Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश ➡️ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर गांव में ईको चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ➡️ बताया जा रहा है कि दो बाइकों से आए चार लोगों ने गांव के पास युवक को घेरकर गोली मार दी। ➡️ गोली युवक की कोहनी के ऊपर लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए CHC में भर्ती कराया गया। ➡️ घटना से कुछ घंटे पहले विवाद होने की बात सामने आ रही है, पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ➡️ वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश ➡️ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर गांव में ईको चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ➡️ बताया जा रहा है कि दो बाइकों से आए चार लोगों ने गांव के पास युवक को घेरकर गोली मार दी। ➡️ गोली युवक की कोहनी के ऊपर लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए CHC में भर्ती कराया गया। ➡️ घटना से कुछ घंटे पहले विवाद होने की बात सामने आ रही है, पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ➡️ वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बस्ती में सूअर घुमाने पर मचा बवाल, ग्रामीण पहुंचे थाने1
- दियोरिया थाना अध्यक्ष गौतम सिंह को डेंगू की चपेट में, जांच रिपोर्ट में पुष्टि |1
- शेर के सामने डट गई नन्ही अंशिका, दादी की बचाई जान बहादुर पोती के साहस को विधायक रोमी साहनी ने किया सलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी शेर के सामने डट गई नन्ही अंशिका, दादी की बचाई जान बहादुर पोती के साहस को विधायक रोमी साहनी ने किया सलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी बहादुर पोती से मिले विधायक रोमी साहनी, इलाज के लिए ₹10 हजार और अंशिका को ₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि पलिया। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चम्पा देवी यादव पत्नी श्रीकृष्ण यादव पर अचानक शेर ने हमला कर दिया। जानलेवा संकट के बीच उनकी पोती अंशिका यादव ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डंडे से शेर का मुकाबला किया और अपनी दादी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने चम्पा देवी यादव का हालचाल जाना और उनके उपचार के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, अपनी दादी की जान बचाने के लिए साहस दिखाने वाली अंशिका यादव से भी विधायक ने मुलाकात की। उसकी बहादुरी की सराहना करते हुए विधायक रोमी साहनी ने उसे ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। घटना के बाद क्षेत्र में अंशिका के साहस की चर्चा है। ग्रामीणों ने भी संकट की घड़ी में अपनी दादी के लिए जिस तरह उसने हिम्मत दिखाई, उसकी सराहना की।1
- एक लाख के दावे से गरमाई बीसलपुर की सियासत, सपा के उत्साह की असली तस्वीर वोटों में दिखेगी रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। समाजवादी पार्टी की स्वागत रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर एक लाख लोगों की मौजूदगी का दावा चर्चा में है। समर्थकों में उत्साह और जोश साफ नजर आया, हालांकि भीड़ की संख्या के दावे का स्वतंत्र सत्यापन अलग विषय है। अब राजनीतिक चर्चा इस बात पर है कि रैली में दिखाई दिया यह उत्साह आने वाले चुनाव में कितने मतों में तब्दील होता है। इसका वास्तविक आकलन चुनावी नतीजों से ही हो सकेगा।1
- घर गये खेत बहा ले गई शारदा, अब हम जाएं तो कहां जाए ग्रामीणों का दर्द।।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा पर प्रेस वार्ता का आयोजन। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में प्रेसवार्ता का आयोजन जिला कार्यालय पर हुआ I मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन को समर्पित 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन हो रहा है जिनमें 13 प्रकार के सेवा कार्य आयोजित होने हैं इस अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा को जिला संयोजक हैं I सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में बताते हुए संयोजक आयुष मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है उन्होंने बताया कि जनपद के 25 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित दृश्यों का प्रत्यक्ष दर्शन कराया जाएगा I इस अवसर पर जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर , विकास श्रीवास्तव ,जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप , जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार , जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर ,जिला सह आईटी संयोजक पंकज प्रजापति ,इंद्रेश चौहान , हेमराज दिवाकर , अंशुमन तिवारी , संजय वर्मा प्रमुखता से उपस्थित रहे I4
- 🇮🇳⛽ ओडिशा के तट से बड़ी खबर! समुद्र के अंदर ONGC को प्राकृतिक गैस मिली है। महानदी ऑफशोर बेसिन में गहरे समुद्र में 18 सितंबर को गैस की खोज हुई। 📍 यह कुआं ओडिशा के कोणार्क तट से करीब 43 किलोमीटर दूर है। ONGC के लिए इसे एक महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है। हालांकि, गैस का कुल भंडार और व्यावसायिक उत्पादन की क्षमता का आकलन अभी किया जाएगा। 👉 भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए यह खोज क्यों महत्वपूर्ण है? कमेंट में बताएं।1
- शराब भट्टी पर विवाद के बाद ईको कार रोकी, युवक घायल | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।1
- पीलीभीत पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली बताते हैं कि दियोरिया कलां में दो बाइक सवार चार हमलावरों ने रास्ते में रोककर किया हमला तमंचे से चली गोली युवक हाथ में लगी घायल को बीसलपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर पुलिया के पास की3