अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर फुलकाहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने मौके से शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। SSB इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे सीमा पर स्थित पिलर संख्या 188/04 के समीप विशेष गश्ती अभियान चलाया गया था। इस अभियान का नेतृत्व SSB के सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद और फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार कर रहे थे। गश्ती के दौरान नेपाल की ओर से दो बाइक और एक स्कूटी भारत की सीमा में दाखिल होती दिखीं। जवानों द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर स्कूटी सवार परमानंद मुखिया को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर बलुआ वार्ड संख्या-09 का निवासी बताया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नेपाल के पांचोसीमर गांव में माहेश्वरी यादव की दुकान से शराब खरीदकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था। तलाशी लेने पर टीविएस जुपिटर स्कूटी (BR-50AJ-6904) से 21 लीटर, होंडा शाइन मोटरसाइकिल (BR-38A-2490) से 51 लीटर और बिना नंबर की टीविएस अपाचे मोटरसाइकिल से 51 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। SSB के आवेदन पर गिरफ्तार परमानंद मुखिया और दो अज्ञात फरार तस्करों के खिलाफ फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है, वहीं फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- अररिया जिले के नरपतगंज अंतर्गत घूरना थाना क्षेत्र की बबुआन पंचायत स्थित महेशपट्टी वार्ड संख्या-13 में पुश्तैनी जमीन को लेकर वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद एक बार फिर तूल पकड़ चुका है। जमीन पर अवैध कब्जा करने, तय हिस्से से अधिक भूमि की रजिस्ट्री कराने, बांस व शीशम के पेड़ काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए घूरना थाना तथा नरपतगंज अंचलाधिकारी को तीन अलग-अलग आवेदन सौंपे हैं। आवेदनकर्ता प्रमोद कुमार (पिता शिवलाल पासवान) के अनुसार स्वर्गीय रामफल पासवान के नाम दर्ज खाता संख्या-429, खेसरा संख्या-223 की 15 डी भूमि का उनके जीवनकाल में ही तीनों भाइयों के बीच मौखिक बंटवारा हो चुका था। आरोप है कि उनके चाचा गीतालाल पासवान और उनके परिजनों ने निर्धारित हिस्से से अधिक जमीन कार्तिक देवी के नाम रजिस्ट्री करवा ली। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी गई तथा लगभग ₹75,000 कीमत के बांस और दो शीशम के पेड़ काट लिए गए। वहीं पार्वती देवी (पति शिवलाल पासवान) ने घूरना थाना में आवेदन देकर गीतालाल पासवान और उनके पुत्रों राजेश, विमलेश, मिथलेश व रंजीत पर जबरन बांस काटने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। यह विवाद वर्ष 2023 में भी जनता दरबार के जरिए प्रशासन के पास पहुंचा था, जहां तीनों पक्षों को नोटिस दिया गया था लेकिन समाधान नहीं हो सका था। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से विवादित भूमि की पैमाइश कराने, सीमांकन करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, आरोपित गीतालाल पासवान ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया है और न ही अधिक भूमि की रजिस्ट्री कराई है, और निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।1
- NEET घोटाले को लेकर बवाल मच गया है और इसके विरोध में त्रिवेणीगंज में एक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की गूंज साफ तौर पर सुनाई दी। NEET घोटाले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगों ने अपना कड़ा विरोध जताया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।1
- बिहार के छातापुर में त्रिवेणीगंज अनुमंडल स्थित मीरजावा मध्य विद्यालय में भोजन में गिरगिट गिर जाने से खाना जहरीला हो गया। इस जहरीले भोजन को खाने की वजह से विद्यालय के 70 से अधिक बच्चे बेहोश हो गए। घटना के सामने आते ही हड़कंप मच गया और बेहोश हुए बच्चों को तुरंत इलाज के लिए त्रिवेणीगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के पिपरखुर्द गांव के वार्ड नंबर 7 में एक कोशी विस्थापित परिवार का घर घेर दिए जाने का मामला सामने आया है। ढोली गांव के कट जाने के बाद रामचंद्र सिंह ने पिपराखुर्द मौजा में जमीन खरीदकर अपना घर बनाया था। बाद में उसी जमीन को कुंजीलाल मेहता ने भी खरीद लिया। एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री हो जाने की वजह से दोनों पक्ष अपने-अपने केवला के आधार पर जमीन पर अपना दावा ठोक रहे हैं। इस विवाद के बाद रामचंद्र सिंह जी के मकान के आगे और मुख्य दरवाजे पर बांस-बल्ले लगाकर घेराबंदी कर दी गई है। अपना घर घिर जाने के कारण पीड़ित व्यक्ति घर छोड़कर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। यह मामला सरायगढ़ भपटियाही के अंचलाधिकारी, भपटियाही थाना और डीएम के जनता दरबार तक पहुंच चुका है।1
- मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत इसराइन बेला पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अग्निक चालक संजीव कुमार साह, अग्निक रंधीर कुमार और संध्या कुमारी ने बच्चों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने मुख्य रूप से रसोई घर में गैस सिलेंडर के सुरक्षित रखरखाव के तरीके समझाए। इसके साथ ही मवेशियों को आग से सुरक्षा प्रदान करने के उपायों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुधांशु, रंजीता ठाकुर, रुपेश कुमार, अनमोल कुमार, संजीव कुमार, लड्डू कुमार, लिपिक कंचन कुमारी, जयमाला देवी और रतन देवी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- rajpur mebwadno 7 me jila Supaul Bihar mein hai ✅ ki pinkhane hai ✅✅🥰🫣📚 in1
- अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर फुलकाहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने मौके से शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। SSB इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे सीमा पर स्थित पिलर संख्या 188/04 के समीप विशेष गश्ती अभियान चलाया गया था। इस अभियान का नेतृत्व SSB के सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद और फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार कर रहे थे। गश्ती के दौरान नेपाल की ओर से दो बाइक और एक स्कूटी भारत की सीमा में दाखिल होती दिखीं। जवानों द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर स्कूटी सवार परमानंद मुखिया को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर बलुआ वार्ड संख्या-09 का निवासी बताया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नेपाल के पांचोसीमर गांव में माहेश्वरी यादव की दुकान से शराब खरीदकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था। तलाशी लेने पर टीविएस जुपिटर स्कूटी (BR-50AJ-6904) से 21 लीटर, होंडा शाइन मोटरसाइकिल (BR-38A-2490) से 51 लीटर और बिना नंबर की टीविएस अपाचे मोटरसाइकिल से 51 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। SSB के आवेदन पर गिरफ्तार परमानंद मुखिया और दो अज्ञात फरार तस्करों के खिलाफ फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है, वहीं फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- शराबी को उसके घर से शराब के साथ गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस खुद उसी के साथ मजे से बैठकर दारू और मुर्गा खाने लगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में शराब पी रहा है। उम्मीद थी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर शराबी और शराब दोनों को पकड़कर ले जाएगी, लेकिन शराबी के पास दारू और मुर्गा देखकर पुलिस वाले गिरफ्तार करने के बजाय खुद आरोपी के साथ बैठकर चिकन और शराब खाने-पीने लगे। इस तरह का रवैया अपनाने वाले पुलिस वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।1