आज दिनांक 17.02.2026 को समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा कॉलर के पड़ोसी इमरान की पत्नी फिर्दोष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया । बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली । थाना शाहुपुर पुलिस द्वारा घायल फिर्दोष एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिर्दोष उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।

- मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है।1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar1
- मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सिंचाई, बिजली आपूर्ति, गन्ना भुगतान, सड़क मरम्मत और भूमि संबंधी मुद्दों से अवगत कराया। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसान दिवस के आयोजन से किसानों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।1
- मुजफ्फरनगर – बघरा क्षेत्र के कक्षा 12 के छात्र अमरीश कश्यप की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में छात्र ने आरोप लगाया कि फीस जमा न करने के कारण स्कूल ने उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया, जबकि उसकी आज परीक्षा भी है।1
- 🚔 मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली 10 नई पीआरवी गाड़ियां जनपद में आपातकालीन सेवा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस को 10 नई गाड़ियां मिली हैं। इनमें 09 स्कॉर्पियो पीआरवी (Police Response Vehicle) और 01 बोलेरो वाहन शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी के शामिल होने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। अत्याधुनिक संचार उपकरण, सायरन व फ्लैश लाइट से लैस ये वाहन आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।4
- Post by Radhika Singh1
- बुआ ने भतीजी का गला दबाकर पानी में डुबाया, मौतः मुजफ्फरनगर में भाभी के पेट में चाकू मारा, बोली-प्रेमी से बात करने से रोकती थी मुजफ्फरनगर में प्रेमी से बात करने से रोके जाने पर ननद ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके पहले 3 साल की भतीजी को गला दबाकर और फिर पानी में डुबोकर मार डाला। बारी-बारी से अन्य भतीजियों पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव की है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बच्चियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar2