मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार कक्ष में किसान दिवस पर गूंजीं किसानों की समस्याएं, त्वरित समाधान का आश्वासन मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सिंचाई, बिजली आपूर्ति, गन्ना भुगतान, सड़क मरम्मत और भूमि संबंधी मुद्दों से अवगत कराया। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसान दिवस के आयोजन से किसानों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।

- जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज शर्मा ने मय हमराही पुलिस बल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। वादी दीपक कुमार निवासी ग्राम सैदपुर कलां की तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 333/76/78(2)/351(3)/308(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़े तथा फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त नावेद पुत्र शब्बू निवासी सैदपुर कला को मात्र 12 घंटे के भीतर 18 फरवरी 2026 को नहर पटरी कसियारा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- फरमान अब्बासी के आवास पहुंचे गौरव स्वरूप ने कर दी बड़ी घोषणा सड़क निर्माण से लेकर सफाई तक सुधरेगी व्यवस्था मुज़फ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड़ पर फरमान अब्बासी के कार्यालय के उद्घाटन के बाद उनके आवास पर पहुंचे गौरव स्वरूप का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने घोषणा करते हुए कहा कि फरमान अब्बासी द्वारा लिखवाई गई सड़क की मैं घोषणा करता हूँ तथा इस मौहल्ले में ही नही बल्कि जहा जहा सफाई की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। उन सब बस्तियों तक व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके अलावा भी कई अन्य लोगो द्वारा बताई गई समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। पूर्व एडीजीसी शलभ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पूरे शहर में विकास हो रहा है जहां रह गया वहां भी जल्द ही होगा। हमारी चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप जी बिना भेदभाव के विकास कराती है। जनार्दन विश्वकर्मा ने भी सराहना करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था सुधरी है और शहर जगमगा रहा है। फरमान अब्बासी लेखक ने धन्यवाद करते हुए कहा कि गौरव स्वरूप ने ऑन द स्पॉट ही एक बड़ी समस्या का हल किया है जो जनहित में बड़ी उपलब्धि हैं। डॉक्टर सम्राट ने समापन करते हुए कहा कि मैं फरमान अब्बासी को मुबारकबाद देते हूँ कि उन्होंने जनहित में ये प्रोग्राम कराया और जनसमस्याओं पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने प्रकाश डाला और उनका निस्तारण कराने का पूरा भरोसा दिया। इस दौरान पत्रकार साथियों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।4
- मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है।1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar1
- मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सिंचाई, बिजली आपूर्ति, गन्ना भुगतान, सड़क मरम्मत और भूमि संबंधी मुद्दों से अवगत कराया। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसान दिवस के आयोजन से किसानों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।1
- मुजफ्फरनगर – बघरा क्षेत्र के कक्षा 12 के छात्र अमरीश कश्यप की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में छात्र ने आरोप लगाया कि फीस जमा न करने के कारण स्कूल ने उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया, जबकि उसकी आज परीक्षा भी है।1
- 🚔 मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली 10 नई पीआरवी गाड़ियां जनपद में आपातकालीन सेवा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस को 10 नई गाड़ियां मिली हैं। इनमें 09 स्कॉर्पियो पीआरवी (Police Response Vehicle) और 01 बोलेरो वाहन शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी के शामिल होने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। अत्याधुनिक संचार उपकरण, सायरन व फ्लैश लाइट से लैस ये वाहन आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।4
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar2