logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर के धरमपुर के दादपुर महत्वाकांक्षी नाला परियोजना में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत पर समस्तीपुर मेयर ने किया औचक निरीक्षण

5 hrs ago
user_Shaquib Press
Shaquib Press
पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
5 hrs ago

समस्तीपुर के धरमपुर के दादपुर महत्वाकांक्षी नाला परियोजना में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत पर समस्तीपुर मेयर ने किया औचक निरीक्षण

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Shaquib Press
    1
    Post by Shaquib Press
    user_Shaquib Press
    Shaquib Press
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • 🔴समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमंडल में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में एक शिक्षक की हृदयाघात से आज मौत हो गई. मृतक की पहचान 52 वर्षीय विनोद कुमार मिश्र के रूप में हुई है, जो विभूतिपुर थानाक्षेत्र के सुरौली वार्ड 5 के रहने वाले हैं. वह प्राथमिक कन्या विद्यालय सुरौली के अध्यापक थे. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल में आयोजित सात शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. इस क्रम में आज दूसरे दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. वहीं हृदयाघात से मौत हो गई. स्थानीय पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
    1
    🔴समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमंडल में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में एक शिक्षक की हृदयाघात से आज मौत हो गई. मृतक की पहचान 52 वर्षीय विनोद कुमार मिश्र के रूप में हुई है, जो विभूतिपुर थानाक्षेत्र के सुरौली वार्ड 5 के रहने वाले हैं. वह प्राथमिक कन्या विद्यालय सुरौली के अध्यापक थे. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल में आयोजित सात शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. इस क्रम में आज दूसरे दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. वहीं हृदयाघात से मौत हो गई. स्थानीय पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • *भूमि, पानी, सड़क, विधुत, रेल सुविधा से संपन्न बंद पड़ा समस्तीपुर चीनी मिल चालू हो- सुरेंद्र* *डीएम द्वारा बंद चीनी मिल को चालू करने हेतु "अधिकारियों की टीम गठन" स्वागतयोग्य कदम- सुरेंद्र* *जिला विकास मंच के सदस्यों ने किया चीनी मिल परिसर का मुआयना, बताया सर्वसुविधा संपन्न परिसर* समस्तीपुर, 24 फरवरी 2026 समस्तीपुर जिला विकास मंच द्वारा समस्तीपुर का बंद चीनी मिल चालू करने को लेकर जारी धारावाहिक संघर्ष के दरम्यान जिलाधिकारी द्वारा बंद चीनी मिल को चालू करने की दिशा में कारवाई करते हुए "तीन अधिकारियों की टीम गठित कर रिपोर्ट मांगने" के कदम को चीनी मिल चालू होने की दिशा में स्वागत योग्य कदम बताया है। जिलाधिकारी द्वारा 23 फरवरी को टीम गठन के बाद मंगलवार को जिला विकास मंच एवं भाकपा माले की संयुक्त टीम सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह आदि के नेतृत्व में बंद पड़ा चीनी मिल परिसर का दौरा कर परिसर का मुआयना किया। मौके पर मंच के सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मिल संचालन के लिए आधारभूत आवश्यकता की जानकारी देते हुए कहा कि- 1- *भूमि*- चीनी मिल के लिए कम से कम 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है जबकी बंद मिल के पास 22 एकड़ से भी अधिक जमीन है। 2- *विधुत*- चीनी मिल के मशीनों एवं उपकरणों को चलाने के लिए विधुत आवश्यक है और चीनी मिल चौक पर ही विधुत ग्रीड है। 3 - *रेल परिवहन*- गन्ने को मिल तक पहुंचाने एवं तैयार चीनी को बाजार तक पहुंचाने को इस मिल के पास रेल परिवहन सुविधा मौजूद है। 4 - *सड़क*- किसान के खेत से गन्ने को मिल तक पहुंचाने एवं चीनी को बाजार तक पहुंचाने के लिए मिल के चारों ओर सड़क सुविधा मौजूद है। 5- *पानी*- मिल में पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए मिल से सटे बूढ़ी गंडक नदी समेत अन्य जलस्रोत है। 