प्रदेश सरकार निरंतर आधुनिक तकनीक और बेहतर आधारभूत संरचना के माध्यम से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है, जिससे अपराध अभेद्य सुरक्षा, अटल आस्था… प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि नागरिकों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आधुनिक वातावरण प्रदान करते हुए विकास और सुरक्षा का संतुलित मॉडल स्थापित किया जाए। इसी क्रम में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में श्री गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा हेतु ₹918 लाख+ से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम तथा पुलिस स्टोर रूम एवं मेंटेनेंस वर्कशॉप के लिए निर्मित 2 आधुनिक सुरक्षा भवनों का निर्माण कराया गया है, जिनका लोकार्पण किया जा रहा है। यह पहल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश सरकार निरंतर आधुनिक तकनीक और बेहतर आधारभूत संरचना के माध्यम से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है, जिससे अपराध नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया और जनसुरक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। 📌 कार्यक्रम विवरण 🗓️ दिनांक: 16 अप्रैल, 2026 🕘 समय: प्रातः 9:45 बजे 📍 स्थान: सुरक्षा भवन, गोरखनाथ, गोरखपुर

- सतना। प्रदेश सरकार ने पवित्र नगरी चित्रकूट में की हुई है पूर्ण शराबबंदी, लेकिन मझगवा शराब दुकान से पवित्र नगरी चित्रकूट में कुछ इस तरह गाड़ियों में भरभर कर भेजी जा रही शराब, जिम्मेदारों की मिली भगत से पवित्र नगरी को अपवित्र करने का चल रहा खेल।1
- राम-राम भाइयों और बहनों, मैं शाहपुर सानी का रहने वाला हूँ। मैं एक नया क्रिएटर हूँ और आप सबके लिए अच्छे वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। मेरा और मेरी फेसबुक आईडी का नाम 'मंजू यादव' है। मेरी आप सबसे विनती है कि कृपया मुझे सपोर्ट करें, मुझे फॉलो करें और मेरे वीडियो जाकर ज़रूर देखें। दोस्तों, वीडियो को लाइक और शेयर करने से किसी का पैसा नहीं लगता, लेकिन इससे मुझे बहुत हिम्मत मिलेगी। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और सबका भला सोचना चाहिए। जो भी मेरे इस वीडियो को लाइक और शेयर करेगा, भगवान उसका भला करेगा। थैंक यू, धन्यवाद!"1
- बिजली उपभोक्ताओं के रिचार्ज के बाद भी बैलेंस कटने व बिल माइनस में जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।1
- सतना, सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाटी मोड़ के पास सड़क हादसा, बाइक सवार को ऑटो ने मारी ठोकर, बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत की खबर।1
- गांव में मची भगदड़, लोग जान बचाकर भागे! दो पक्षों की पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप… पत्थरबाजी से शुरू हुआ विवाद गोलियों तक पहुंच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल… पुलिस एक्शन में—आरोपियों की पहचान, FIR दर्ज, गिरफ्तारी जारी। बरसाना में तनाव, हालात पर पुलिस की नजर!1
- विद्यालयों में अराजकता का प्रवेश: क्या सुरक्षित हैं हमारे शिक्षण संस्थान?— बृजेंद्र कुमार सिंह बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा में घटी हालिया घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिस स्थान को ज्ञान, अनुशासन और संस्कार का केंद्र होना चाहिए, वही यदि दबंगई, हिंसा और भय का मंच बन जाए, तो यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र के भाजपा सेक्टर प्रभारी सत्यानंद यादव अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं, शिक्षकों के साथ अभद्रता करते हैं, सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आते हैं। यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतीक है जिसमें सत्ता के निकट होने का भ्रम कानून से ऊपर होने का दंभ पैदा कर देता है।विद्यालय केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण स्थल होते हैं। यहाँ बच्चों के भीतर नैतिकता, अनुशासन और नागरिकता के मूल्य विकसित किए जाते हैं। ऐसे में यदि शिक्षक ही स्वयं को असुरक्षित महसूस करें, तो शिक्षा का वातावरण स्वतः ही प्रभावित होगा। शिक्षक का सम्मान और उनकी सुरक्षा किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।इस प्रकरण का एक अत्यंत गंभीर पक्ष यह भी है कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई में विलंब की बात सामने आ रही है। यदि पीड़ित को न्याय मिलने में संदेह हो, तो यह कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करता है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए—यही लोकतंत्र की आत्मा है। यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करे। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाएगी, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।समाज को भी आत्ममंथन करना होगा। क्या हम ऐसी घटनाओं को सामान्य मानकर मौन रहेंगे, या फिर शिक्षा संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाएंगे? विद्यालयों को भयमुक्त वातावरण देना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।यह घटना एक चेतावनी है—यदि समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिक्षा के मंदिर भी अराजकता के शिकार हो सकते हैं। और जब शिक्षा असुरक्षित होगी, तो भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता।1
- पन्ना ककरहटी में बड़ी धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती1
- साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता पीड़ित ने डीएम सहित मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार दबंग पंकज चतुर्वेदी किसानों को दे रहा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के साड़ी खण्ड एक की खदान के संचालक की दबंगई इस कदर हावी है कि किसान की निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर बालू का अवैध परिवहन धडल्ले से किया जा रहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी, आयुक्त, उपजिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। सीएम को भेज पत्र में अलोना निवासी छोटा पुत्र फकीरे सिंह ने बताया है कि उसकी निजी भूमि ग्राम साड़ी में जिसका गाटा संख्या 1131,1141 पंकज चतुर्वेदी निवासी खप्टिहाकला द्वारा साड़ी खण्ड एक में रास्ते के लिए 90 हजार रूपये में तय की गयी थी। लेकिन खदान संचालक और पंकज चतुर्वेदी द्वारा पांच-पांच हजार रूपये दो किश्तों में दिये गये। शेष 80 हजार रूपये की रकम मांगने पर उसको उसको गाली-गलौज और मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं खदान संचालक द्वारा उसकी बिना अनुमति के खड़ी फसल में रास्ता बनाकर रौंदा डाला। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है।3
- इन मजदूरों के सिर पर जो आई कैमरा लगा हुआ है यह बन जाएगा कि बेरोजगारी का कारण #newsupdate1