logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने स्कूल चलो अभियान और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का किया वितरण। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने स्कूल चलो अभियान और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का किया वितरण।

5 hrs ago
user_Surash Sahu
Surash Sahu
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने स्कूल चलो अभियान और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का किया वितरण। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने स्कूल चलो अभियान और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का किया वितरण।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनवादी कवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. सबीहा रहमानी के“नवचेतना परामर्श केन्द्र” का किया शुभारंभ।
    1
    जनवादी कवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. सबीहा रहमानी के“नवचेतना परामर्श केन्द्र” का किया शुभारंभ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​● मरौली खदानों में पोकलैंड मशीनों ने जलधारा को किया लहूलुहान, अप्रैल में ही जून जैसी तपिश और बूंद-बूंद को तरसते हलक ● 10 अप्रैल को अशोक लाट पर होगा महा-आंदोलन, STF जांच और खदानें तत्काल बंद करने की उठी मांग ​बांदा। बुंदेलखंड की जीवनदायिनी कही जाने वाली केन नदी आज अपने अस्तित्व की सबसे करुण लड़ाई लड़ रही है। एक तरफ सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर 'हर घर नल, हर घर जल' का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर बांदा के सीने पर पल रहे बालू माफिया प्रशासन की नाक के नीचे नदी का गला घोंट रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठन 'बुंदेलखंड इंसाफ सेना' ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। ​नदी नहीं, नाला बना दी गई केन ​संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में रोंगटे खड़े कर देने वाली जमीनी हकीकत बयां की। उन्होंने कहा कि मरौली खदान खंड संख्या 4, 5 और 6 के संचालकों ने सारी मर्यादाएं ताक पर रख दी हैं। भारी-भरकम पोकलैंड मशीनें दिन-रात नदी की जलधारा के बीच से 'जिंदा बालू' निकाल रही हैं। आलम यह है कि कभी कल-कल बहने वाली केन नदी अब एक गंदे नाले में तब्दील होती जा रही है। जब मुख्य स्रोत ही सूख जाएगा, तो जल संस्थान शहर की प्यास कैसे बुझाएगा ? ​पाताल में जा रहा जलस्तर, अप्रैल में ही अकाल जैसे हालात ​ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन की वजह से भूगर्भ जलस्तर (Ground Water Level) तेजी से धरातल की ओर जा रहा है। इसका सीधा असर शहर के हैंडपंपों और कुओं पर पड़ा है, जो अप्रैल की शुरुआत में ही जवाब देने लगे हैं। चंद बाहरी मुनाफाखोरों की अंधी कमाई की भूख ने पूरे जनपद को प्यासा मरने पर मजबूर कर दिया है। आखिर क्या वजह है कि खनिज विभाग और जिला प्रशासन इन खदानों पर पाबंदी लगाने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है ? ​STF जांच और 10 अप्रैल का अल्टीमेटम ​बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने मांग की है कि जनपद में गहराते जल संकट को देखते हुए इन खदानों की निगरानी तत्काल एस.टी.एफ. (STF) के माध्यम से कराई जाए। भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि स्थानीय स्तर पर जांच महज औपचारिकता बनकर रह गई है। ​"अगर प्रशासन ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया और इन खदानों को तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया, तो 10 अप्रैल 2026 को बांदा की सड़कों पर जन-सैलाब उमड़ेगा। हम अशोक लाट तिराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।" — ए.एस. नोमानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (बुंदेलखंड इंसाफ सेना) ​प्रशासन से तीखे सवाल: ​सरकार के पेयजल मिशन को खनन माफिया क्यों दे रहे हैं चुनौती? ​जलधारा को रोककर मशीनों से खनन करना क्या प्रशासनिक मिलीभगत का परिणाम नहीं है? ​क्या बांदा की जनता की प्यास से ज्यादा कीमती माफियाओं की तिजोरियां हैं ? ​इस ज्ञापन ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। अब देखना यह है कि क्या बांदा की जीवनदायिनी को बचाने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है या फिर 10 अप्रैल को बांदा एक बड़े जन-आंदोलन का गवाह बनेगा।
    3
    #Apkiawajdigital
​● मरौली खदानों में पोकलैंड मशीनों ने जलधारा को किया लहूलुहान, अप्रैल में ही जून जैसी तपिश और बूंद-बूंद को तरसते हलक
● 10 अप्रैल को अशोक लाट पर होगा महा-आंदोलन, STF जांच और खदानें तत्काल बंद करने की उठी मांग
​बांदा। बुंदेलखंड की जीवनदायिनी कही जाने वाली केन नदी आज अपने अस्तित्व की सबसे करुण लड़ाई लड़ रही है। एक तरफ सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर 'हर घर नल, हर घर जल' का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर बांदा के सीने पर पल रहे बालू माफिया प्रशासन की नाक के नीचे नदी का गला घोंट रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठन 'बुंदेलखंड इंसाफ सेना' ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।
​नदी नहीं, नाला बना दी गई केन
​संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में रोंगटे खड़े कर देने वाली जमीनी हकीकत बयां की। उन्होंने कहा कि मरौली खदान खंड संख्या 4, 5 और 6 के संचालकों ने सारी मर्यादाएं ताक पर रख दी हैं। भारी-भरकम पोकलैंड मशीनें दिन-रात नदी की जलधारा के बीच से 'जिंदा बालू' निकाल रही हैं। आलम यह है कि कभी कल-कल बहने वाली केन नदी अब एक गंदे नाले में तब्दील होती जा रही है। जब मुख्य स्रोत ही सूख जाएगा, तो जल संस्थान शहर की प्यास कैसे बुझाएगा ?
​पाताल में जा रहा जलस्तर, अप्रैल में ही अकाल जैसे हालात
​ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन की वजह से भूगर्भ जलस्तर (Ground Water Level) तेजी से धरातल की ओर जा रहा है। इसका सीधा असर शहर के हैंडपंपों और कुओं पर पड़ा है, जो अप्रैल की शुरुआत में ही जवाब देने लगे हैं। चंद बाहरी मुनाफाखोरों की अंधी कमाई की भूख ने पूरे जनपद को प्यासा मरने पर मजबूर कर दिया है। आखिर क्या वजह है कि खनिज विभाग और जिला प्रशासन इन खदानों पर पाबंदी लगाने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है ?
​STF जांच और 10 अप्रैल का अल्टीमेटम
​बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने मांग की है कि जनपद में गहराते जल संकट को देखते हुए इन खदानों की निगरानी तत्काल एस.टी.एफ. (STF) के माध्यम से कराई जाए। भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि स्थानीय स्तर पर जांच महज औपचारिकता बनकर रह गई है।
​"अगर प्रशासन ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया और इन खदानों को तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया, तो 10 अप्रैल 2026 को बांदा की सड़कों पर जन-सैलाब उमड़ेगा। हम अशोक लाट तिराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।"
— ए.एस. नोमानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (बुंदेलखंड इंसाफ सेना)
​प्रशासन से तीखे सवाल:
​सरकार के पेयजल मिशन को खनन माफिया क्यों दे रहे हैं चुनौती?
​जलधारा को रोककर मशीनों से खनन करना क्या प्रशासनिक मिलीभगत का परिणाम नहीं है?
​क्या बांदा की जनता की प्यास से ज्यादा कीमती माफियाओं की तिजोरियां हैं ?
​इस ज्ञापन ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। अब देखना यह है कि क्या बांदा की जीवनदायिनी को बचाने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है या फिर 10 अप्रैल को बांदा एक बड़े जन-आंदोलन का गवाह बनेगा।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाँदा में एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक युवक का खतरनाक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके का है, जहां युवक सड़क पर बाइक से जानलेवा करतब करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक रील बनाने के चक्कर में अपनी और आसपास मौजूद लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह यह स्टंट किया गया, वहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है और एक छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन सकती थी। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि "वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
    1
    बाँदा में एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक युवक का खतरनाक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके का है, जहां युवक सड़क पर बाइक से जानलेवा करतब करता नजर आ रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक रील बनाने के चक्कर में अपनी और आसपास मौजूद लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह यह स्टंट किया गया, वहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है और एक छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन सकती थी।
वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि "वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • बांदा। महुआ ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदवारा में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सुधा सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित कर्मचारियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक होने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीण समुदाय में रोगों के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ाना है। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक शपथ ली और जन स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया।विद्यालय के इस पहल को क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी सराहा गया। इस प्रकार नंदवारा के प्राथमिक विद्यालय ने स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
    1
    बांदा। महुआ ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदवारा में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सुधा सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित कर्मचारियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक होने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीण समुदाय में रोगों के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ाना है। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक शपथ ली और जन स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया।विद्यालय के इस पहल को क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी सराहा गया। इस प्रकार नंदवारा के प्राथमिक विद्यालय ने स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती राजपूत की उपस्थिति में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे हर घर तक पहुंच बनाएं और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को ड्रेस, बैग, जूते और मोजे आदि के लिए 1200 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, खेल मैदान, झूले, फर्नीचर, वाटर कूलर और आरओ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि परिषदीय बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही जनपद के 200 से अधिक विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों जैसी बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। कायाकल्प योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 19 पैरामीटरों से संतृप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सरकार द्वारा सराहना भी की गई है। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि सरकार और जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता बेहद गहरा होता है, और हर बच्चे में असीम क्षमताएं होती हैं, जिन्हें निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, भाजपा पदाधिकारी गणेश यादव, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीएसए आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती राजपूत की उपस्थिति में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे हर घर तक पहुंच बनाएं और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।
डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को ड्रेस, बैग, जूते और मोजे आदि के लिए 1200 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, खेल मैदान, झूले, फर्नीचर, वाटर कूलर और आरओ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि परिषदीय बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही जनपद के 200 से अधिक विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों जैसी बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। कायाकल्प योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 19 पैरामीटरों से संतृप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सरकार द्वारा सराहना भी की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि सरकार और जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता बेहद गहरा होता है, और हर बच्चे में असीम क्षमताएं होती हैं, जिन्हें निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, भाजपा पदाधिकारी गणेश यादव, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीएसए आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ramkripal Yadav
    1
    Post by Ramkripal Yadav
    user_Ramkripal Yadav
    Ramkripal Yadav
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    2
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने स्कूल चलो अभियान और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का किया वितरण।
    1
    जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने स्कूल चलो अभियान और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का किया वितरण।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.