नेता का ध्यान झारखंड के छात्रों पर जाए!1
- लखनऊ मौलाना जार्जिस की बदजुबानी पर भड़के भाजपा, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले मौलाना पर लगे रासुका "कुछ लोग दंगे भड़काने की नीयत से सावन के पवित्र महीने में ऐसी बदजुबानी कर रहे सर तन से जुदा नारे लगाने वाले ऐसी भाषा बोल रहे अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए। लखनऊ मौलाना जार्जिस की बदजुबानी पर भड़के भाजपा, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले मौलाना पर लगे रासुका "कुछ लोग दंगे भड़काने की नीयत से सावन के पवित्र महीने में ऐसी बदजुबानी कर रहे सर तन से जुदा नारे लगाने वाले ऐसी भाषा बोल रहे अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए।1
- प्रयागराज STF ने सॉल्वर गैंग का किया भंडाफोड़, आईटीआई नैनी के प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार* *प्रयागराज STF ने सॉल्वर गैंग का किया भंडाफोड़, आईटीआई नैनी के प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार* प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नैनी में आयोजित अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। एसटीएफ प्रयागराज यूनिट टीम ने इस मामले में संस्थान के प्रिंसिपल, परीक्षा प्रभारी, प्रशिक्षकों और सॉल्वर सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किए है। जांच में सामने आया है कि असली परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें परीक्षा में पास कराने का खेल संचालित किया जा रहा था। एसटीएफ प्रयागराज टीम की कार्रवाई के दौरान 5 लाख 10 हजार रुपए नकदी, कंप्यूटर उपकरण, मोबाइल फोन, परीक्षा से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि संगठित तरीके से सॉल्वर गैंग परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचा रहा था। एसटीएफ प्रयागराज ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1