खिमरिया में खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात, 9.23 करोड़ से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम। कांट - खिमरिया गांव में सोमवार को ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम की आधारशिला रखी गई। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह की पहल पर 9 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से ददरौल, कांट और मदनापुर क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं मिलेंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने विधायक अरविंद कुमार सिंह की क्षेत्र में सक्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि वह लगातार जनता के बीच रहकर विकास कार्यों के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को लेकर विधायक की सक्रियता दिखाई देती है।विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और छात्रों को खेलों के लिए बेहतर मंच मिलेगा। ओपन जिम का निर्माण 2 जून 2026 से शुरू है और इसे 2 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि खिमरिया तीन ब्लाकों के बीच स्थित है, इसलिए इसका सीधा लाभ बड़ी संख्या में युवाओं को मिलेगा।विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 261 सड़कों का निर्माण कराया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में 43 करोड़ रुपये की लागत से सर्वोदय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में एक और सर्वोदय विद्यालय की मांग वित्त मंत्री के सामने रखी।उन्होंने डिग्री कॉलेज को अपने पिता मानवेंद्र सिंह के नाम पर दिए जाने का भी उल्लेख किया। साथ ही क्षेत्र में बिना टोल की 224 लेन सड़कें बनने और करीब 1100 लोगों को रोजगार मिलने की बात कही। विधायक ने कहा कि नौ एकड़ जमीन से जुड़े विवाद का समाधान होने के बाद क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता आनंद प्रताप सिंह पंकज ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सांसद अरुण सागर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, भाजपा नेता अरुण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, श्रीदत्त शुक्ला, मुनेश्वर दयाल वर्मा, विमल सिंह, हरजीत चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

- शराब भट्टी पर विवाद के बाद ईको कार रोकी, युवक घायल | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।1
- पीलीभीत, उत्तर प्रदेश ➡️ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर गांव में ईको चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ➡️ बताया जा रहा है कि दो बाइकों से आए चार लोगों ने गांव के पास युवक को घेरकर गोली मार दी। ➡️ गोली युवक की कोहनी के ऊपर लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए CHC में भर्ती कराया गया। ➡️ घटना से कुछ घंटे पहले विवाद होने की बात सामने आ रही है, पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ➡️ वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- एक लाख के दावे से गरमाई बीसलपुर की सियासत, सपा के उत्साह की असली तस्वीर वोटों में दिखेगी रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। समाजवादी पार्टी की स्वागत रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर एक लाख लोगों की मौजूदगी का दावा चर्चा में है। समर्थकों में उत्साह और जोश साफ नजर आया, हालांकि भीड़ की संख्या के दावे का स्वतंत्र सत्यापन अलग विषय है। अब राजनीतिक चर्चा इस बात पर है कि रैली में दिखाई दिया यह उत्साह आने वाले चुनाव में कितने मतों में तब्दील होता है। इसका वास्तविक आकलन चुनावी नतीजों से ही हो सकेगा।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा पर प्रेस वार्ता का आयोजन। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में प्रेसवार्ता का आयोजन जिला कार्यालय पर हुआ I मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन को समर्पित 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन हो रहा है जिनमें 13 प्रकार के सेवा कार्य आयोजित होने हैं इस अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा को जिला संयोजक हैं I सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में बताते हुए संयोजक आयुष मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है उन्होंने बताया कि जनपद के 25 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित दृश्यों का प्रत्यक्ष दर्शन कराया जाएगा I इस अवसर पर जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर , विकास श्रीवास्तव ,जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप , जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार , जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर ,जिला सह आईटी संयोजक पंकज प्रजापति ,इंद्रेश चौहान , हेमराज दिवाकर , अंशुमन तिवारी , संजय वर्मा प्रमुखता से उपस्थित रहे I4
- स्लग -UPI नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका स्थान – खटीमा -उधम सिंह नगर रिपोर्ट –अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ नारेबाजी।पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की।पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने और खटीमा के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। समस्त कांग्रेस कमेटी खटीमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।पुतला जलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने विरोध जताया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण और खटीमा के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदर्शन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का काम कर रहा है।वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी। बाइट 1– बॉबी राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस बाइट 2– अमन अरोड़ा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस खटीमा1
- बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया बरेली। बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल ने की। मुस्लिम समाज के लोगों ने गणपति विसर्जन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर फल और जल का वितरण किया, वहीं सनातनी भाइयों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन, मोनू खान, नासिर अली, अली हसन, इमरान, बृजेश, कमल किशोर रस्तोगी, खुशनुमा खान, मोहम्मद इरफान, आशुतोष अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, रचित रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, विक्की सहित पीस कमेटी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, शहाबुद्दीन के साथ।1
- बिथरी चैनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तारबरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिथरी चैनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार बरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकदमा अपराध संख्या 442/2026 से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 87/64(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेंद्र कटारे पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सूरजपाल उर्फ राजू पुत्र पप्पू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरिया श्रीराम, थाना फरीदपुर, बरेली को 22 सितंबर 2026 को नवदिया झादा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र कटारे, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल मोहित नैन शामिल रहे।1
- बरेली गणेश विसर्जन की वजह से चोपला पुल पर लगा कई घंटे से जाम जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटे1
- पीलीभीत पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली बताते हैं कि दियोरिया कलां में दो बाइक सवार चार हमलावरों ने रास्ते में रोककर किया हमला तमंचे से चली गोली युवक हाथ में लगी घायल को बीसलपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर पुलिया के पास की3