डोभी ब्लॉक में AES/JE व लू से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण डोभी ब्लॉक में AES/JE व लू से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण, डोभी (गया): जिला स्वास्थ्य समिति, गया के निर्देशानुसार AES/JE एवं भीषण गर्मी/लू के दौरान आमजन, विशेषकर बच्चों व गर्भवती/धात्री महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूर्व तैयारी के तहत सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रखंड कार्यालय सभागार, डोभी में आयोजित होगा। सीएचसी डोभी के स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार की दोपहर दो बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से एएनएम, जीएनएम, सीएचओ व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 12 बजे से आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, 1 बजे से विद्यालयों के शिक्षकों (प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक), 2 बजे से सभी PRI सदस्य तथा 3 बजे से ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में AES/JE की रोकथाम, लक्षण पहचान, समय पर उपचार तथा लू से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित कर्मियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

- User6670इमामगंज, गया, बिहार😂5 hrs ago
- Post by Hindustan Express News1
- क्या शराबबंदी बिहार में खत्म होने वाला है, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का बड़ा बयान! ##BiharNews #BiharPolitics #LiquorBan #SharabBandi #BreakingNews #HindiNews #PoliticalNews #ViralVideo #TrendingNow #ViralReels #InstaReelsIndia #ReelsIndia #TrendAlert #SocialMediaBuzz1
- गया: रात 1:30 बजे मानपुर के भुसुंडा बाजार समिति के पास भीषण आग, लाखों का नुकसान — 13 बकरा, 50 मुर्गी और एक गाय जिंदा जलीगया के मानपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात करीब 1:30 बजे भुसुंडा बाजार समिति के पास भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि 13 बकरा, 50 मुर्गी और एक गाय भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। इसके अलावा करीब 20 प्लंग (खाट/बेड) समेत घर का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।1
- प्रतापपुर : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की।1
- Post by जन सेवक1
- चतरा के गिद्धौर में बीती रात रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहाँ एक बेलगाम हाईवा सोते हुए परिवार के लिए काल बनकर घर में जा घुसा। घटना गिद्धौर के ऊपर टोला की है, जहाँ रात्रि 2 बजे कटकमसांडी से टंडवा लौट रहा एक अनियंत्रित हाईवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालेश्वर कुशवाहा के पुत्र राजेश कुशवाहा के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा बाउंड्री और अशोक के पेड़ को रौंदते हुए सीधे बरामदे तक पहुँच गया, जिससे एक बाइक चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है।1
- रफीगंज–बराही पथ पर पटोई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ए.के. केसरी ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पौथू थाना क्षेत्र के कुष्मी फेसरा गांव निवासी चंदन कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। घायल की बहन रेणु देवी ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से रफीगंज बैंक में लोन लेने आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान पटोई मोड़ के पास यह दुर्घटना हो गई।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1