Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती, अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई के निर्देश भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती, अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई के निर्देश
DIGITALभारत
भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती, अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई के निर्देश भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती, अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई के निर्देश
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- एक मशीन की अनुमति, नदी में उतर गईं चार पोकलैंड चारों सीज एक मशीन की अनुमति, नदी में उतर गईं चार पोकलैंड चारों सीज1
- रुड़की में आयोजित यूजीसी रोलबैक विरोध प्रदर्शन के दौरान शेर सिंह राणा की पार्टी राजपा के पदाधिकारी ने मुंडन करवाकर किया विरोध दर्ज।1
- स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय में आराधना दिवस समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां1
- 🚨 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो अंकित कश्यप का बड़ा ऐलान—26 सितंबर को डीएम कार्यालय पर देंगे ज्ञापन! मुजफ्फरनगर में बढ़ते अपराध और बहन-बेटियों के साथ हो रहे कथित शोषण व अत्याचार को लेकर अंकित कश्यप ने आवाज उठाई। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को जेल भेजा जाए। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Muzaffarnagar #AnkitKashyap #ViralVideo #MuzaffarnagarNews #BreakingNews #CrimeNews #महिलासुरक्षा #न्यायकीमांग #DMOffice #RustomNews #रुस्तमएखबर1
- पीपलशाह गांव में गौशाला से गाय ले जाने पर ग्रामीणों ने रोका वाहन, दस्तावेज नहीं होने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के पीपलसाह गांव में गौशाला से गायों को बाहर ले जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने छोटे हाथी वाहन को रोककर उसमें लदी गायों को पकड़ लिया और उन्हें ले जाने की अनुमति तथा संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों की ओर जाते समय उन्होंने छोटे हाथी वाहन में गायों को ले जाते देखा। उनका आरोप है कि चालक के पास गायों को ले जाने से संबंधित कोई कागजात नहीं थे और वाहन के साथ गायों का कोई मालिक भी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि गायों को कागजों के आधार पर किसी व्यक्ति को सुपुर्द किया गया है, लेकिन मौके पर दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी दो-तीन गायों को इसी तरह बाहर ले जाया जा चुका है। उनका कहना है कि गांव की गौशाला में मौजूद गायों को बिना स्पष्ट दस्तावेज और जानकारी के बाहर नहीं ले जाया जाना चाहिए। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बिना कागजात गायों को ले जाने के पीछे कोई गलत उद्देश्य हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई तथ्य पुलिस जांच में सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की गायों को गांव की गौशाला में ही रखा जाए। यदि किसी गाय को किसी व्यक्ति को सुपुर्द किया जाता है तो उसके नाम की उचित रसीद या पर्ची उपलब्ध कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि गायों को वाहन में चढ़ाए जाने के दौरान गौशाला के सीसीटीवी या मोबाइल कैमरों को बंद कर दिया गया था। वहीं, एनजीओ अध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि गायों को कागजात के आधार पर सुपुर्दगी में दिया गया था और आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गायों को ले जाने की प्रक्रिया और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- थाना पुरकाजी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 अभियुक्तों को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। मुज़फ्फरनगर में थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरेटी के जंगल में एक युवक रोहन पुत्र विवेक राठी निवासी ग्राम हरेटी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया था तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 24/25.09.2026 की रात्रि को थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा भैंसानी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भैंसानी की तरफ से 01 कार व 01 मोटरसाइकिल आते हुई दिखाई दिए। जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु दोनो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल व कार को तेजी से वापस मोड़ने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा कार पीछे करते समय सड़क किनारे पड़ीं ईंटों में फंस कर रुक गयी। जिस पर मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति तथा कार सवार 01 व्यक्ति दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश 1. नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन व 2. शावेज पुत्र इफजुर रहमान घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल, 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 1050/- रूपये बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी ग्राम संगीपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र करीब 27 वर्ष। शावेज पुत्र इफजुर निवासी ग्राम जहीरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 21 वर्ष। बरामदगी का विवरण ✔️ मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल ✔️ 01 स्मार्ट वॉच ✔️ 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल ✔️ घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार ✔️ 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ✔️ 1050/- रूपये पूछताछ का विवरण पूछताछ के दौरान अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में वह अपनी ससुराल जहीरपुर, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर जा रहा था। पुरकाजी बाईपास से उतरकर हरेटी-जहीरपुर जाने वाले खड़ंजे पर कुछ दूरी आगे उसे एक मोटरसाइकिल के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति को देखकर नाजिम को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर उसने अपनी कार से उस व्यक्ति को टक्कर मार दी तथा मौके से कार लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति वहीं गिर गया। कुछ समय पश्चात नाजिम अपने साले सावेज के साथ पुनः उसी स्थान पर पहुंचा, जहां उक्त व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। सावेज ने उसे पहचानते हुए बताया कि यह ग्राम प्रधान हरेटी का पुत्र है। उक्त व्यक्ति की स्थिति देखकर दोनों घबरा गए। पूछताछ में अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि इसके बाद दोनों ने उसके मुंह को दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए।2
- भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती, अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई के निर्देश भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती, अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई के निर्देश1
- अमरोहा फार्म हाउस मामले पर उमेश कुमार की सफाई, बोले- सुबह मिली घटना की जानकारी अमरोहा के हसनपुर स्थित फार्म हाउस में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने लक्सर में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी और मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। विधायक ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। � #UmeshKumar #AmrohaNews #Laksar #Khanpur #Uttarakhand1
- अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्राहर, 08 बाईकों के साथ नाबालिक सहित दो गिरफ्तार। जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 01शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुये एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। हिरासत में लिये गये आरोपियों की निशानदेही पर कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। पिछले काफी समय से जनपद हरिद्वार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पर वादी इनाम निवासी कुमराडी कोत0 मंगलौर द्वारा मु0अ0सं0 465/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा त्वरित अनावरण हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोत0 मंगलौर द्वारा पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई । गठित टीम ने दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए घटनास्थलों एवं संभावित मार्गों के लगभग 171 CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन किया गया । दिनांक 24 /09/ 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 465/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी मोनू उर्फ मन्नू पुत्र जयपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र निवासी ढंढेरा फाटक थाना कोतवाली रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार किया तथा व एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया । इनके कब्जे से मुकदमों से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 08 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई। विवरण आरोपित 1- मोनू उर्फ मन्नू पुत्र जयपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र निवासी ढंढेरा फाटक थाना कोतवाली रुड़की हरिद्वार 2- बाल अपचारी बरामद मोटर साइकिल 1-मो0सा0 UK 17Q1626 स्पलेन्डर 2-MBLHA10EJ9HJ30431- स्पे0 मोटर साइकिल 3-MBLHA10EJ99D03570-स्पे0 मोटर साइकिल 4-MBLHAW11XNHB66936-स्पे0 मोटर साइकिल 5-,MBLHA10ASC9C10152 -स्पे0 मोटर साइकिल 6-HA10AGJHCC0217 -स्पे0 मोटर साइकिल 7- चै0 04M15E23165 -स्पे0 मोटर साइकिल 8- चै0 -99L17E00680स्पे0 मोटर साइकिल पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर 2. उपनिरीक्षक नितिन विष्ट 3. अ0 उप नि0 श्यामबाबू 4-कानि0 विनोद 5- होमगार्ड विजय कुमार , 6- पीआरडी जितेंद्र1