logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आठनेर के शुभम् सोनारे बनें भगत 12 किलोमीटर नग्न पाव चलकर पहुंचे हिवरा मंदिर की पुजा अर्चना भीषण गर्मी और तपती धूप में एक युवक की कठिन भक्ति देखने को मिली आठनेर नगर निवासी शुभम् सोनारे मां अम्बा के भगत बनें शरीर पर हल्दी पाव में घुंघरू और गले में माला धारण किए तपती धूप में नग्न पाव कच्चे रास्तों से होते हुए आठनेर से 12 किलोमीटर दूर हिवरा की अम्बा देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की बताया जा रहा है कि शुभम् सोनारे प्रतिवर्ष इसी तरह कठिन भक्ति कर मां अम्बा की आराधना करते हैं। शुभम् सोनारे ने बताया कि मां अम्बा पर विश्वास भक्ति में आस्था होने पर कोई कष्ट नहीं होता है बल्कि सभी कार्य सरल और सहज हो जाते हैं।

3 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

आठनेर के शुभम् सोनारे बनें भगत 12 किलोमीटर नग्न पाव चलकर पहुंचे हिवरा मंदिर की पुजा अर्चना भीषण गर्मी और तपती धूप में एक युवक की कठिन भक्ति देखने को मिली आठनेर नगर निवासी शुभम् सोनारे मां अम्बा के भगत बनें शरीर पर हल्दी पाव में घुंघरू और गले में माला धारण किए तपती धूप में नग्न पाव कच्चे रास्तों से होते हुए आठनेर से 12 किलोमीटर दूर हिवरा की अम्बा देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की बताया जा रहा है कि शुभम् सोनारे प्रतिवर्ष इसी तरह कठिन भक्ति कर मां अम्बा की आराधना करते हैं। शुभम् सोनारे ने बताया कि मां अम्बा पर विश्वास भक्ति में आस्था होने पर कोई कष्ट नहीं होता है बल्कि सभी कार्य सरल और सहज हो जाते हैं।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • बैतूल सल्फास निगलकर युवक ने दी जान! ICU में जिंदगी की जंग हार गया 30 वर्षीय प्रकाश धोटे, जिला चिकित्सालय में हुआ पोस्टमार्टम बैतूल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मुलताई के वलनी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक प्रकाश धोटे ने कथित रूप से मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 38 मिनट पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां icu में उसका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे ICU में रखा गया। इलाज के दौरान रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर युवक ने दम तोड़ दिया। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई शादी नहीं हुई थी
    1
    बैतूल सल्फास निगलकर युवक ने दी जान! ICU में जिंदगी की जंग हार गया 30 वर्षीय प्रकाश धोटे, जिला चिकित्सालय में हुआ पोस्टमार्टम 
बैतूल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मुलताई के वलनी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक प्रकाश धोटे ने कथित रूप से मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन  तुरंत मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था  मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 38 मिनट पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां icu में उसका इलाज शुरू हुआ।
डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे ICU में रखा गया। इलाज के दौरान रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर युवक ने दम तोड़ दिया।
परिवारिक सूत्रों के अनुसार, युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई 
शादी नहीं हुई थी
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • पांढुर्णा:-मोहगांव नगर में नगर के अंदर संचालित की जा रही शराब दुकान के खिलाफ नगरवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगातार विरोध के चलते प्रशासन को आखिरकार दुकान को नगर के बाहर स्थानांतरित करना पड़ा। इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद नितिन ढोबले, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रवीण सोमकुवर, कांग्रेस नेता सैय्यद जुबेर अली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नगरवासी शामिल रहे। नगरवासियों ने एकजुट होकर शराब दुकान को नगर से बाहर हटाने की मांग रखी, जिसे प्रशासन ने स्वीकार करते हुए दुकान को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित कर दिया। इस सफल विरोध के बाद नगर में संतोष का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे अपनी एकजुटता की जीत बताया।
    2
    पांढुर्णा:-मोहगांव नगर में नगर के अंदर संचालित की जा रही शराब दुकान के खिलाफ नगरवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगातार विरोध के चलते प्रशासन को आखिरकार दुकान को नगर के बाहर स्थानांतरित करना पड़ा।
इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद नितिन ढोबले, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रवीण सोमकुवर, कांग्रेस नेता सैय्यद जुबेर अली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नगरवासी शामिल रहे।
नगरवासियों ने एकजुट होकर शराब दुकान को नगर से बाहर हटाने की मांग रखी, जिसे प्रशासन ने स्वीकार करते हुए दुकान को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित कर दिया।
इस सफल विरोध के बाद नगर में संतोष का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे अपनी एकजुटता की जीत बताया।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मोहगांव में शराब दुकान का उग्र विरोध: मोहगांव: रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने का भारी विरोध,प्रशासन को दी चेतावनी
    1
    मोहगांव में शराब दुकान का उग्र विरोध: मोहगांव: रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने का भारी विरोध,प्रशासन को दी चेतावनी
    user_Om Singh Thakur
    Om Singh Thakur
    Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भीलट बाबा की भविष्यवाणी सुनने उमड़ा जनसैलाब, बाबा बोले लगते आषाढ होगी बारिश, फसल कहीं अच्छी तो कहीं होगी खराब सिवनी मालवा से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भीलटदेव मंदिर में चैत्र माह की चौदस के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां भीलट बाबा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस वर्ष मनुष्यों पर बीमारियों का प्रकोप बना रहेगा। साथ ही बीच-बीच में दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है। बाबा ने बताया कि आधे ज्येष्ठ माह से वर्षा का सिलसिला शुरू हो जाएगा और आषाढ़ लगते ही अच्छी बारिश होगी, हालांकि फसलों की स्थिति कहीं अच्छी तो कहीं खराब रहने की आशंका है। बाबा ने धर्म-पुण्य करने पर अपनी कृपा और सहायता का भी आश्वासन दिया। भीलटदेव धाम में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर प्रसादी वितरित करते हैं। यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि भगवान शंकर के रुद्र अवतार के रूप में पूजित भीलटदेव, मंदिर परिसर के सामने स्थित नीम के पेड़ के माध्यम से प्रकट होते हैं। जैसे ही पड़िहार दर्वेश्वरजी इस नीम वृक्ष से मिलाप करते हैं, उनके शरीर में भीलटदेव की “पवन” आती है और वे भविष्यवाणी करते हैं, जो श्रद्धालुओं के अनुसार सत्य सिद्ध होती है। हर वर्ष चैत्र की चौदस और नवरात्रि की सप्तमी पर यह विशेष आयोजन होता है, जब भीलट बाबा, पड़िहार दर्वेश्वर महाराज के माध्यम से भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान हजारों की भीड़ बाबा की भविष्यवाणी सुनने के लिए उमड़ती है। हालांकि, मंदिर समिति और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठ रहे हैं। भक्तों का कहना है कि जहां बाबा नीर लेते हैं, वहां अत्यधिक भीड़ के बावजूद उचित व्यवस्था नहीं है। समिति द्वारा उसी स्थान पर दुकानदारों को जगह दिए जाने से अव्यवस्था बढ़ जाती है। साथ ही, साउंड सिस्टम की उचित व्यवस्था न होने के कारण दूर से आए हजारों श्रद्धालु भविष्यवाणी सुन नहीं पाते। मंदिर के पुजारी गोविन्ददास ने बताया कि बाबा वर्ष में दो बार नीर लेते हैं और भगवान शंकर से मिलन करते हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा पड़िहार परिवार की पांचवीं पीढ़ी से चली आ रही है। वर्तमान में दर्वेश्वरजी करीब 30 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि हर कोई बाबा की भविष्यवाणी का लाभ ले सके।
    1
    भीलट बाबा की भविष्यवाणी सुनने उमड़ा जनसैलाब, बाबा बोले लगते आषाढ होगी बारिश, फसल कहीं अच्छी तो कहीं होगी खराब
सिवनी मालवा से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भीलटदेव मंदिर में चैत्र माह की चौदस के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां भीलट बाबा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस वर्ष मनुष्यों पर बीमारियों का प्रकोप बना रहेगा। साथ ही बीच-बीच में दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है। बाबा ने बताया कि आधे ज्येष्ठ माह से वर्षा का सिलसिला शुरू हो जाएगा और आषाढ़ लगते ही अच्छी बारिश होगी, हालांकि फसलों की स्थिति कहीं अच्छी तो कहीं खराब रहने की आशंका है। बाबा ने धर्म-पुण्य करने पर अपनी कृपा और सहायता का भी आश्वासन दिया।
भीलटदेव धाम में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर प्रसादी वितरित करते हैं। यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि भगवान शंकर के रुद्र अवतार के रूप में पूजित भीलटदेव, मंदिर परिसर के सामने स्थित नीम के पेड़ के माध्यम से प्रकट होते हैं। जैसे ही पड़िहार दर्वेश्वरजी इस नीम वृक्ष से मिलाप करते हैं, उनके शरीर में भीलटदेव की “पवन” आती है और वे भविष्यवाणी करते हैं, जो श्रद्धालुओं के अनुसार सत्य सिद्ध होती है।
हर वर्ष चैत्र की चौदस और नवरात्रि की सप्तमी पर यह विशेष आयोजन होता है, जब भीलट बाबा, पड़िहार दर्वेश्वर महाराज के माध्यम से भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान हजारों की भीड़ बाबा की भविष्यवाणी सुनने के लिए उमड़ती है।
हालांकि, मंदिर समिति और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठ रहे हैं। भक्तों का कहना है कि जहां बाबा नीर लेते हैं, वहां अत्यधिक भीड़ के बावजूद उचित व्यवस्था नहीं है। समिति द्वारा उसी स्थान पर दुकानदारों को जगह दिए जाने से अव्यवस्था बढ़ जाती है। साथ ही, साउंड सिस्टम की उचित व्यवस्था न होने के कारण दूर से आए हजारों श्रद्धालु भविष्यवाणी सुन नहीं पाते।
मंदिर के पुजारी गोविन्ददास ने बताया कि बाबा वर्ष में दो बार नीर लेते हैं और भगवान शंकर से मिलन करते हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा पड़िहार परिवार की पांचवीं पीढ़ी से चली आ रही है। वर्तमान में दर्वेश्वरजी करीब 30 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा निरंतर जारी है।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि हर कोई बाबा की भविष्यवाणी का लाभ ले सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Abdul Rafik
    1
    Post by Abdul Rafik
    user_Abdul Rafik
    Abdul Rafik
    Bazar परासिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चार श्रम संहिता के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ वेकोलि ट्रेड यूनियन ने पेंच कन्हान की खदानों में
    1
    चार श्रम संहिता के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ वेकोलि ट्रेड यूनियन ने पेंच कन्हान की खदानों में
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुलताई। हिंदी उर्दू स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पुस्तक एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाला की एचएम वर्षा खेरे सहित समस्त शाला स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित रहे। इस दौरान अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी के सचिव वाहिद पठान ने पालकों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज का बच्चा ही कल के देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें अच्छी तालीम और शिक्षा देना आवश्यक है। उन्होंने सभी पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उनकी पढ़ाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ सेल्फी लेकर इस खास पल को यादगार बनाया गया। इस अवसर पर एस एम सी के अध्यक्ष अजीजुर रहमान, राशिद खान,रियाजुद्दीन सहित अन्य पालक गण मौजूद थे वही अल फैज़ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सय्यद मकसूद अली, उपाध्यक्ष आरिफ पेंटर, राजू भाई, सचिव वाहिद पठान, नज़र अली एवं अन्य मौजूद रहे.
    1
    मुलताई। हिंदी उर्दू स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पुस्तक एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शाला की एचएम वर्षा खेरे सहित समस्त शाला स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित रहे। इस दौरान अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी के सचिव वाहिद पठान ने पालकों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज का बच्चा ही कल के देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें अच्छी तालीम और शिक्षा देना आवश्यक है।
उन्होंने सभी पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उनकी पढ़ाई सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ सेल्फी लेकर इस खास पल को यादगार बनाया गया।
इस अवसर पर एस एम सी के अध्यक्ष अजीजुर रहमान, राशिद खान,रियाजुद्दीन सहित अन्य पालक गण मौजूद थे वही अल फैज़ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सय्यद मकसूद अली, उपाध्यक्ष आरिफ पेंटर, राजू भाई, सचिव वाहिद पठान, नज़र अली एवं अन्य मौजूद रहे.
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज होगा कव्वाली का शानदार मुकाबला न्यूटन में ताज वाले फ्रेम दिलशाद इरशाद साबरी राजस्थान
    1
    आज होगा कव्वाली का शानदार मुकाबला न्यूटन में ताज वाले फ्रेम दिलशाद इरशाद साबरी राजस्थान
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वार्ड 29 निवासियों का आक्रोश - गंदा और अनियमित पानी निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 29 के नागरिक अब पानी की लगातार समस्या से बेहाल हैं। आज बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि लंबे समय से नियमित सप्लाई न मिलने और नलों से गंदा व बदबूदार पानी आने के विरोध में वार्डवासी मंगलवार को निगम कार्यालय पहुंचे और स्थानीय पार्षद राहुल मालवीय के साथ निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ढीमरी मोहल्ला, कुमहारी मोहल्ला, मातंग मोहल्ला, कोष्टी मोहल्ला और कबीरवाड़ा समेत वार्ड 29 के कई इलाकों की समस्या रखी गई, जहां नलों से गंदा पानी आने और नियमित सप्लाई न मिलने से जीवन बेहद परेशान हो चुका है। पार्षद राहुल मालवीय ने कमिश्नर को अवगत कराया कि नागरिक लगातार जलकर और संपत्तिकर दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गंदा और अनियमित पानी ही मिल रहा है।
    1
    वार्ड 29 निवासियों का आक्रोश - गंदा और अनियमित पानी निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 29 के नागरिक अब पानी की लगातार समस्या से बेहाल हैं। आज बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि लंबे समय से नियमित सप्लाई न मिलने और नलों से गंदा व बदबूदार पानी आने के विरोध में वार्डवासी मंगलवार को निगम कार्यालय पहुंचे और स्थानीय पार्षद राहुल मालवीय के साथ निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में ढीमरी मोहल्ला, कुमहारी मोहल्ला, मातंग मोहल्ला, कोष्टी मोहल्ला और कबीरवाड़ा समेत वार्ड 29 के कई इलाकों की समस्या रखी गई, जहां नलों से गंदा पानी आने और नियमित सप्लाई न मिलने से जीवन बेहद परेशान हो चुका है। पार्षद राहुल मालवीय ने कमिश्नर को अवगत कराया कि नागरिक लगातार जलकर और संपत्तिकर दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गंदा और अनियमित पानी ही मिल रहा है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.