logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के पिपरखुर्द गांव के वार्ड नंबर 7 में एक कोशी विस्थापित परिवार का घर घेर दिए जाने का मामला सामने आया है। ढोली गांव के कट जाने के बाद रामचंद्र सिंह ने पिपराखुर्द मौजा में जमीन खरीदकर अपना घर बनाया था। बाद में उसी जमीन को कुंजीलाल मेहता ने भी खरीद लिया। एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री हो जाने की वजह से दोनों पक्ष अपने-अपने केवला के आधार पर जमीन पर अपना दावा ठोक रहे हैं। इस विवाद के बाद रामचंद्र सिंह जी के मकान के आगे और मुख्य दरवाजे पर बांस-बल्ले लगाकर घेराबंदी कर दी गई है। अपना घर घिर जाने के कारण पीड़ित व्यक्ति घर छोड़कर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। यह मामला सरायगढ़ भपटियाही के अंचलाधिकारी, भपटियाही थाना और डीएम के जनता दरबार तक पहुंच चुका है।

10 hrs ago
user_Santosh Yadav Reportar
Santosh Yadav Reportar
Local News Reporter सरायगढ़ भपतियाही, सुपौल, बिहार•
10 hrs ago

सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के पिपरखुर्द गांव के वार्ड नंबर 7 में एक कोशी विस्थापित परिवार का घर घेर दिए जाने का मामला सामने आया है। ढोली गांव के कट जाने के बाद रामचंद्र सिंह ने पिपराखुर्द मौजा में जमीन खरीदकर अपना घर बनाया था। बाद में उसी जमीन को कुंजीलाल मेहता ने भी खरीद लिया। एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री हो जाने की वजह से दोनों पक्ष अपने-अपने केवला के आधार पर जमीन पर अपना दावा ठोक रहे हैं। इस विवाद के बाद रामचंद्र सिंह जी के मकान के आगे और मुख्य दरवाजे पर बांस-बल्ले लगाकर घेराबंदी कर दी गई है। अपना घर घिर जाने के कारण पीड़ित व्यक्ति घर छोड़कर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। यह मामला सरायगढ़ भपटियाही के अंचलाधिकारी, भपटियाही थाना और डीएम के जनता दरबार तक पहुंच चुका है।

More news from बिहार and nearby areas
  • अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर फुलकाहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने मौके से शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। SSB इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे सीमा पर स्थित पिलर संख्या 188/04 के समीप विशेष गश्ती अभियान चलाया गया था। इस अभियान का नेतृत्व SSB के सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद और फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार कर रहे थे। गश्ती के दौरान नेपाल की ओर से दो बाइक और एक स्कूटी भारत की सीमा में दाखिल होती दिखीं। जवानों द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर स्कूटी सवार परमानंद मुखिया को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर बलुआ वार्ड संख्या-09 का निवासी बताया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नेपाल के पांचोसीमर गांव में माहेश्वरी यादव की दुकान से शराब खरीदकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था। तलाशी लेने पर टीविएस जुपिटर स्कूटी (BR-50AJ-6904) से 21 लीटर, होंडा शाइन मोटरसाइकिल (BR-38A-2490) से 51 लीटर और बिना नंबर की टीविएस अपाचे मोटरसाइकिल से 51 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। SSB के आवेदन पर गिरफ्तार परमानंद मुखिया और दो अज्ञात फरार तस्करों के खिलाफ फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है, वहीं फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    1
    अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर फुलकाहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने मौके से शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

SSB इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे सीमा पर स्थित पिलर संख्या 188/04 के समीप विशेष गश्ती अभियान चलाया गया था। इस अभियान का नेतृत्व SSB के सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद और फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार कर रहे थे। गश्ती के दौरान नेपाल की ओर से दो बाइक और एक स्कूटी भारत की सीमा में दाखिल होती दिखीं। जवानों द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर स्कूटी सवार परमानंद मुखिया को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर बलुआ वार्ड संख्या-09 का निवासी बताया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नेपाल के पांचोसीमर गांव में माहेश्वरी यादव की दुकान से शराब खरीदकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था।

