Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर गये खेत बहा ले गई शारदा, अब हम जाएं तो कहां जाए ग्रामीणों का दर्द।।
Firdosh journalist
घर गये खेत बहा ले गई शारदा, अब हम जाएं तो कहां जाए ग्रामीणों का दर्द।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शेर के सामने डट गई नन्ही अंशिका, दादी की बचाई जान बहादुर पोती के साहस को विधायक रोमी साहनी ने किया सलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी शेर के सामने डट गई नन्ही अंशिका, दादी की बचाई जान बहादुर पोती के साहस को विधायक रोमी साहनी ने किया सलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी बहादुर पोती से मिले विधायक रोमी साहनी, इलाज के लिए ₹10 हजार और अंशिका को ₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि पलिया। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चम्पा देवी यादव पत्नी श्रीकृष्ण यादव पर अचानक शेर ने हमला कर दिया। जानलेवा संकट के बीच उनकी पोती अंशिका यादव ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डंडे से शेर का मुकाबला किया और अपनी दादी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने चम्पा देवी यादव का हालचाल जाना और उनके उपचार के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, अपनी दादी की जान बचाने के लिए साहस दिखाने वाली अंशिका यादव से भी विधायक ने मुलाकात की। उसकी बहादुरी की सराहना करते हुए विधायक रोमी साहनी ने उसे ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। घटना के बाद क्षेत्र में अंशिका के साहस की चर्चा है। ग्रामीणों ने भी संकट की घड़ी में अपनी दादी के लिए जिस तरह उसने हिम्मत दिखाई, उसकी सराहना की।1
- घर गये खेत बहा ले गई शारदा, अब हम जाएं तो कहां जाए ग्रामीणों का दर्द।।1
- एनकाउंटर के बाद सामने आया नंदन यादव का वीडियो जमुई। पुलिस के साथ एनकाउंटर में गोली लगने के बाद आरोपी नंदन यादव का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। मामले में पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटर की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।1
- #पीलीभीत के दियोरिया कलां क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया। बाइक सवार हमलावरों ने कार रोककर गोली मारी, जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।3
- 382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के बीच सकुशल संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ड्राइंग, सामान्य ज्ञान एवं मेहंदी सहित विभिन्न विधाओं में कुल 382 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों और स्केचिंग के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता को कागज पर उकेरा। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता एवं ज्ञान का परिचय दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न तहसीलों के विद्यालयों से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इनमें गुरुकुल एकेडमी, गुरु नानक इंटर कॉलेज, ब्राइटलैंड एकेडमी, ब्राइट स्टार अकैडमी, गायत्री शिशु विद्यालय, कृषक समाज इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या निकेतन, सीजीएन पीजी कॉलेज, श्री गुरु नानक डिग्री कॉलेज, गुरु हरि किशन डिग्री कॉलेज, मां सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद बाल उद्यान, सरदार पटेल इंटर कॉलेज गोविंदापुर, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिरावा, एसपी इंटरनेशनल स्कूल, डीपीआरएस विद्यालय कोटवारा, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर तथा वाईडीसी लखीमपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल रहे। प्रतियोगिता स्थल पर प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें रचनात्मकता, ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। आयोजक अंकित वर्मा ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मयंक राज, आनंद कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, आदेश कुमार, अमन गौरव, ऋतिक वर्मा एवं साक्षी देवी का विशेष सहयोग रहा।2
- दुधवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व गैण्डा दिवस, संरक्षण का दिया संदेश दुधवा पर्यटन परिसर में मंगलवार को विश्व गैण्डा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुनील चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमुरी मौजूद रहीं। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच मिट्टी से वन्यजीव मूर्ति निर्माण, चित्रकला, पजल और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पार्क प्रशासन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय थारू समुदाय ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। अधिकारियों ने गैण्डों के पर्यावरणीय महत्व और उनके संरक्षण की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय लोगों से संरक्षण कार्यों में सहयोग की अपील की। वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित तकनीकी सत्र में दुधवा के गैण्डों की मॉनिटरिंग, तराई के वन्यजीव आवास और संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक हेमंत कुमार ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। विश्व गैण्डा दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने राजकीय हाथियों की सहायता से दुधवा स्थित प्रथम गैण्डा पुनर्वास केंद्र में गैण्डों की मॉनिटरिंग भी की। इसके बाद सलूकापुर स्थित राजकीय हाथी कैंप में हाथियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया।4
- पीलीभीत, उत्तर प्रदेश ➡️ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर गांव में ईको चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ➡️ बताया जा रहा है कि दो बाइकों से आए चार लोगों ने गांव के पास युवक को घेरकर गोली मार दी। ➡️ गोली युवक की कोहनी के ऊपर लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए CHC में भर्ती कराया गया। ➡️ घटना से कुछ घंटे पहले विवाद होने की बात सामने आ रही है, पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ➡️ वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- थाना हैदराबाद क्षेत्र में नाबालिग से अमानवीय कृत्य, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर गोला गोकर्णनाथ खीरी: थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। अत्यंत साधारण परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही तीन नामजद व्यक्तियों द्वारा गंभीर अमानवीय वारदात को अंजाम देने का आरोप सामने आया है। घटना के काफी दिन बीत जाने और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़िता की आपबीती और परिजनों के आरोप: पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, जब वह खेत की ओर गई थी, तब पूर्व से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों—रामपाल, सुरेश और सुखदेव ने उसे जबरन रोक लिया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। घटना के समय पीड़िता का परिवार लाचारी और गरीबी की स्थिति में था। पिता आजीविका हेतु जिले से बाहर गए हुए थे, जबकि घर में वृद्ध दादी और छोटे भाई-बहन ही मौजूद थे। समय बीतने पर पीड़िता की शारीरिक स्थिति में आए बदलाव के बाद परिजनों को इस गंभीर घटना की जानकारी हुई। बाहर से लौटे पीड़ित पिता ने तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर दी। पुलिस की कार्रवाई और अभी तक गिरफ्तारी नहीं: मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हालांकि, घटना के इतने गंभीर होने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया है। आरोपियों की खुलेआम मौजूदगी से पीड़ित परिवार भयभीत है। स्थानीय क्षेत्रवासियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और मासूम को न्याय दिलाया जाए।1