**कांग्रेस के बाजिद के समर्थन में उतरे पूर्व चेयरमैन, मुकाबले को बताया एकतरफा*** शाहजहांपुर : कटरानगर पंचायत कटरा के उपचुनाव ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी बाजिद के समर्थन में पूर्व चेयरमैन समीउश्शान के खुलकर मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण और गरमा गए हैं। समीउश्शान ने न सिर्फ बाजिद की स्थिति मजबूत बताई, बल्कि मुकाबले को लगभग एकतरफा करार दिया।उन्होंने कहा कि बाजिद को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है और जनता बदलाव के मूड में है। “कटरा के विकास के लिए एक साफ छवि और जमीनी उम्मीदवार की जरूरत है, जो बाजिद में साफ दिखाई देती है,उन्होंने दावा किया कि जीत के बाद नगर पंचायत में ठप पड़े विकास कार्यों को रफ्तार दी जाएगी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिलेगी समीउश्शान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैदान में खड़े दो प्रमुख उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं, जिससे उनकी नीतियों में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी की सीधी टक्कर किसी से नहीं है और जनता का रुझान साफ तौर पर बाजिद के पक्ष में दिखाई दे रहा है। यह चुनाव परिणाम आने से पहले ही तय नजर आ रहा है।उधर, उपचुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रचार-प्रसार चरम पर है। गली-मोहल्लों में जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन असली फैसला अब मतदाताओं के हाथ में है।

- शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में पुवायां-मोहम्मदी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सभी शादी समारोह से बाइक से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और एक ही घर से चार अर्थियां उठने पर हर आंख नम हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by User50281
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by Ravi Kaithwar1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच8
- *थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटैया उस्मानपुर में डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में पंजीकृत अभियोग व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*1
- शाहजहांपुर थाना अल्हागंज क्षेत्र में टैंकर और बस की टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी और घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने कार्रवाई की जानकारी दी।1
- Post by User50283