तलाशी लेने पर टीविएस जुपिटर स्कूटी (BR-50AJ-6904) से 21 लीटर, होंडा शाइन मोटरसाइकिल (BR-38A-2490) से 51 लीटर और बिना नंबर की टीविएस अपाचे मोटरसाइकिल से 51 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। SSB के आवेदन पर गिरफ्तार परमानंद मुखिया और दो अज्ञात फरार तस्करों के खिलाफ फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है, वहीं फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    user_Ranjit thakur
    Ranjit thakur
    Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • मधेपुरा में दीक्षित प्रिया ऑनलाइन सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस नए सेंटर की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
    1
    मधेपुरा में दीक्षित प्रिया ऑनलाइन सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस नए सेंटर की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
    user_Avinash Kumar
    Avinash Kumar
    Madhepura, Bihar•
    8 hrs ago
  • मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत इसराइन बेला पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अग्निक चालक संजीव कुमार साह, अग्निक रंधीर कुमार और संध्या कुमारी ने बच्चों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने मुख्य रूप से रसोई घर में गैस सिलेंडर के सुरक्षित रखरखाव के तरीके समझाए। इसके साथ ही मवेशियों को आग से सुरक्षा प्रदान करने के उपायों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुधांशु, रंजीता ठाकुर, रुपेश कुमार, अनमोल कुमार, संजीव कुमार, लड्डू कुमार, लिपिक कंचन कुमारी, जयमाला देवी और रतन देवी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत इसराइन बेला पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अग्निक चालक संजीव कुमार साह, अग्निक रंधीर कुमार और संध्या कुमारी ने बच्चों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने मुख्य रूप से रसोई घर में गैस सिलेंडर के सुरक्षित रखरखाव के तरीके समझाए। इसके साथ ही मवेशियों को आग से सुरक्षा प्रदान करने के उपायों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुधांशु, रंजीता ठाकुर, रुपेश कुमार, अनमोल कुमार, संजीव कुमार, लड्डू कुमार, लिपिक कंचन कुमारी, जयमाला देवी और रतन देवी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • सहरसा के नौहट्टा थाना क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चंद्रायन वार्ड संख्या 14 में छापेमारी कर 'रॉकफोर्ड क्लासिक सुपर प्रीमियम व्हिस्की' की 10 बोतलें (प्रत्येक 750 ml) बरामद कीं, जिसकी कुल मात्रा 7.5 लीटर है। पुलिस टीम को आते देख आरोपी महिला मौके से फरार होने में सफल रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार महिला अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नौहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार और अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के कुशल नेतृत्व तथा मुस्तैदी की जमकर तारीफ हो रही है। गुप्त सूचना मिलते ही दोनों अधिकारियों ने बिना समय गंवाए योजनाबद्ध तरीके से त्वरित कार्रवाई की, जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की सतर्कता से नौहट्टा क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार पर लगाम लग रही है।
    1
    सहरसा के नौहट्टा थाना क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चंद्रायन वार्ड संख्या 14 में छापेमारी कर 'रॉकफोर्ड क्लासिक सुपर प्रीमियम व्हिस्की' की 10 बोतलें (प्रत्येक 750 ml) बरामद कीं, जिसकी कुल मात्रा 7.5 लीटर है। पुलिस टीम को आते देख आरोपी महिला मौके से फरार होने में सफल रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार महिला अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नौहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार और अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के कुशल नेतृत्व तथा मुस्तैदी की जमकर तारीफ हो रही है। गुप्त सूचना मिलते ही दोनों अधिकारियों ने बिना समय गंवाए योजनाबद्ध तरीके से त्वरित कार्रवाई की, जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की सतर्कता से नौहट्टा क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार पर लगाम लग रही है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सहरसा 75 विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में सौर बाजार प्रखंड में आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में निकाला गया यह मार्च सौर बाजार के पुराने हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर थाना चौक होते हुए जीरो माइल चौक तक पहुंचा। इस प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों आईआईपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और 'बीजेपी मुर्दाबाद' तथा 'रामकृपाल यादव हाय-हाय' के नारे लगाए। प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि विधायक के साथ किया गया ऐसा बर्ताव बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जिस विधायक ने दुर्व्यवहार किया है, वह आकर माफी मांगें, अन्यथा यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक चलाया जाएगा। इस आक्रोश मार्च में जिला के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सहरसा 75 विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में सौर बाजार प्रखंड में आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में निकाला गया यह मार्च सौर बाजार के पुराने हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर थाना चौक होते हुए जीरो माइल चौक तक पहुंचा।

इस प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों आईआईपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और 'बीजेपी मुर्दाबाद' तथा 'रामकृपाल यादव हाय-हाय' के नारे लगाए। प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि विधायक के साथ किया गया ऐसा बर्ताव बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जिस विधायक ने दुर्व्यवहार किया है, वह आकर माफी मांगें, अन्यथा यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक चलाया जाएगा। इस आक्रोश मार्च में जिला के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • मधेपुरा के शंकरपुर में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस घटना के विरोध के चलते शंकरपुर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।
    1
    मधेपुरा के शंकरपुर में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस घटना के विरोध के चलते शंकरपुर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।
    user_Avinash Kumar
    Avinash Kumar
    Madhepura, Bihar•
    9 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित कपलेश्वर दिलमणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरादपुर में शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच अभूतपूर्व उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। फर्स्ट ऑफिसर अजय कुमार ठाकुर के कुशल नेतृत्व में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और सामान्य योग्यता का कड़ा आकलन किया गया। पारदर्शी प्रक्रिया के बाद कुल 25 कैडेट्स का अंतिम रूप से चयन किया गया, जिसमें जूनियर डिवीजन (JD) के 12 छात्र और जूनियर विंग (JW) की छात्राएं शामिल हैं। चयनित कैडेट्स ने एनसीसी से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुशासित रहकर देश सेवा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों और एनसीसी अधिकारियों ने नवचयनित कैडेट्स को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चयनित कैडेट्स भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित कपलेश्वर दिलमणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरादपुर में शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच अभूतपूर्व उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। फर्स्ट ऑफिसर अजय कुमार ठाकुर के कुशल नेतृत्व में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और सामान्य योग्यता का कड़ा आकलन किया गया। पारदर्शी प्रक्रिया के बाद कुल 25 कैडेट्स का अंतिम रूप से चयन किया गया, जिसमें जूनियर डिवीजन (JD) के 12 छात्र और जूनियर विंग (JW) की छात्राएं शामिल हैं।

चयनित कैडेट्स ने एनसीसी से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुशासित रहकर देश सेवा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों और एनसीसी अधिकारियों ने नवचयनित कैडेट्स को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चयनित कैडेट्स भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र स्थित सुहथ गांव के सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को बड़ी लापरवाही देखने को मिली, जहां दिन के तीन बजे ही दर्जनों बच्चे विद्यालय छोड़कर अपने घर जाते दिखे। तस्वीर राजकीय बुनियादी विद्यालय के सामने की है, जहां बगल में स्थित कन्या मध्य विद्यालय के साथ-साथ बुनियादी विद्यालय के भी कई बच्चे समय से पहले ही घर की ओर निकलते नजर आए। नियमों के मुताबिक स्कूल में बच्चों को साढ़े तीन बजे छुट्टी दी जानी है, लेकिन निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही बच्चे परिसर से बाहर चले गए। मामले को लेकर जब सौर बाजार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेन्द्र निराला से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में क्रिया-कलाप (एक्टिविटी) का क्लास चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि दो-चार बच्चे शिक्षक की नजर से ओझल होकर घर निकल गए होंगे। हालांकि, हकीकत में दो-चार नहीं बल्कि दर्जनों बच्चे समय से पहले स्कूल छोड़कर घर चले गए और इस पर शिक्षकों का कोई ध्यान नहीं रहा।
    1
    सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र स्थित सुहथ गांव के सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को बड़ी लापरवाही देखने को मिली, जहां दिन के तीन बजे ही दर्जनों बच्चे विद्यालय छोड़कर अपने घर जाते दिखे। तस्वीर राजकीय बुनियादी विद्यालय के सामने की है, जहां बगल में स्थित कन्या मध्य विद्यालय के साथ-साथ बुनियादी विद्यालय के भी कई बच्चे समय से पहले ही घर की ओर निकलते नजर आए। नियमों के मुताबिक स्कूल में बच्चों को साढ़े तीन बजे छुट्टी दी जानी है, लेकिन निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही बच्चे परिसर से बाहर चले गए।

मामले को लेकर जब सौर बाजार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेन्द्र निराला से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में क्रिया-कलाप (एक्टिविटी) का क्लास चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि दो-चार बच्चे शिक्षक की नजर से ओझल होकर घर निकल गए होंगे। हालांकि, हकीकत में दो-चार नहीं बल्कि दर्जनों बच्चे समय से पहले स्कूल छोड़कर घर चले गए और इस पर शिक्षकों का कोई ध्यान नहीं रहा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    20 hrs ago
  • शराबी को उसके घर से शराब के साथ गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस खुद उसी के साथ मजे से बैठकर दारू और मुर्गा खाने लगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में शराब पी रहा है। उम्मीद थी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर शराबी और शराब दोनों को पकड़कर ले जाएगी, लेकिन शराबी के पास दारू और मुर्गा देखकर पुलिस वाले गिरफ्तार करने के बजाय खुद आरोपी के साथ बैठकर चिकन और शराब खाने-पीने लगे। इस तरह का रवैया अपनाने वाले पुलिस वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
    1
    शराबी को उसके घर से शराब के साथ गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस खुद उसी के साथ मजे से बैठकर दारू और मुर्गा खाने लगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में शराब पी रहा है। उम्मीद थी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर शराबी और शराब दोनों को पकड़कर ले जाएगी, लेकिन शराबी के पास दारू और मुर्गा देखकर पुलिस वाले गिरफ्तार करने के बजाय खुद आरोपी के साथ बैठकर चिकन और शराब खाने-पीने लगे।

इस तरह का रवैया अपनाने वाले पुलिस वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
    user_मोहन कुमार पासवान
    मोहन कुमार पासवान
    फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.