6- *गाद निकासी*- चीनी मिल के बगल में गाद की सफाई के बाद निकासी हेतु बूढ़ी गंडक नदी है। 7- *कच्चा माल*- मिल के लिए गन्ने की उपलब्धता जरूरी है। मिल के आसपास के वारिसनगर, कल्याणपुर, पूसा, ताजपुर, मोरबा- सरायरंजन, उजियारपुर आदि प्रखंड गन्ना उत्पादक केंद्र रहा है। 8- *श्रमिक*- मिल के आसपास के क्षेत्रों में सस्ते श्रमिक की बहुलता है। विदित हो कि 22 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र में फैला समस्तीपुर चीनी मिल की स्थापना 1917 में अंग्रेज सरकार द्वारा किया गया था। यह मिल बिहार के तत्कालीन सभी मिलों में सुमार थी। उच्च कोटी का चीनी का उत्पादन होता था। सरकार की अनदेखी के कारण 1997 में मिल बंद हो गई। मिल को चालू करने का कई बार प्रयास हुआ लेकिन असफल रहा। जिला विकास मंच एवं भाकपा माले बंद चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। संगठनद्वय हरेक मंच-मौके पर मिल को चालू करने की मांग उठाती रही है।
    1
    *भूमि, पानी, सड़क, विधुत, रेल सुविधा से संपन्न बंद पड़ा समस्तीपुर चीनी मिल चालू हो- सुरेंद्र*
*डीएम द्वारा बंद चीनी मिल को चालू करने हेतु "अधिकारियों की टीम गठन" स्वागतयोग्य कदम- सुरेंद्र*
*जिला विकास मंच के सदस्यों ने किया चीनी मिल परिसर का मुआयना, बताया सर्वसुविधा संपन्न परिसर*
समस्तीपुर, 24 फरवरी 2026
समस्तीपुर जिला विकास मंच द्वारा समस्तीपुर का बंद चीनी मिल चालू करने को लेकर जारी धारावाहिक संघर्ष के दरम्यान जिलाधिकारी द्वारा बंद चीनी मिल को चालू करने की दिशा में कारवाई करते हुए "तीन अधिकारियों की टीम गठित कर रिपोर्ट मांगने" के कदम को चीनी मिल चालू होने की दिशा में स्वागत योग्य कदम बताया है।
जिलाधिकारी द्वारा 23 फरवरी को टीम गठन के बाद मंगलवार को जिला विकास मंच एवं भाकपा माले की संयुक्त टीम सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह आदि के नेतृत्व में बंद पड़ा चीनी मिल परिसर का दौरा कर परिसर का मुआयना किया। मौके पर मंच के सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मिल संचालन के लिए आधारभूत आवश्यकता की जानकारी देते हुए कहा कि-
1- *भूमि*- चीनी मिल के लिए कम से कम 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है जबकी बंद मिल के पास 22 एकड़ से भी अधिक जमीन है।
2- *विधुत*- चीनी मिल के मशीनों एवं उपकरणों को चलाने के लिए विधुत आवश्यक है और चीनी मिल चौक पर ही विधुत ग्रीड है।
3 - *रेल परिवहन*- गन्ने को मिल तक पहुंचाने एवं तैयार चीनी को बाजार तक पहुंचाने को इस मिल के पास रेल परिवहन सुविधा मौजूद है।
4 - *सड़क*- किसान के खेत से गन्ने को मिल तक पहुंचाने एवं चीनी को बाजार तक पहुंचाने के लिए मिल के चारों ओर सड़क सुविधा मौजूद है।
5- *पानी*- मिल में पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए मिल से सटे बूढ़ी गंडक नदी समेत अन्य जलस्रोत है।
6- *गाद निकासी*- चीनी मिल के बगल में गाद की सफाई के बाद निकासी हेतु बूढ़ी गंडक नदी है।
7- *कच्चा माल*- मिल के लिए गन्ने की उपलब्धता जरूरी है। मिल के आसपास के वारिसनगर, कल्याणपुर, पूसा, ताजपुर, मोरबा- सरायरंजन, उजियारपुर आदि प्रखंड गन्ना उत्पादक केंद्र रहा है।
8- *श्रमिक*- मिल के आसपास के क्षेत्रों में सस्ते श्रमिक की बहुलता है।
विदित हो कि 22 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र में फैला समस्तीपुर चीनी मिल की स्थापना 1917 में अंग्रेज सरकार द्वारा किया गया था। यह मिल बिहार के तत्कालीन सभी मिलों में सुमार थी। उच्च कोटी का चीनी का उत्पादन होता था। सरकार की अनदेखी के कारण 1997 में मिल बंद हो गई। मिल को चालू करने का कई बार प्रयास हुआ लेकिन असफल रहा। जिला विकास मंच एवं भाकपा माले बंद चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। संगठनद्वय हरेक मंच-मौके पर मिल को चालू करने की मांग उठाती रही है।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यापतिनगर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम राजेश कुमार भगत को अपने साथ ले गई। एमओ को दलसिंहसराय स्थित निजी आवास पर कार्रवाई के दौरान के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। जानकारी के अनुसार उजियारपुर के प्रभारी के रूप में भी कार्यरत थे। निगरानी की पदाधिकारी ने बताया कि विद्यापतिनगर के मनियारपुर के डीलर रामएकबाल सिंह के द्वारा
