Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ratnesh Kumar
More news from Bihar and nearby areas
- बिहार विधान सभा में उदाहाट उपस्वास्थ केंद्र को PHC 6 Bed वाला स्वास्थ केंद्र बनाने की माँग का मुद्दा उठाया। जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम1
- Bahadurpur se badhariya ka road hai3
- बाहर मजदूरी करने गए एक युवक हुआ लापता, पुलिस कर रही जांच जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट: एक माह से लापता युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; महलगांव थानाध्यक्ष ने शुरू की जांच जोकीहाट (अररिया): अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चैनपुर मसुरिया पंचायत (वार्ड संख्या 13) से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहाँ एक गरीब परिवार का इकलौता सहारा, जो घर की तंगहाली दूर करने परदेस गया था, पिछले एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इस घटना ने पूरे गांव में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित पिता खलील और उनकी पत्नी ने आंखों में आंसू लेकर बताया कि उनके बेटे को बकरीद के महज तीन दिन बाद गांव का ही जफर नामक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में उसे बेंगलुरु (Bangalore) के पास किसी फैक्ट्री में मज़दूरी पर लगाया गया। वहां अनीस, शकूर और मोइन नामक ठेकेदार उसे अपनी देखरेख में रखे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर कुछ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद ठेकेदार अनीस ने फोन कर सूचना दी कि उसने युवक को घर वापस आने के लिए गाड़ी पर बिठा दिया है। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी युवक अपने घर नहीं पहुँचा, जिससे परिवार को किसी बड़ी अनहोनी या साजिश की आशंका सता रही है। थानाध्यक्ष बरेश कुमार का कड़ा रुख मामला अब महलगांव थाना की चौखट तक पहुँच चुका है। इस संवेदनशील मुद्दे पर थानाध्यक्ष बरेश कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए बताया: "परिजनों द्वारा लापता युवक के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिन ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं, उनसे संपर्क साधा जा रहा है और तकनीकी साक्ष्यों (Mobile Location) के आधार पर युवक को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" न्याय की गुहार लापता युवक के पिता खलील का कहना है कि उनका बेटा बहुत सीधा और अनपढ़ है, जिसे बाहरी दुनिया की समझ कम है। पीड़ित माता-पिता अब केवल प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस से मांग की है कि इस गरीब परिवार को न्याय दिलाया जाए और युवक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए।1
- Post by Radhe krishna1
- इस अवसर पर सदन में नितेश कुमार सिंह ने डिलेवरी के समय 10 प्रतिशत महिलाओं के सामने हो रही समस्या पर क्या कहा1
- क्या आपके घर में ₹10000 मिल चुका है अब आपको मिलेगा ₹200000 लेकिन जन होंगे यह नियम अगर इस नियम को पूरा नहीं किया तो नहीं मिलेगा रुपया।1
- *अररिया में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार* *थानाध्यक्ष ने हत्यारोपी के जल्द गिरफ्तारी होने का दिया आश्वासन* जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तारण पंचायत, वार्ड संख्या 08 में सेहरी खाने के समय एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। हालांकि, विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।मृतका 25 वर्षीया संजरी खातुन की शादी आरोपी से कुछ महीने पहले ही हुई थी। आरोपी की पहचान तारण पंचायत वार्ड संख्या 08 निवासी अनवार (पिता: स्व. दबीर) के रूप में हुई है।तारण पंचायत के पूर्व मुखिया मेराज आलम ने बताया कि आरोपी पहले भी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उम्रकैद की सजा दी जाए।इस संबंध में पुलिस पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पहले पत्नी की हत्या और दहेज प्रताड़ना के मामले में लंबे समय तक जेल की सजा काट चुका है और कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था।घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि यह हत्यारोपी की तीसरी शादी थी,जो उदा गांव में हुई थी।1
- Sonu I Love you1
- जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत अवैध तरीके से बीमार बकरा मुर्गा इत्यादि पशुओं की कटाई कर बिक्री की जा रही है इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इरशाद खान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी को आवेदन सौंपा उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खुले आम अवैध तरीके से बकरा, मुर्गा एवं मुर्गी का बाजार लगाया जा रहा है। इस संबंध में इरशाद खान ने आज दिन के 2 बजे कहा है कि बाजार में बिना किसी स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता व्यवस्था के पशु-पक्षियों की बिक्री की जा रही है। साथ ही, जानकारी मिली है कि कई स्थानों पर बीमार एवं अस्वस्थ पशुओं को भी खुले आम काटा जा रहा है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उक्त बाजार में न तो किसी प्रकार की सरकारी अनुमति ली गई है और न ही पशु चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है तथा पर्यावरण एवं स्वच्छता नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने मामले की शीघ्र जांच कराते हुए अवैध रूप से संचालित बाजार पर रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा बीमार पशुओं के वध पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है , ताकि आम जनता को संभावित स्वास्थ्य जोखिम से बचाया जा सके।1