Shuru
Apke Nagar Ki App…
दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले 2 युवक गिरफ्तार।* दतिया। ब्रेकिंग। *दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले 2 युवक गिरफ्तार।* प्रशांत यादव और यश यादव नामक युवक गिरफ्तार। *फायरिंग की घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल बरामद।* पंचवकवि की टोरिया से पकड़े गए युवक। *दहशत फैलाने के उद्देश्य से युवकों ने 30 मई को की थी फायरिंग।* पट्ठापुरा दतिया के निवासी है पकड़े गए दोनों युवक। *कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत और सब इंस्पेक्टर अजान सिंह की कार्यवाही।।।।*
भूपेन्द्र जिगना
दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले 2 युवक गिरफ्तार।* दतिया। ब्रेकिंग। *दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले 2 युवक गिरफ्तार।* प्रशांत यादव और यश यादव नामक युवक गिरफ्तार। *फायरिंग की घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल बरामद।* पंचवकवि की टोरिया से पकड़े गए युवक। *दहशत फैलाने के उद्देश्य से युवकों ने 30 मई को की थी फायरिंग।* पट्ठापुरा दतिया के निवासी है पकड़े गए दोनों युवक। *कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत और सब इंस्पेक्टर अजान सिंह की कार्यवाही।।।।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भाण्डेर में कच्ची शराब के कथित कारोबार पर सवाल, लहार-सरसई रोड किनारे शराबखोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग भांडेर थाना क्षेत्र में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार दोपहर 02 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क किनारे शराब की महफिलें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लहार रोड, चिरागांव रोड, सरसई रोड और दतिया रोड के आसपास अवैध शराब बिक्री और सेवन की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि शाम के समय सड़क किनारे शराबखोरी से राहगीरों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और आबकारी विभाग से वायरल वीडियो की जांच कर वास्तविकता सामने लाने तथा अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1
- विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र पहुंचे गुप्ता जी के निवास पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र पहुंचे मुकेश गुप्ता के निवास पर भांडेर/ सागर में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र अपने सागर प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार गुप्ता के विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे। दिनेश चंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भी रहे हैं और लंबे समय से विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से संगठन एवं हिन्दू समाज के विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक तथा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला मंत्री रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री गुप्ता वर्तमान में पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के सचिव के रूप में सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। मुकेश कुमार गुप्ता की अनुपस्थिति में दिनेश चंद्र उनके विजय टॉकीज स्थित निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। लंबे समय से संगठनात्मक एवं पारिवारिक आत्मीयता से जुड़े होने के कारण उनका यह आगमन परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर बन गया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र ने गुप्ता के नवविवाहित ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस गुप्ता एवं पुत्रवधू प्रीति गुप्ता से भेंट कर नवदंपति को सुखी, समृद्ध एवं संस्कारवान दाम्पत्य जीवन के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने गुप्ता के छोटे पुत्र आयुष गुप्ता से भी आत्मीय मुलाकात कर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। परिवारजनों से चर्चा के दौरान पुराने संगठनात्मक संबंधों और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जुड़े प्रसंग भी स्मरण किए गए। दिनेश चंद्र जी का सहज एवं आत्मीय रूप से निवास पर पहुंचना परिवार के लिए भावपूर्ण क्षण रहा। परिवारजनों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन में वर्षों से चले आ रहे आत्मीय संबंधों और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक बताया। गौरतलब है कि दिनेश चंद्र जी विश्व हिन्दू परिषद के उन वरिष्ठ पदाधिकारियों में हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। हाल के दिनों में भी वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं संत समाज के साथ संवाद में सक्रिय दिखाई दिए एवं वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठकों में शामिल होने वाले वरिष्ठ आमंत्रित सदस्यों भी हैं।।1
- डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का सराहनीय कदम: झाँसी में रक्तदान शिविर लगाकर किया 75 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह झाँसी स्वर्गीय आर के दत्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 15 सितम्बर को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जनपद झाँसी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय, झाँसी में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के विभिन्न घटक संघों के डिप्लोमा इंजीनियर्स, पदाधिकारी, सदस्य, कार्यालय स्टॉफ, परिवारीजन एवं मित्रगणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त झाँसी श्री विमल कुमार दुबे ने दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रान्तीय महासचिव श्री नितेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंजीनियर संजीव कुमार, अधीक्षण अभियन्ता तथा इंजीनियर ए.पी. सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में कुल 75 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया तथा मरीजों एवं असहाय लोगों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजीव शुक्ला ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव श्री रजनीश पुरोहित ने किया। महासंघ के घटक संघों के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।4
- सीपरी ओवर ब्रिज के पास पड़े लावारिश बैग से निकल रहा था धुआं पुलिस मौके पर पहुंची, बैग खोलने पर निकला नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर।1
- पुलिस की कार्रवाई को लेकर जुआ में आया एक नया मोड़ देखते हैं क्या सही साक्ष्य निकालकर आएंगे सामने *पुलिस कार्रवाई पर सवाल* 🚨 घर में सो रहे भाजपा नेता को उठाया, फिर जुए के केस में FIR! पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल 🚨 *पुलिस की कथित जुआ कार्रवाई को लेकर सामने आए वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।* वीडियो में रात के समय भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान को घर/ठिकाने से बाहर लाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताता नजर आ रहा है। आरोप है कि उसे रात में घर में सोते समय उठाया गया और बाद में जुए के प्रकरण में FIR दर्ज कर दी गई। ❓ अब सबसे बड़ा सवाल—अगर मौके पर गाड़ी मौजूद थी, तो उस गाड़ी पर क्या कार्रवाई हुई? वीडियो में गाड़ी का भी जिक्र किया जा रहा है और कथित तौर पर गाड़ी मौके पर मौजूद होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि पुलिस ने जुआ संबंधी कार्रवाई की थी और मौके पर गाड़ी मिली थी, तो क्या उस गाड़ी की भी जांच या जब्ती की गई? अगर गाड़ी कार्रवाई के दायरे में आती थी तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? और यदि गाड़ी कार्रवाई के लिए प्रासंगिक नहीं थी, तो पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मौके पर मिली गाड़ी की स्थिति और उसकी भूमिका क्या थी? ⚠️ पुलिस से जवाब मांगते ये सवाल जुए में शामिल होने के क्या साक्ष्य पुलिस के पास थे? संबंधित व्यक्ति को रात में घर से उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? मौके पर मिली गाड़ी की जांच या जब्ती क्यों नहीं की गई? वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष क्या है? पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और पुलिस रिकॉर्ड में क्या दर्ज है? हालांकि दतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा लांच थाना प्रभारी शाकिर अली खान को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि यह कार्रवाई इसी मामले से संबंधित है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। 👉 अब देखना होगा कि पुलिस इन सवालों का जवाब देती है या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाते हैं। सवाल सिर्फ FIR का नहीं, बल्कि पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता का है।1
- स्लग: डबरा में सहेली ने नशीला पदार्थ खिलाकर की चोरी की कोशिश एंकर: डबरा में भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बचपन की सहेली बनकर घर में आई महिला ने कथित तौर पर कोल्डड्रिंक और लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया। परिवार के लोग बेहोश हुए तो महिला ने जेवर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन बेटी की आंख खुलने पर वह रंगे हाथों पकड़ी गई। VO: मामला जेल रोड स्थित काली माता मंदिर के पास का है। फरियादिया उर्मिला बघेल की बचपन की सहेली भगवती चौहान घर में रहने आई थी। आरोप है कि उसने स्प्राईट और बूंदी के लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिलाया, जिसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान महिला जेवर चोरी करने लगी, तभी बेटी पूजा की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। परिजनों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- दतिया कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्थाई वारंटी भी पकड़ा दतिया में कोतवाली पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो फरार आरोपियों प्रशांत यादव और यश यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की। वहीं रवि अहिरवार के पास से 315 बोर का अवैध कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी करण वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।1
- नवीन तहसील कार्यालय में।हुई जनसुनवाई, सीमांकन, सड़क, जलभराव और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर तहसीलदार व सीईओ ने दिए निराकरण के निर्देश भांडेर नगर के रामगढ़ रोड स्थित नवीन तहसील कार्यालय के सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ व ने आमजन की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली बिल में गड़बड़ी, सड़क निर्माण, जलभराव और अतिक्रमण से संबंधित सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों में संबंधित विभागों के के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और जल्द ही उनका समाधान कराया जाएगा। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं और अधिकारियों ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।1
- अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा गया कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी महोदया श्रीमति आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों, फरार आरोपियों, वारंटियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में अवैध पिस्तौल एवं 315 बोर के अवैध कट्टा-कारतूस सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अवैध पिस्तौल के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार थाना कोतवाली दतिया में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 125, 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान— 1. प्रशांत यादव पिता बलबीर यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी टाउन हॉल के पास, दतिया। 2. यश यादव पिता राजेश यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पट्टापुर, दतिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल जप्त की गई तथा प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा का इजाफा किया गया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 315 बोर के अवैध कट्टा एवं कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े गुब्बारे के पास, ठंडी सड़क, दतिया को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। स्थाई वारंटी भी हुआ गिरफ्तार इसी कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा एक अन्य स्थाई वारंटी करण पुत्र आलोक वाल्मीकि, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मण ताल, दतिया को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, उप निरीक्षक हेमा गौतम, प्रधान आरक्षक सरजू भवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक राममिलन गुर्जर एवं आरक्षक मुनेश बघेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।।1