Shuru
Apke Nagar Ki App…
महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर मसूरिया पंचायत के एक मजदूर बाहर मजदूरी करने गए थे। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी नहीं आने से परिजन काफी सदमे हैं। इस बाबत परिजनों ने बताया है कि महलगांव थाना में आवेदन देकर मुख्य ठेकेदार पर अगवा करने का मामला दर्ज कराया है।
अल्लामा ग़ज़ाली
महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर मसूरिया पंचायत के एक मजदूर बाहर मजदूरी करने गए थे। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी नहीं आने से परिजन काफी सदमे हैं। इस बाबत परिजनों ने बताया है कि महलगांव थाना में आवेदन देकर मुख्य ठेकेदार पर अगवा करने का मामला दर्ज कराया है।
More news from बिहार and nearby areas
- बाहर मजदूरी करने गए एक युवक हुआ लापता, पुलिस कर रही जांच जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट: एक माह से लापता युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; महलगांव थानाध्यक्ष ने शुरू की जांच जोकीहाट (अररिया): अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चैनपुर मसुरिया पंचायत (वार्ड संख्या 13) से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहाँ एक गरीब परिवार का इकलौता सहारा, जो घर की तंगहाली दूर करने परदेस गया था, पिछले एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इस घटना ने पूरे गांव में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित पिता खलील और उनकी पत्नी ने आंखों में आंसू लेकर बताया कि उनके बेटे को बकरीद के महज तीन दिन बाद गांव का ही जफर नामक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में उसे बेंगलुरु (Bangalore) के पास किसी फैक्ट्री में मज़दूरी पर लगाया गया। वहां अनीस, शकूर और मोइन नामक ठेकेदार उसे अपनी देखरेख में रखे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर कुछ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद ठेकेदार अनीस ने फोन कर सूचना दी कि उसने युवक को घर वापस आने के लिए गाड़ी पर बिठा दिया है। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी युवक अपने घर नहीं पहुँचा, जिससे परिवार को किसी बड़ी अनहोनी या साजिश की आशंका सता रही है। थानाध्यक्ष बरेश कुमार का कड़ा रुख मामला अब महलगांव थाना की चौखट तक पहुँच चुका है। इस संवेदनशील मुद्दे पर थानाध्यक्ष बरेश कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए बताया: "परिजनों द्वारा लापता युवक के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिन ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं, उनसे संपर्क साधा जा रहा है और तकनीकी साक्ष्यों (Mobile Location) के आधार पर युवक को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" न्याय की गुहार लापता युवक के पिता खलील का कहना है कि उनका बेटा बहुत सीधा और अनपढ़ है, जिसे बाहरी दुनिया की समझ कम है। पीड़ित माता-पिता अब केवल प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस से मांग की है कि इस गरीब परिवार को न्याय दिलाया जाए और युवक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए।1
- Post by Feraj Babu1
- Post by Suraj Singh4
- बिहार विधानसभा नरपतगंज में मुक्तिधाम के अभाव के कारण स्थानीय निवासियों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।नरपतगंज विधायक देवंती देवी।1
- Post by विकास कुमार1
- Post by Ratnesh Kumar1
- 8 number ward gaon sidha Kala Thana ladniya jila Madhubani ka road Hai dekh lijiye Aakar khata hai gadi ghoda jata Hai taraf jata Hai isko1
- *अररिया में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार* *थानाध्यक्ष ने हत्यारोपी के जल्द गिरफ्तारी होने का दिया आश्वासन* जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तारण पंचायत, वार्ड संख्या 08 में सेहरी खाने के समय एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। हालांकि, विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।मृतका 25 वर्षीया संजरी खातुन की शादी आरोपी से कुछ महीने पहले ही हुई थी। आरोपी की पहचान तारण पंचायत वार्ड संख्या 08 निवासी अनवार (पिता: स्व. दबीर) के रूप में हुई है।तारण पंचायत के पूर्व मुखिया मेराज आलम ने बताया कि आरोपी पहले भी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उम्रकैद की सजा दी जाए।इस संबंध में पुलिस पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पहले पत्नी की हत्या और दहेज प्रताड़ना के मामले में लंबे समय तक जेल की सजा काट चुका है और कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था।घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि यह हत्यारोपी की तीसरी शादी थी,जो उदा गांव में हुई थी।1