Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई में होली से पहले अवैध तरीके से भंडारण की गई 40 कुंतल भांग पकड़ी गई...... सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापामारी
P D tiwari Journalist
हरदोई में होली से पहले अवैध तरीके से भंडारण की गई 40 कुंतल भांग पकड़ी गई...... सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापामारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई के शाहाबाद में सफाई कर्मियों ने नगर में फैलाया कूड़ा, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, मानदेय न मिलने से है नाराज.....1
- सोनभद्र: 'खाकी' बनी शराबी की सारथी! नशा चढ़ते ही डायल 112 को 'कैब' समझ बैठता है सुनील ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा आपातकालीन स्थितियों में लोगों की मदद के लिए बनाई गई है, लेकिन सोनभद्र में एक 'VVIP शराबी' ने इसे अपनी पर्सनल टैक्सी सर्विस बना लिया है। यहाँ सुनील नाम का एक शख्स शराब के नशे में धुत होने के बाद किसी दोस्त को नहीं, बल्कि सीधे पुलिस को फोन लगाता है। क्या है पूरा मामला? सोनभद्र के इस अनोखे मामले ने सबको हैरत में डाल दिया है। सुनील नाम का यह व्यक्ति जब छक कर शराब पी लेता है और उसे लगता है कि वह खुद घर जाने की स्थिति में नहीं है, तो वह बेझिझक 112 नंबर पर कॉल कर देता है। पुलिस बनी 'पिक एंड ड्रॉप' सर्विस :- सुनील का मानना है कि नशे की हालत में सड़क पर गिरते-पड़ते जाने से बेहतर है कि पुलिस की सुरक्षा में घर पहुँचा जाए। रोज का ड्रामा - स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई एक दिन की बात नहीं है। सुनील अक्सर शराब पीने के बाद पुलिस को कॉल करता है और पुलिसकर्मी उसे 'सुरक्षित' घर तक छोड़कर आते हैं। सुरक्षा का हवाला - सुनील का तर्क (या नशा) यह है कि पुलिस का काम नागरिक की सुरक्षा करना है, और नशे में उसे सुरक्षित घर पहुँचाना भी इसी का हिस्सा है। हैरानी की बात - जहाँ पुलिस अपराध रोकने और दंगों को संभालने में व्यस्त रहती है, वहीं सोनभद्र में पुलिस की टीम इस 'खास' मेहमान को उसके बिस्तर तक पहुँचाने की ड्यूटी निभा रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय :- यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि सुनील ने "यूपी पुलिस: आपकी सेवा में सदैव तत्पर" वाले नारे को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है। हालांकि, कुछ लोग इसे सरकारी संसाधनों की बर्बादी भी बता रहे हैं।1
- Satyendra Kumar Singh hai agar1
- उन्नाव के बांगरमऊ विकासखंड क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव में समाजसेवी अंजेश कुमार राजपूत ने होली पर्व के अवसर पर ग्रामीणों को सामग्री वितरित की। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। ग्राम पंचायत खैरुद्दीनपुर के तीन मजरों - सेतुवाही, अलौलापुर और ठाकुरियापुर - में लगभग 5000 की आबादी निवास करती है। अंजेश कुमार राजपूत ने दरियादिली दिखाते हुए करीब चार ट्राली सामग्री घर-घर जाकर पहुंचाई। इस पहल के बाद विधानसभा राजनीति में हलचल तेज हो गई है, हालांकि राजपूत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल अपने गांव के हित के लिए काम करना है। समाजसेवी अंजेश कुमार राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि सक्षम वर्ग के लोगों को आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दूसरों की मदद करने से जो सुकून मिलता है, उसका आनंद ही अलग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इस पहल से अन्य लोग भी प्रेरित होकर समाज सेवा के लिए आगे आएंगे। राजपूत ने सेतुवाही गांव की एक प्रमुख समस्या पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सामने 10 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है, जिसमें गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे मासूम बच्चों के बीमार होने का खतरा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की ताकि ग्रामीण बीमारियों से बच सकें। इस दौरान चुन्नीलाल, पुष्पा, कुंजीलाल, रामोतार, अर्जुन और रामकुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अंजेश कुमार राजपूत द्वारा किए गए इस नेक कार्य से आमजन को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राजपूत हर पर्व पर मसीहा बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं। इस अवसर पर रामनाथ,बिहारीलाल,तुलसीराम,राजकुमार,नरेश, नरेंद्र, सुरेश, विजय पाल, विशंभर, कन्हैयालाल, राजेश, अमित शुक्ला, विमलेश, संतोष, पवन, रामगोपाल, चेतराम, श्यामलाल, बेचेलाल, गंगाचरण और तिलोकी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यह घटना शनिवार दोपहर 1:00 बजे की है।1
- औरास कस्बे में कबरोई रोड स्थित एल बी फुटवियर की दुकान में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा फुटवियर का सामान, फर्नीचर, काउंटर और अन्य सामग्री जलकर राख होने की बात दुकान मालिक ने बताइ है दुकान मालिक के अनुसार, इस घटना से लगभग 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जबकि दुकान के मालिक के अनुसार अज्ञात कारणों से आग लगने की बात बताई गई है जबकि इस हादसे के बाद दुकान मालिक अकील अहमद पुत्र बरकत अली के सामने अपनी रोजी-रोटी चलाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित दुकान मालिक को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही नुकसान का आकलन भी कराया जाएगा। अकील अहमद ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर यह फुटवियर की दुकान शुरू की थी, लेकिन अब सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है ताकि वे अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।6
- शादी के बाद ka प्यार! सिधौली के कलाकार1
- Post by Ajad Malik1
- हरदोई में होली से पहले अवैध तरीके से भंडारण की गई 40 कुंतल भांग पकड़ी गई...... सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापामारी1