बनबगोद में नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, कलेक्टर ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का किया आह्वान धमतरी। जिले में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बनबगोद में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति में बाधक बनता है। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। पालकों द्वारा उनकी शिक्षा, संस्कार और भविष्य में किया गया निवेश ही मजबूत एवं विकसित समाज की नींव तैयार करता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि फुटहामुड़ा परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के 23 गांवों की पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। नरहरा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कुकरेल-नरहरा मार्ग का कार्य आगामी माह तक पूर्ण करने, कुकरेल में आईटीआई प्रारंभ करने तथा सड़क, बस स्टैंड और हॉस्टल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की बात कही। कलेक्टर ने ग्रामीणों से वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने तथा वन्यजीवों का शिकार नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा का संरक्षण ही भविष्य में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ग्राम की 30 महिलाओं को टोपी एवं सीटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं द्वारा गांव में सुबह-शाम जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशे के विरुद्ध वातावरण तैयार किया जा रहा है। सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम में सामुदायिक भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शासकीय श्रवण बाधितार्थ कन्या विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं माय भारत के वॉलंटियर्स ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक क्षति को सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्रामीणों, युवाओं एवं स्कूली बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उपस्थित जनसमुदाय ने नशे से स्वयं दूर रहने, दूसरों को भी नशे से बचाने तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
बनबगोद में नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, कलेक्टर ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का किया आह्वान धमतरी। जिले में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बनबगोद में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की
खुशहाली और समाज की प्रगति में बाधक बनता है। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। पालकों द्वारा उनकी शिक्षा, संस्कार और भविष्य में किया गया निवेश ही मजबूत एवं विकसित समाज की नींव तैयार करता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि फुटहामुड़ा परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के 23 गांवों की पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। नरहरा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर
पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कुकरेल-नरहरा मार्ग का कार्य आगामी माह तक पूर्ण करने, कुकरेल में आईटीआई प्रारंभ करने तथा सड़क, बस स्टैंड और हॉस्टल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की बात कही। कलेक्टर ने ग्रामीणों से वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने तथा वन्यजीवों का शिकार नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा का संरक्षण ही भविष्य में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ग्राम की 30 महिलाओं को टोपी एवं सीटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं द्वारा गांव में सुबह-शाम जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशे के विरुद्ध वातावरण तैयार किया जा रहा है। सामाजिक
एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम में सामुदायिक भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शासकीय श्रवण बाधितार्थ कन्या विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं माय भारत के वॉलंटियर्स ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक क्षति को सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्रामीणों, युवाओं एवं स्कूली बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उपस्थित जनसमुदाय ने नशे से स्वयं दूर रहने, दूसरों को भी नशे से बचाने तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
- कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में राजनीति चमकाने का लगाया आरोप कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। देखिए क्या कुछ कहा है।1
- 31 सदस्यीय परिवार के दू साल ले सामाजिक बहिष्कार, न्याय बर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचिन धमतरी। कुरूद ब्लॉक के ग्राम तर्रागोंदी मं एके परिवार के 31 सदस्य मन के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामला सामने आय हवय। पीड़ित परिवार के आरोप हवय कि करीब दू साल ले गांव मं ओकर हुक्का-पानी बंद हवय। परिवार न्याय के मांग ले कलेक्टर अउ एसपी ले शिकायत करे हवय। पुश्तैनी जमीन मं मकान बनाय ले विवाद धनेश्वर साहू अउ ओकर परिवार के कहना हवय कि वो मन दादा-परदादा के पुश्तैनी जमीन मं मकान बनावत रहिन। ए बीच कुछ ग्रामीण मन जमीन ला सरकारी बताके निर्माण के विरोध करिन। परिवार के आरोप हवय कि ए विवाद के बाद जून 2024 के आसपास सामाजिक बहिष्कार कर दे गे। दुकान ले सामान नइ मिलय के आरोप परिवार के कहना हवय कि बहिष्कार के बाद गांव के दुकानदार मन ले रोजमर्रा के सामान, बच्चा मन के खाय-पीये के चीज अउ दवाई तक ले मं परेशानी होवत हवय। गांव के लोग मन बातचीत, लेन-देन अउ मजदूरी के काम ले घलो दूरी बनाय हवय। ए ले परिवार के रोज के जिनगी प्रभावित होवत हवय। 30 मवेशी चराय मं परेशानी परिवार के मुताबिक ओकर मन के करीब 30 मवेशी हवय। चरवाहा के कथित रूप ले मवेशी चराय ले मना करे के बाद परिवार के सदस्य मन खुदे मवेशी चराय बर मजबूर हवय। परिवार प्रशासन ले मामले के निष्पक्ष जांच के मांग करे हवय। प्रशासन करही जांच प्रशासन के मुताबिक एसडीएम, पुलिस अउ राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव जाके मामले के जांच करही। जमीन विवाद, सामाजिक बहिष्कार अउ कथित पाबंदी के जांच के बाद तथ्य सामने आही। आरोप सही पाए गे त संबंधित मन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे जाही।1
- 🌾🌾फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।🌾🌾किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए। #राजिम #rajim_gariyaband #kisan #धानकाफसल किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए, फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।1
- TET की अनिवार्यता के खिलाफ बालोद जिले मे शिक्षकों ने निकाली TET मुक्ति रैली छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता जिले में "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौंपा। टेट की अनिवार्यता से आक्रोशित जिले के शिक्षकों ने सड़क पर उतर कर मांगों पर बैनर, झंडा, टोपी के साथ प्रदर्शन कर रैली निकाली।1
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- रायपुर : - आज भाटागाव रायपुर मे एक पेट्रोल पम्प के पास बरसात का पानी भरने से लोगों को आने जाने मे बहुत ही तकलीफ़ो का सामना करना पड़ा, जब -जब बारिश होता है तब तब आस पास का पानी नाले से उपर आकर सड़क मे 2 फ़िट तक पानी बहता है, और इसका मुख्य कारण है नालियों का साफ़ सफ़ाई ना करना, ये नालिया पौलिथीन, प्लास्टिक बोतल और झाड़ीयो से चोक हो गया है जिसमें बारिश का सारा पानी सड़क पर आ जाता है और जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रायपुर नगर निगम मौन है, जब टैक्स लेते हैं नगर निगम तो गार्मी के दिनों मे नालियों का साफ़ साफ़ाई भी किया जाना चाहिए, रायपुर नगर निगम इस पर ध्यान दो ताकी जनता को परेशानियो का सामना करना ना पड़े !1
- त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का 26 अगस्त बुधवार को होगा जलाभिषेक नवापारा राजिम। श्री कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ के तत्वावधान में तीन पवित्र नदियों के स्वर्णिम संगम पर विराजमान देवाधिदेव भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम 26 अगस्त, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। जलाभिषेक कार्यक्रम सुबह 8 बजे से विधिवत प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर कांवरिया संघ एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान भक्तजन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना एवं दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन संस्था ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की है। संघ द्वारा आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।2
- खैरझिटी के किसानों ने धान की राशि नहीं मिलने का लगाया आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार धमतरी। खैरझिटी क्षेत्र के किसानों ने धान बेचने के बाद भी राशि नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने इस संबंध में शिकायत आवेदन सौंपकर मामले की जांच और उनकी बकाया राशि दिलाने की मांग की है।3