logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कवर्धा : अफीम कांड पर बवाल, कांग्रेस का हंगामा BJP कार्यालय का घेराव। कवर्धा : अफीम कांड पर बवाल, कांग्रेस का हंगामा BJP कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी ।

4 hrs ago
user_Deepesh Jangde
Deepesh Jangde
Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

कवर्धा : अफीम कांड पर बवाल, कांग्रेस का हंगामा BJP कार्यालय का घेराव। कवर्धा : अफीम कांड पर बवाल, कांग्रेस का हंगामा BJP कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी ।

More news from Mungeli and nearby areas
  • मुंगेली कलेक्टोरेट में कलेक्टर कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने, बोर और कुओं को सुरक्षित ढकने, अवैध शराब और नारकोटिक्स दवाइयों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    मुंगेली कलेक्टोरेट में कलेक्टर कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने, बोर और कुओं को सुरक्षित ढकने, अवैध शराब और नारकोटिक्स दवाइयों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    4 hrs ago
  • केसीजी जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला संयुक्त टीम की कार्रवाई, 16 सिलेंडर जब्त, 13 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए राजस्व, खाद्य विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारियों की दो संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। खैरागढ़ अनुभाग की टीम में एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, तहसीलदार आशीष देवहारी, सहायक खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार सागर और मनीष ध्रुव के साथ आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छितेजा शामिल हैं। इसी तरह गंडई-छुईखदान अनुभाग की टीम में एसडीएम अविनाश ठाकुर, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक धनकर, खाद्य निरीक्षक डालेश्वरी देवहारे और एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर मनोज मंडल शामिल हैं। 12 मार्च को टीमों ने खैरागढ़ और बाजार अतरिया क्षेत्र के विभिन्न होटल व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 16 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए। द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय तथा वितरण का विनियमन) आदेश दो हजार के उल्लंघन पर सिलेंडरों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई तक मेसर्स शिव इंडियन, खैरागढ़ की सुपुर्दगी में रखा गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    केसीजी जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला संयुक्त टीम की कार्रवाई, 16 सिलेंडर जब्त,
13 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार 
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए राजस्व, खाद्य विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारियों की दो संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।
खैरागढ़ अनुभाग की टीम में एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, तहसीलदार आशीष देवहारी, सहायक खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार सागर और मनीष ध्रुव के साथ आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छितेजा शामिल हैं।
इसी तरह गंडई-छुईखदान अनुभाग की टीम में एसडीएम अविनाश ठाकुर, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक धनकर, खाद्य निरीक्षक डालेश्वरी देवहारे और एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर मनोज मंडल शामिल हैं।
12 मार्च को टीमों ने खैरागढ़ और बाजार अतरिया क्षेत्र के विभिन्न होटल व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 16 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए। द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय तथा वितरण का विनियमन) आदेश दो हजार  के उल्लंघन पर सिलेंडरों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई तक मेसर्स शिव इंडियन, खैरागढ़ की सुपुर्दगी में रखा गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में भू-माफियाओं की सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। कई मामलों में किसानों की जमीन को बिना खरीदी किए ही हड़पने की कोशिश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले की सर्गांव तहसील से सामने आया है।
    1
    छत्तीसगढ़ में भू-माफियाओं की सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। कई मामलों में किसानों की जमीन को बिना खरीदी किए ही हड़पने की कोशिश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले की सर्गांव तहसील से सामने आया है।
    user_नवा बिहान छत्तीसगढ़ (NBC24)
    नवा बिहान छत्तीसगढ़ (NBC24)
    पथरिया, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चल रही जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। और बड़े खुलासों की संभावनाए सूत्रों के अनुसार यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत तक सीमित नहीं हो सकता। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस धोखाधड़ी में बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बैंक घोटाले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    5
    पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चल रही जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
और बड़े खुलासों की संभावनाए
सूत्रों के अनुसार यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत तक सीमित नहीं हो सकता। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस धोखाधड़ी में बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बैंक घोटाले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    Insurance Agent टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • तिल्दा नेवरा के सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा | ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
    1
    तिल्दा नेवरा के सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा | ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Post by दधिवल मानव
    1
    Post by दधिवल मानव
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Baihar, Balaghat•
    23 hrs ago
  • बिलासपुर। Bilaspur जिले के कोटा क्षेत्र स्थित Dr. C. V. Raman University से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला बी-फार्मा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के कई दिनों से गायब रहने के बावजूद परिजनों को समय पर सूचना नहीं दिए जाने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अमरेंद्र कुमार का बेटा रोहित कुमार पिछले दो वर्षों से Dr. C. V. Raman University में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 6 मार्च से रोहित कुमार अचानक हॉस्टल परिसर से लापता है। हैरानी की बात यह है कि छात्र के कई दिनों तक गायब रहने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को समय रहते नहीं दी। जब छात्र के पिता अमरेंद्र कुमार बिहार से Bilaspur पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बेटे के बारे में जानकारी लेने तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की गई, जिससे वे काफी आहत हैं। अपने बेटे के अचानक लापता होने से चिंतित पिता अब न्याय और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने Chhattisgarh Police के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द बेटे को खोजने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर से छात्र के लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और लापता छात्र का सुराग कब तक मिल पाता है।
    1
    बिलासपुर।
Bilaspur जिले के कोटा क्षेत्र स्थित Dr. C. V. Raman University से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला बी-फार्मा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के कई दिनों से गायब रहने के बावजूद परिजनों को समय पर सूचना नहीं दिए जाने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अमरेंद्र कुमार का बेटा रोहित कुमार पिछले दो वर्षों से Dr. C. V. Raman University में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 6 मार्च से रोहित कुमार अचानक हॉस्टल परिसर से लापता है। हैरानी की बात यह है कि छात्र के कई दिनों तक गायब रहने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को समय रहते नहीं दी।
जब छात्र के पिता अमरेंद्र कुमार बिहार से Bilaspur पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बेटे के बारे में जानकारी लेने तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की गई, जिससे वे काफी आहत हैं।
अपने बेटे के अचानक लापता होने से चिंतित पिता अब न्याय और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने Chhattisgarh Police के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द बेटे को खोजने की मांग की है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर से छात्र के लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और लापता छात्र का सुराग कब तक मिल पाता है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    Insurance Agent टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • 12 मार्च गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले में मार्च माह के प्रथम थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान साल्हेवारा और बकरकट्टा थाना में राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव और पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा की उपस्थिति में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर निराकरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख, कोटवार, पत्रकार, बैंक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने शराबखोरी, नशे के कारोबार, यातायात नियमों की अनदेखी, साइबर अपराध, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं उठाईं, जिन पर संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड से बचाव, नए आपराधिक कानून, महिला-बाल सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों को बैग, बच्चों को क्रिकेट बैट बॉल, विकेट और चॉकलेट भी वितरित किए गए। जिले के अन्य थानों में भी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में थाना दिवस आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनी गईं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
    1
    12 मार्च गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले में मार्च माह के प्रथम थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान साल्हेवारा और बकरकट्टा थाना में राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव और पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा की उपस्थिति में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख, कोटवार, पत्रकार, बैंक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने शराबखोरी, नशे के कारोबार, यातायात नियमों की अनदेखी, साइबर अपराध, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं उठाईं, जिन पर संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड से बचाव, नए आपराधिक कानून, महिला-बाल सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों को बैग, बच्चों को क्रिकेट बैट बॉल, विकेट और चॉकलेट भी वितरित किए गए।
जिले के अन्य थानों में भी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में थाना दिवस आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनी गईं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • खाता सुधरवाने मार्केट जा रही हु बोल कर निकली चकरभाठा थाना क्षेत्र की 11 वर्ष 8 माह की नाबालिक बालिका हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट गुरुवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक 47 वर्षीय पिता ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे करीब थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मैं थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 11 साल 08 माह 02 दिन की है जो दिनांक 11/03/2026 को दोहपर करीबन 12:30 बजे घर से खाता सुधरवाने चकरभाठा जा रही हूं बोलकर निकली थी जो अभी तक घर नहीं आयी है जिसका आसपास मोहल्ले एवं रिस्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चक्रभाता पुलिस में अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    खाता सुधरवाने मार्केट जा रही हु बोल कर निकली चकरभाठा थाना क्षेत्र की 11 वर्ष 8 माह की नाबालिक बालिका हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट 
गुरुवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक 47 वर्षीय पिता ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे करीब थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मैं थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 11 साल 08 माह 02 दिन की है जो दिनांक 11/03/2026 को दोहपर करीबन 12:30 बजे घर से खाता सुधरवाने चकरभाठा जा रही हूं बोलकर निकली थी जो अभी तक घर नहीं आयी है जिसका आसपास मोहल्ले एवं रिस्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चक्रभाता पुलिस में अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.