logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमारे यहां तहसील सिधौली जनपद सीतापुर में बिजली के खंभे टूटे हुए पड़े है इनपर कोई काम नहीं हो रहा है और इसमें बहुत बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। बिजली विभाग वालों से अनुरोध है कि इसपर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। आपका अपना भाई आजाद मालिक।

10 hrs ago
user_Ajad Malik
Ajad Malik
Sidhauli, Sitapur•
10 hrs ago

हमारे यहां तहसील सिधौली जनपद सीतापुर में बिजली के खंभे टूटे हुए पड़े है इनपर कोई काम नहीं हो रहा है और इसमें बहुत बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। बिजली विभाग वालों से अनुरोध है कि इसपर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। आपका अपना भाई आजाद मालिक।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कमलापुर,,किसानों के आक्रोश के आगे झुका प्रशासन: कमलापुर थाने का घेराव स्थगित, अभद्र पुलिसकर्मी लाइन हाजिर संवाददाता ,,नरेश गुप्ता ​सीतापुर/कमलापुर। कमलापुर थाने में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस प्रशासन को आखिरकार पीछे हटना पड़ा है। संगठन की एकजुटता और कड़े रुख को देखते हुए विभाग ने दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज गिराते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। प्रशासन के इस कदम के बाद संगठन ने कल होने वाले प्रस्तावित घेराव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। ​जांच के घेरे में पुलिसकर्मी, क्षेत्राधिकारी करेंगे पड़ताल ​मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने न केवल कार्रवाई की है, बल्कि क्षेत्राधिकारी (CO) सिधौली को इस पूरे प्रकरण की आधिकारिक जांच भी सौंप दी है। संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच लंबित है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ​शीर्ष नेतृत्व के मंथन के बाद लिया गया निर्णय ​पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई। प्रदेश सचिव उमेश पांडे जी और जिले के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों के बीच लंबी वार्ता चली। काफी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि चूंकि विभाग ने प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है, इसलिए जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए कल होने वाला थाना घेराव स्थगित किया जाता है। ​"सम्मान से समझौता नहीं" - संगठन की चेतावनी ​संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल विराम है, पूर्ण विराम नहीं। पदाधिकारियों ने हुंकार भरते हुए कहा: ​"संगठन पुलिस की आगामी कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेगा। यदि भविष्य में किसी भी कार्यकर्ता या किसान के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई गई या अभद्रता हुई, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।" ​मुख्य बिंदु: ​कार्रवाई: अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर। ​जांच: सीओ सिधौली करेंगे मामले की ऑफिशियल जांच। ​फैसला: कल का प्रस्तावित घेराव सर्वसम्मति से स्थगित। ​चेतावनी: कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
    2
    कमलापुर,,किसानों के आक्रोश के आगे झुका प्रशासन: कमलापुर थाने का घेराव स्थगित, अभद्र पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता
​सीतापुर/कमलापुर।
कमलापुर थाने में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस प्रशासन को आखिरकार पीछे हटना पड़ा है। संगठन की एकजुटता और कड़े रुख को देखते हुए विभाग ने दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज गिराते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। प्रशासन के इस कदम के बाद संगठन ने कल होने वाले प्रस्तावित घेराव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
​जांच के घेरे में पुलिसकर्मी, क्षेत्राधिकारी करेंगे पड़ताल
​मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने न केवल कार्रवाई की है, बल्कि क्षेत्राधिकारी (CO) सिधौली को इस पूरे प्रकरण की आधिकारिक जांच भी सौंप दी है। संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच लंबित है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
​शीर्ष नेतृत्व के मंथन के बाद लिया गया निर्णय
​पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई। प्रदेश सचिव उमेश पांडे जी और जिले के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों के बीच लंबी वार्ता चली। काफी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि चूंकि विभाग ने प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है, इसलिए जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए कल होने वाला थाना घेराव स्थगित किया जाता है।
​"सम्मान से समझौता नहीं" - संगठन की चेतावनी
​संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल विराम है, पूर्ण विराम नहीं। पदाधिकारियों ने हुंकार भरते हुए कहा:
​"संगठन पुलिस की आगामी कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेगा। यदि भविष्य में किसी भी कार्यकर्ता या किसान के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई गई या अभद्रता हुई, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।"
​मुख्य बिंदु:
​कार्रवाई: अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
​जांच: सीओ सिधौली करेंगे मामले की ऑफिशियल जांच।
​फैसला: कल का प्रस्तावित घेराव सर्वसम्मति से स्थगित।
​चेतावनी: कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ajad Malik
    1
    Post by Ajad Malik
    user_Ajad Malik
    Ajad Malik
    Sidhauli, Sitapur•
    10 hrs ago
  • सीतापुर: गुरेरा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल सीतापुर। थाना बिसवां क्षेत्र के गुरेरा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू (पुत्र राजीव वर्मा) और राजीव वर्मा (पुत्र साधुराम) बाइक से सीतापुर से बिलोली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गुरेरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दोनों घायलों को तत्काल बिसवां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट: कलामुद्दीन बिसवां प्रस्तुति अरुण कुमार यादव स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
    1
    सीतापुर: गुरेरा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल
सीतापुर। थाना बिसवां क्षेत्र के गुरेरा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू (पुत्र राजीव वर्मा) और राजीव वर्मा (पुत्र साधुराम) बाइक से सीतापुर से बिलोली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गुरेरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दोनों घायलों को तत्काल बिसवां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है।
रिपोर्ट: कलामुद्दीन बिसवां 
प्रस्तुति  अरुण कुमार यादव
स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
    user_अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    Lawyer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *गोंडा में जमीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या* गोंडा के तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। पहले युवक को पीटा गया, फिर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की ¹। *क्या है मामला?* जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या गोंडा में जमीनी विवाद के मामले बढ़ रहे हैं?
    1
    *गोंडा में जमीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या*
गोंडा के तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। पहले युवक को पीटा गया, फिर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की ¹।
*क्या है मामला?*
जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या गोंडा में जमीनी विवाद के मामले बढ़ रहे हैं?
    user_लक्ष्मी देवी
    लक्ष्मी देवी
    Local News Reporter Fatehpur, Barabanki•
    32 min ago
  • *🟢 लखनऊ जनपद के तहसील मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम आलूपुर में 5 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्वांचल अध्यक्ष सुशीलपाल एवम पूर्वांचल युवा अध्यक्ष सुदेशपाल के नेतृत्व में दिनेश विश्वकर्मा को लखनऊ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। *कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व bku संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।* प्रवक्ता सजीवन पाल, वीरेंद्र पाल, संजय रावत, सुरेश यादव, सोनू पाल, जियल पाल, डॉ. छत्रपाल महिला नगर अध्यक्ष आरती रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    1
    *🟢 
लखनऊ जनपद के तहसील मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम आलूपुर में 5 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्वांचल अध्यक्ष सुशीलपाल एवम पूर्वांचल युवा अध्यक्ष सुदेशपाल के नेतृत्व में दिनेश विश्वकर्मा को लखनऊ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व bku संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।*
प्रवक्ता सजीवन पाल, वीरेंद्र पाल, संजय रावत, सुरेश यादव, सोनू पाल, जियल पाल, डॉ. छत्रपाल महिला नगर अध्यक्ष आरती रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    1
    Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    user_मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    1 hr ago
  • सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 16 लाख रुपये कीमत के 78 मोबाइल फोन किये गये बरामद, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 78 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।
    1
    सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 16 लाख रुपये कीमत के 78 मोबाइल फोन किये गये बरामद, 
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। 
इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 78 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।
    user_Asheesh Kumar
    Asheesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर में आसमानी आफत: बिजली गिरते ही लगी आग, दो महिलाओं की मौत, मासूम बच्ची जिंदगी से जूझ रही सीतापुर में आसमानी आफत: बिजली गिरते ही लगी आग, दो महिलाओं की मौत, मासूम जिंदगी से जंग में सीतापुर। थाना सदरपुर क्षेत्र के सरैया चलकापुर गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से अचानक आग लग गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में फूलमती (45 वर्ष) पत्नी सत्रोहन और यटोरा (65 वर्ष) पत्नी भगवती की जान चली गई। यटोरा जनपद बाराबंकी के जगायपुर गांव की रहने वाली थीं, जो अपनी बेटी के घर आई थीं, लेकिन किस्मत उन्हें मौत के मुंह तक ले आई। वहीं, मीनाक्षी (8 वर्ष) पुत्री शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीतापुर। थाना सदरपुर क्षेत्र के सरैया चलकापुर गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से अचानक आग लग गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में फूलमती (45 वर्ष) पत्नी सत्रोहन और यटोरा (65 वर्ष) पत्नी भगवती की जान चली गई। यटोरा जनपद बाराबंकी के जगायपुर गांव की रहने वाली थीं, जो अपनी बेटी के घर आई थीं, लेकिन किस्मत उन्हें मौत के मुंह तक ले आई। वहीं, मीनाक्षी (8 वर्ष) पुत्री शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    4
    सीतापुर में आसमानी आफत: बिजली गिरते ही लगी आग, दो महिलाओं की मौत, मासूम बच्ची जिंदगी से जूझ रही 
सीतापुर में आसमानी आफत: बिजली गिरते ही लगी आग, दो महिलाओं की मौत, मासूम जिंदगी से जंग में
सीतापुर। थाना सदरपुर क्षेत्र के सरैया चलकापुर गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से अचानक आग लग गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।
हादसे में फूलमती (45 वर्ष) पत्नी सत्रोहन और यटोरा (65 वर्ष) पत्नी भगवती की जान चली गई। यटोरा जनपद बाराबंकी के जगायपुर गांव की रहने वाली थीं, जो अपनी बेटी के घर आई थीं, लेकिन किस्मत उन्हें मौत के मुंह तक ले आई।
वहीं, मीनाक्षी (8 वर्ष) पुत्री शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीतापुर। थाना सदरपुर क्षेत्र के सरैया चलकापुर गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से अचानक आग लग गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।
हादसे में फूलमती (45 वर्ष) पत्नी सत्रोहन और यटोरा (65 वर्ष) पत्नी भगवती की जान चली गई। यटोरा जनपद बाराबंकी के जगायपुर गांव की रहने वाली थीं, जो अपनी बेटी के घर आई थीं, लेकिन किस्मत उन्हें मौत के मुंह तक ले आई।
वहीं, मीनाक्षी (8 वर्ष) पुत्री शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    Lawyer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.