केसीजी जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला संयुक्त टीम की कार्रवाई, 16 सिलेंडर जब्त, केसीजी जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला संयुक्त टीम की कार्रवाई, 16 सिलेंडर जब्त, 13 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए राजस्व, खाद्य विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारियों की दो संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। खैरागढ़ अनुभाग की टीम में एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, तहसीलदार आशीष देवहारी, सहायक खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार सागर और मनीष ध्रुव के साथ आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छितेजा शामिल हैं। इसी तरह गंडई-छुईखदान अनुभाग की टीम में एसडीएम अविनाश ठाकुर, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक धनकर, खाद्य निरीक्षक डालेश्वरी देवहारे और एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर मनोज मंडल शामिल हैं। 12 मार्च को टीमों ने खैरागढ़ और बाजार अतरिया क्षेत्र के विभिन्न होटल व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 16 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए। द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय तथा वितरण का विनियमन) आदेश दो हजार के उल्लंघन पर सिलेंडरों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई तक मेसर्स शिव इंडियन, खैरागढ़ की सुपुर्दगी में रखा गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

- पुलिस की तत्परता से लांजी के अपहरण कांड का 12 घंटे के भीतर हुआ खुलासा: 3 आरोपित गिरफतार 11 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 09.00 बजे ग्राम बकरामुण्डी के कटंगनाला के पास एक सफेद रंग की चार पहिया तूफान वाहन में सवार 04 व्यक्तियों द्वारा रूपयों के लेनदेन को लेकर केशोप्रसाद पिता पवन धामने उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम घोटी चौकी सुलसुली थाना लांजी के साथ अश्लील गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना लांजी में तत्काल आरोपित जितेन्द्र उर्फ जीतू साहू एवं अन्य साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अपहृत व्यक्ति की तलाश प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अपहृत केशोप्रसाद धामने को सकुशल दस्तयाब किया और आरोपित को धमतरी से गिरफतार किया, जानकारी में यह बात सामने आयी कि आरोपित जितेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि उसने अपनी मंगेतर ज्योति बिल्हारे के साथ मिलकर वर्ष 2023 में केशोप्रसाद धामने को ब्याज पर रुपये दिए थे, जिन्हें वह वापस नहीं कर रहा था। रुपये की वसूली के लिए दबाव बनाने की नियत से दोनों ने अपहरण की योजना बनाई। योजना के तहत ज्योति बिल्हारे ने फोन कर जितेन्द्र को लांजी बुलाया, जिसके बाद जितेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर कटंगनाला के पास से सफेद रंग की तूफान वाहन में केशोप्रसाद का अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू साहू पिता अशोक साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी जिला धमतरी (छत्तीसगढ़), योगेश साहू पिता बेनीराम साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी (छत्तीसगढ़) और महिला आरोपित ज्योति बिल्हारे को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लांजी उनि दीप सिंह परमार के नेतृत्व में एएसआई महेश बिसेन, प्रधान आरक्षक पवन मर्सकोले, आरक्षक चेतन सोनी, आरक्षक आशुतोष राजपूत, आरक्षक सुजीत पाल एवं आरक्षक पवन धाकड़ की उल्लेखनीय भूमिका रही।1
- जनपद पंचायत बिजावर अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतपुर सीता स्व सहायता समूह द्वारा द्वारा संचालित रूप से1
- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा एक्सप्रेसवे से लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है। एक्सप्रेसवे का जर्जर मलवा अचानक नीचे गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर लोगों की जान से खिलवाड़ और सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Advance Booking Now Open1
- सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत टंडवा निवासी युवक ट्रेलर की चपेट में आने से मौत1
- Post by Rameshwar sahu1
- Book Your Tickets Now1
- बेमेतरा, 12 मार्च 2026:-* जिला बेमेतरा में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। आज 12 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई।1
- कवर्धा : अफीम कांड पर बवाल, कांग्रेस का हंगामा BJP कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी ।1