logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुष्कर बाई पास पर सड़क हादसा, बोलेरा और मोटरसाइकिल में भिड़ंत पुष्कर बाईपास पर सड़क हादसा एक बोलेरो और मोटरसाइकिल बिनेंट में दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर सामने आ रही है।

16 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
16 hrs ago

पुष्कर बाई पास पर सड़क हादसा, बोलेरा और मोटरसाइकिल में भिड़ंत पुष्कर बाईपास पर सड़क हादसा एक बोलेरो और मोटरसाइकिल बिनेंट में दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर सामने आ रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 10 वर्ष के लड़के के साथ मारपीट का हुआ वीडियो वायरल लिफ्ट के अंदर एक और साथी लड़के के साथ भी मारपीट का वीडियो वायरल
    1
    10 वर्ष के लड़के के साथ मारपीट का हुआ वीडियो वायरल लिफ्ट के अंदर एक और साथी लड़के के साथ भी मारपीट का वीडियो वायरल
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • SDM ने खुद पकड़ा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका अवैध खनन; गोटन AME पर लापरवाही के आरोप रिया बड़ी। अवैध बजरी खनन पर सख्ती के दावों के बीच उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के सामने से बजरी से भरा एक ट्रैक्टर चालक सहित पकड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी मुद्दे पर हुई बैठक में खनन विभाग को कड़े निर्देश दिए थे, इस के बावजूद अवैध बजरी खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। बैठक में एसडीएम शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें खुद सड़क पर उतरकर ट्रैक्टर पकड़ने पड़ा तो यह खनन विभाग और गोटन एएमई राकेश शेषमा की विफलता होगी। तब खुद शेषमा ने एसडीएम शर्मा को भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र से एक भी अवैध ट्रैक्टर नहीं गुजरने दिया जाएगा। बावजूद इसके जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। रियांबड़ी नगर पालिका कार्यालय के सामने से रोजाना दो दर्जन से अधिक बजरी से भरे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। बैठक में इस मार्ग पर पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी हुई थी, लेकिन अब तक कोई अमल नहीं हुआ। ऐसे में आखिरकार बुधवार देर शाम खुद एसडीएम शर्मा मौके पर पहुंचे और अवैध बजरी परिवहन ट्रेक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई स्टार्ट कर दी। इससे मौके पे अफरा तफरी मच गई और बजरी माफिया ट्रेक्टर ले इधर-उधर भागने लग गए। कार्रवाई के दौरान एक अवैध बजरी परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को एसडीएम ने जब्त कर लिया और ट्रैक्टर चालाक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम शर्मा की इस कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले में खनन विभाग गोटन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खान विभाग के अधिकारी न तो कॉल रिसीव करते है और न ही शिकायतों पर कार्रवाई करते है। खनन अधिकारी राकेश शेशमा से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया कि सही हैं कि अवैध बजरी परिवहन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पाए हैं पर कार्रवाई निरंतर जारी हैं। कई पॉइंट पर खनिज विभाग कि चौकी लगाने के प्रयास चल रहे हैं, जगह आवंटन के आदेश होते ही नई चौकियां स्थापित कर अंकुश लगाया जाएगा।
    3
    SDM ने खुद पकड़ा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका अवैध खनन; गोटन AME पर लापरवाही के आरोप
रिया बड़ी। अवैध बजरी खनन पर सख्ती के दावों के बीच उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के सामने से बजरी से भरा एक ट्रैक्टर चालक सहित पकड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी मुद्दे पर हुई बैठक में खनन विभाग को कड़े निर्देश दिए थे, इस के बावजूद अवैध बजरी खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है।
बैठक में एसडीएम शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें खुद सड़क पर उतरकर ट्रैक्टर पकड़ने पड़ा तो यह खनन विभाग और गोटन एएमई राकेश शेषमा की विफलता होगी। तब खुद शेषमा  ने एसडीएम शर्मा को भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र से एक भी अवैध ट्रैक्टर नहीं गुजरने दिया जाएगा।
बावजूद इसके जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। रियांबड़ी  नगर पालिका कार्यालय के सामने से रोजाना दो दर्जन से अधिक बजरी से भरे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। बैठक में इस मार्ग पर पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी हुई थी, लेकिन अब तक कोई अमल नहीं हुआ। ऐसे में आखिरकार बुधवार देर शाम खुद एसडीएम शर्मा मौके पर पहुंचे और अवैध बजरी परिवहन ट्रेक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई स्टार्ट कर दी। इससे मौके पे अफरा तफरी मच गई और बजरी माफिया ट्रेक्टर ले  इधर-उधर भागने लग गए। कार्रवाई के दौरान एक अवैध बजरी परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को एसडीएम ने जब्त कर लिया और ट्रैक्टर चालाक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसडीएम शर्मा की इस कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले में खनन विभाग गोटन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खान विभाग के अधिकारी न तो कॉल रिसीव करते है और न ही शिकायतों पर कार्रवाई करते है। खनन अधिकारी राकेश शेशमा से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया कि सही हैं कि अवैध बजरी परिवहन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पाए हैं पर कार्रवाई निरंतर जारी हैं। कई पॉइंट पर खनिज विभाग कि चौकी लगाने के प्रयास चल रहे हैं, जगह आवंटन के आदेश होते ही नई चौकियां स्थापित कर अंकुश लगाया जाएगा।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department Riyan Badi, Nagaur•
    8 hrs ago
  • नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, आरोपी फरार नागौर। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर” के तहत नागौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 22 लाख रुपये कीमत की भारी मात्रा में नशीली टेबलेट, दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को कस्बा मेड़ता सिटी के सिलमंगरो का मोहल्ला स्थित एक खंडहरनुमा मकान पर दबिश दी गई। यह मकान मोहम्मद आमीन मोदी का बताया जा रहा है, जहां अवैध रूप से एनडीपीएस घटक की नशीली दवाइयों का भंडारण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से 5270 नशीली टेबलेट, 90 दवाइयों की शीशियां और 20 इंजेक्शन बरामद किए गए। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए डीएसटी टीम ने बोगस ग्राहक बनकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस की इस रणनीति से नशीले पदार्थों के कारोबार का खुलासा हुआ और बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की जा सकी। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद आमीन मोदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस पूरी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम मेड़ता और थाना मेड़ता सिटी पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
    1
    नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, आरोपी फरार
नागौर। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर” के तहत नागौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 22 लाख रुपये कीमत की भारी मात्रा में नशीली टेबलेट, दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को कस्बा मेड़ता सिटी के सिलमंगरो का मोहल्ला स्थित एक खंडहरनुमा मकान पर दबिश दी गई। यह मकान मोहम्मद आमीन मोदी का बताया जा रहा है, जहां अवैध रूप से एनडीपीएस घटक की नशीली दवाइयों का भंडारण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से 5270 नशीली टेबलेट, 90 दवाइयों की शीशियां और 20 इंजेक्शन बरामद किए गए।
इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए डीएसटी टीम ने बोगस ग्राहक बनकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस की इस रणनीति से नशीले पदार्थों के कारोबार का खुलासा हुआ और बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की जा सकी।
मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद आमीन मोदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
इस पूरी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम मेड़ता और थाना मेड़ता सिटी पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नागौर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नागौर / जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग की राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. बाघमार ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रावधानों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और महिला स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाना है। डॉ. बाघमार ने कहा कि राज्य सरकार भी महिलाओं के विकास और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न योजनाओं और कानूनों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अधिनियम से मतजुड़ी शंकाओं का समाधान किया। प्रेस वार्ता में जिला कलेक्टर, व महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    नागौर / जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग की राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. बाघमार ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रावधानों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और महिला स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाना है।
डॉ. बाघमार ने कहा कि राज्य सरकार भी महिलाओं के विकास और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न योजनाओं और कानूनों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अधिनियम से मतजुड़ी शंकाओं का समाधान किया। प्रेस वार्ता में जिला कलेक्टर, व महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Rupa ram
    Rupa ram
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by नेमा गुर्जर
    1
    Post by नेमा गुर्जर
    user_नेमा गुर्जर
    नेमा गुर्जर
    Local Politician जैतारण, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • *कोसी रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ* *कामवन कोसी चौराहे डीग रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ यह रिसाॅर्ट कामवन* *धर्मस्थली पर विलासितापूर्ण आतिथ्य क्षेत्र में नया मानक स्थापित करेगा लोगों ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आतिथ्य क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है रिसाॅर्ट* *में 50 विलासितापूर्ण कक्ष और 4 विशाल आयोजन स्थल बनाए गए जो गतव्य विशाल विवाह सामाजिक एवं काॅरपोरेट कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त है* *जिससे इस रिसाॅर्ट को लेकर कामवन की नई पहचान बनी है*
    1
    *कोसी रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ* 
*कामवन कोसी चौराहे डीग रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ  यह रिसाॅर्ट कामवन* *धर्मस्थली पर विलासितापूर्ण आतिथ्य क्षेत्र में नया मानक स्थापित करेगा लोगों ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आतिथ्य क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है रिसाॅर्ट* *में 50 विलासितापूर्ण कक्ष और 4 विशाल आयोजन स्थल बनाए गए जो गतव्य विशाल विवाह सामाजिक एवं काॅरपोरेट कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त है* *जिससे इस रिसाॅर्ट को लेकर कामवन की नई पहचान बनी है*
    user_रामबाबू दीक्षित
    रामबाबू दीक्षित
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हमारी पृथ्वी पर हमारे देश और विदेशों में तरह-तरह के पंछी पशु और जानवर पाए जाते हैं उनके चमत्कार और उनकी बनावट अच्छी ईश्वर ने किस तरह से रंग भर दिए हैं कुदरत ने।
    1
    हमारी पृथ्वी पर हमारे देश और विदेशों में तरह-तरह के पंछी पशु और जानवर पाए जाते हैं उनके चमत्कार और उनकी बनावट अच्छी ईश्वर ने किस तरह से रंग भर दिए हैं कुदरत ने।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पुष्कर बाईपास पर सड़क हादसा एक बोलेरो और मोटरसाइकिल बिनेंट में दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर सामने आ रही है।
    1
    पुष्कर बाईपास पर सड़क हादसा एक बोलेरो और मोटरसाइकिल बिनेंट में दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर सामने आ रही है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.