    1
    समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यापतिनगर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम राजेश कुमार भगत को अपने साथ ले गई। एमओ को दलसिंहसराय स्थित निजी आवास पर कार्रवाई के दौरान के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
जानकारी के अनुसार उजियारपुर के प्रभारी के रूप में भी कार्यरत थे।
निगरानी की पदाधिकारी ने बताया कि विद्यापतिनगर के मनियारपुर के डीलर रामएकबाल सिंह के द्वारा
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी की माता स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। द्वादशा कार्यक्रम में शामिल होने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं का लगातार आगमन हो रहा है। मंगलवार को नितिन नवीन दरभंगा पहुंचकर द्वादशा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। वे लगभग 10 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुके और परिवार के सदस्यों को धैर्य बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद वे वापस रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में आरिफ मोहम्मद खान तथा नीतीश कुमार सहित कई केंद्रीय मंत्री एवं बिहार सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर तथा सांसद संजय जायसवाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा एनडीए परिवार सरावगी परिवार के साथ खड़ा है। शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दरभंगा स्थित सरावगी आवास पहुंचे और दिवंगत राधा देवी सरावगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनकी संवेदनाएं सरावगी परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा और कार्यक्रम स्थल पर व्यापक इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी की माता स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। द्वादशा कार्यक्रम में शामिल होने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं का लगातार आगमन हो रहा है।
मंगलवार को नितिन नवीन दरभंगा पहुंचकर द्वादशा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। वे लगभग 10 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुके और परिवार के सदस्यों को धैर्य बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद वे वापस रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में आरिफ मोहम्मद खान तथा नीतीश कुमार सहित कई केंद्रीय मंत्री एवं बिहार सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर तथा सांसद संजय जायसवाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नेताओं ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा एनडीए परिवार सरावगी परिवार के साथ खड़ा है। शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दरभंगा स्थित सरावगी आवास पहुंचे और दिवंगत राधा देवी सरावगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनकी संवेदनाएं सरावगी परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा और कार्यक्रम स्थल पर व्यापक इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•
    3 hrs ago
  • कठपुतली कलाकार शांति गुप्ता सम्मान से सम्मानित हुए नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद आज दिनांक 24.02.2026 मंगलवार को कठपुतली संवाद का आयोजन मालीघाट में एक्टिविस्ट100 के संयोजक सोनू सरकार की अध्यक्षता में की गई। सोनू सरकार ने बताया कि भारत कठपुतली की मातृभूमि होने के बावजूद भी हमारे देश के लोगों को इस अद्भुत कला के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं हैं और न ही नई पीढ़ी पिछले कई वर्षों में कठपुतली को देखा हो। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया की माता पार्वती के प्रसन्नता हेतु देवों के देव महादेव ने काष्ठ के मूर्ति में प्रवेश कर कठपुतली कला की शुरुआत की थी। लोक गायिका अनिता कुमारी ने बताया कि रचनात्मकता और सरलता का जश्न मनाती "कठपुतली एक समृद्ध और विविध इतिहास वाली एक कला है जो बच्चों और वयस्कों दोनों को पसंद आती है।" “यह प्रदर्शनी परिवारों के लिए शैक्षिक, व्यावहारिक अवसर प्रदान करते हुए उस इतिहास का जश्न मनाती है। नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद ने बताया कि कठपुतली के जरिये बच्चों में सर्जनात्मकता का विकास होता है. उनमें जानने की रुचि पैदा होती है।पुतलियों के निर्माण तथा उनके माध्यम से विचारों के संप्रेषण में बच्चों को आनंद मिलता है, बच्चों के व्यक्तित्व के चहुँमुखी विकास में सहायक होता है। इस अवसर पर नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद, एक्टिविस्ट 100 के संयोजक सोनू सरकार,विनोद कुमार रजक को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया और बताया कि सरला श्रीवास की पुण्यतिथि 21 मार्च को विश्व कठपुतली दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
    4
    कठपुतली कलाकार शांति गुप्ता सम्मान से सम्मानित हुए नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद 
आज दिनांक 24.02.2026 मंगलवार  को कठपुतली संवाद का आयोजन मालीघाट में एक्टिविस्ट100 के संयोजक सोनू सरकार की अध्यक्षता में की गई। सोनू सरकार ने बताया कि 
भारत कठपुतली की मातृभूमि होने के बावजूद भी हमारे देश के लोगों को इस अद्भुत कला के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं हैं और न ही नई पीढ़ी पिछले कई वर्षों में कठपुतली को देखा हो। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया की 
माता पार्वती के प्रसन्नता हेतु देवों के देव महादेव ने काष्ठ के मूर्ति में प्रवेश कर कठपुतली कला की शुरुआत की थी। लोक गायिका अनिता कुमारी ने बताया कि रचनात्मकता और सरलता का जश्न मनाती "कठपुतली एक समृद्ध और विविध इतिहास वाली एक कला है जो बच्चों और वयस्कों दोनों को पसंद आती है।" “यह प्रदर्शनी परिवारों के लिए शैक्षिक, व्यावहारिक अवसर प्रदान करते हुए उस इतिहास का जश्न मनाती है। नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद ने बताया कि कठपुतली के जरिये बच्चों में सर्जनात्मकता का विकास होता है. उनमें जानने की रुचि पैदा होती है।पुतलियों के निर्माण तथा उनके माध्यम से विचारों के संप्रेषण में बच्चों को आनंद मिलता है, बच्चों के व्यक्तित्व के चहुँमुखी विकास में सहायक होता है। 
इस अवसर पर नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद, एक्टिविस्ट 100 के संयोजक सोनू सरकार,विनोद कुमार रजक को अंग वस्त्र एवं
स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया और बताया कि सरला श्रीवास की पुण्यतिथि 21 मार्च को विश्व कठपुतली दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
    user_Sabir Husain
    Sabir Husain
    Department of Social Services Sakra, Muzaffarpur•
    16 hrs ago
  • दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के माता जी के द्वादशा कार्यक्रम में राज्यपाल बोले .......... DARBHANGA CITY हायाघाट विधानसभा Darbhanga All Videos Darbhanga Entertainment Darpan24 News Darbhanga "Capital of Mithila" Darbhanga SMART City Darbhanga Kanhaiya Kumar Nizam Uddin PK Ankur Gupta
    1
    दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के माता जी के द्वादशा कार्यक्रम में राज्यपाल बोले ..........
DARBHANGA CITY हायाघाट विधानसभा Darbhanga All Videos Darbhanga Entertainment Darpan24 News Darbhanga "Capital of Mithila" Darbhanga SMART City Darbhanga Kanhaiya Kumar Nizam Uddin PK Ankur Gupta
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    3 hrs ago
  • 🔴महेश्वर हजारी के सवाल को गोल-गोल घुमा रही सरकार; रामेश्वर जूट मिल को लेकर पूछे प्रश्न पर कल उद्योग मंत्री बोले- श्रम संसाधन विभाग देगा जवाब, आज श्रम संसाधन मंत्री बोले- उद्योग विभाग देगा जवाब
    1
    🔴महेश्वर हजारी के सवाल को गोल-गोल घुमा रही सरकार; रामेश्वर जूट मिल को लेकर पूछे प्रश्न पर कल उद्योग मंत्री बोले- श्रम संसाधन विभाग देगा जवाब, आज श्रम संसाधन मंत्री बोले- उद्योग विभाग देगा जवाब
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.