logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसवन प्रखंड के सरौत गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया है। सिसवन अंचलाधिकारी उदयन सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, अंचल अमीन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और घेराबंदी को हटवाया। जांच और मापी के दौरान सामने आया था कि सरकारी खाते की कुल 49-17-17 धुर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद प्रशासन ने जमीन को दोबारा अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने के लिए उसे कटीले तारों से घिरवा दिया है। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में अभियान चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस कदम से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और तारबंदी होने से जमीन के दोबारा अतिक्रमित होने की आशंका भी खत्म हो गई है।

17 hrs ago
user_Sachita nand pandey
Sachita nand pandey
सिसवन, सीवान, बिहार•
17 hrs ago

सिसवन प्रखंड के सरौत गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया है। सिसवन अंचलाधिकारी उदयन सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, अंचल अमीन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और घेराबंदी को हटवाया। जांच और मापी के दौरान सामने आया था कि सरकारी खाते की कुल 49-17-17 धुर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद प्रशासन ने जमीन को दोबारा अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने के लिए उसे कटीले तारों से घिरवा दिया है। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में अभियान चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस कदम से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और तारबंदी होने से जमीन के दोबारा अतिक्रमित होने की आशंका भी खत्म हो गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सिसवन। बिहार के सिवान जिले में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पुरण कुमार झा ने सोमवार को बाबा महेंद्रानाथ मंदिर पहुंचकर श्रावणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में लाइटिंग, सड़क, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। दोनों अधिकारियों ने मंगलवार तक सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पुरण कुमार झा ने मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए।
    1
    सिसवन। बिहार के सिवान जिले में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पुरण कुमार झा ने सोमवार को बाबा महेंद्रानाथ मंदिर पहुंचकर श्रावणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में लाइटिंग, सड़क, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। दोनों अधिकारियों ने मंगलवार तक सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पुरण कुमार झा ने मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार के बांकिपुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गैरकानूनी तरीके से सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि चुनाव आयोग और जीविका दीदियों का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस घटना ने लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि BJP ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके चुनाव में बढ़त हासिल करने की कोशिश की है। चुनाव आयोग और जीविका दीदियों को भी इसमें शामिल किया गया है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब लोकतंत्र की रक्षा के लिए सरकारी तंत्र का निष्पक्ष होना जरूरी है। यह घटना बिहार के सीवान जिले के दरौंधा प्रखंड में हुई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि सरकारी तंत्र का इस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यही लोकतंत्र है?
    1
    बिहार के बांकिपुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गैरकानूनी तरीके से सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि चुनाव आयोग और जीविका दीदियों का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस घटना ने लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि BJP ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके चुनाव में बढ़त हासिल करने की कोशिश की है। चुनाव आयोग और जीविका दीदियों को भी इसमें शामिल किया गया है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब लोकतंत्र की रक्षा के लिए सरकारी तंत्र का निष्पक्ष होना जरूरी है।

यह घटना बिहार के सीवान जिले के दरौंधा प्रखंड में हुई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि सरकारी तंत्र का इस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यही लोकतंत्र है?
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    5 hrs ago
  • आंदर में भाकपा-माले ने सोमवार को बिहार बंद के दौरान कथित पुलिस फायरिंग, माले नेताओं के घरों पर छापेमारी और गिरफ्तारियों के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। प्रदर्शन के दौरान सभा आयोजित कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया गया। सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हत्या की नीयत से फायरिंग की, जिसमें तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका दावा है कि घायल छात्रों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। नेताओं ने इस मामले में सीवान के पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। माले नेताओं ने पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर हुई छापेमारी तथा गिरफ्तारियों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक के आवास से विश्वकर्मा कुशवाहा, अरुण राम, पवन कुशवाहा और विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस ने एफआईआर में गिरफ्तारी का स्थान टाउन थाना क्षेत्र के आसपास दर्शाया है। नेताओं ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। सभा में सभी गिरफ्तार छात्रों और माले नेताओं को बिना शर्त रिहा करने, आगे किसी भी गिरफ्तारी पर रोक लगाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद योगेंद्र यादव, युगल किशोर ठाकुर, शिवजी, मुकेश, सुरेश राम, इंद्रजीत कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, शिवनाथ राम, मंजू यादव, मुन्ना गुप्ता, ललन यादव, उमेश प्रसाद, दयानंद प्रसाद, व्यास यादव, हृदयानंद यादव और रामायण यादव सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
    1
    आंदर में भाकपा-माले ने सोमवार को बिहार बंद के दौरान कथित पुलिस फायरिंग, माले नेताओं के घरों पर छापेमारी और गिरफ्तारियों के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। प्रदर्शन के दौरान सभा आयोजित कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया गया।

सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हत्या की नीयत से फायरिंग की, जिसमें तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका दावा है कि घायल छात्रों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। नेताओं ने इस मामले में सीवान के पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

माले नेताओं ने पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर हुई छापेमारी तथा गिरफ्तारियों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक के आवास से विश्वकर्मा कुशवाहा, अरुण राम, पवन कुशवाहा और विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस ने एफआईआर में गिरफ्तारी का स्थान टाउन थाना क्षेत्र के आसपास दर्शाया है। नेताओं ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की।

सभा में सभी गिरफ्तार छात्रों और माले नेताओं को बिना शर्त रिहा करने, आगे किसी भी गिरफ्तारी पर रोक लगाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद योगेंद्र यादव, युगल किशोर ठाकुर, शिवजी, मुकेश, सुरेश राम, इंद्रजीत कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, शिवनाथ राम, मंजू यादव, मुन्ना गुप्ता, ललन यादव, उमेश प्रसाद, दयानंद प्रसाद, व्यास यादव, हृदयानंद यादव और रामायण यादव सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
    user_Satish Kumar Soni
    Satish Kumar Soni
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार के छपरा में हुए एक प्रदर्शन के दौरान शामिल तत्वों के बारे में डीआईजी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। डीआईजी ने कहा कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि इन तत्वों की पहचान की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी के अनुसार, प्रदर्शन मूलतः एक सामाजिक मुद्दे को लेकर था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को सजा मिले।
    1
    बिहार के छपरा में हुए एक प्रदर्शन के दौरान शामिल तत्वों के बारे में डीआईजी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। डीआईजी ने कहा कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि इन तत्वों की पहचान की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी के अनुसार, प्रदर्शन मूलतः एक सामाजिक मुद्दे को लेकर था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को सजा मिले।
    user_राज भारद्वाज
    राज भारद्वाज
    महाराजगंज, सीवान, बिहार•
    9 hrs ago
  • आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर 3:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रशासक डॉ रविंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना था। मुख्य अतिथि जयराम यादव ने इस अवसर पर वित्त रहित शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आना होगा और संघर्ष को और तीव्र करना होगा। बैठक में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, प्रो. त्रिलोकी प्रसाद, शैलेंद्र मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र दास, राजकुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, त्रिभुवन कुमार, आदित्य कुमार सिंह, सुजीत कुमार, अमित पांडे, नन्हे यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    1
    आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर 3:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रशासक डॉ रविंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना था।

मुख्य अतिथि जयराम यादव ने इस अवसर पर वित्त रहित शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आना होगा और संघर्ष को और तीव्र करना होगा। बैठक में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, प्रो. त्रिलोकी प्रसाद, शैलेंद्र मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र दास, राजकुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, त्रिभुवन कुमार, आदित्य कुमार सिंह, सुजीत कुमार, अमित पांडे, नन्हे यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    9 hrs ago
  • सिकंदरपुर (बलिया) नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित सैन कंप्यूटर, फ्रेंड्स HD जोन के सामने स्टार बेकरी का मुख्य अतिथि डॉ सैयद मिन्हाजुदीन अजमली साहब ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ सैयद मिन्हाजुदीन अजमली साहब ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्टार बेकरी के संचालक सरफराज अहमद ने बताया कि उनके नए प्रतिष्ठान पर बेकरी के सभी आइटम उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सरफराज अहमद को बधाई दी और व्यवसाय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर हाजी राजा मेंबर, शाहनवाज अहमद, समीम भाई, इमरान भाई, निराले मुस्तफा, मुअज्जम भाई, भोला भाष्कर, पिंटू पांडे, संजीत, राजिक, सुब्हानी भाई, शोएब सहित नगर तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    सिकंदरपुर (बलिया) नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित सैन कंप्यूटर, फ्रेंड्स HD जोन के सामने स्टार बेकरी का मुख्य अतिथि डॉ सैयद मिन्हाजुदीन अजमली साहब ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ सैयद मिन्हाजुदीन अजमली साहब ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

स्टार बेकरी के संचालक सरफराज अहमद ने बताया कि उनके नए प्रतिष्ठान पर बेकरी के सभी आइटम उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सरफराज अहमद को बधाई दी और व्यवसाय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर हाजी राजा मेंबर, शाहनवाज अहमद, समीम भाई, इमरान भाई, निराले मुस्तफा, मुअज्जम भाई, भोला भाष्कर, पिंटू पांडे, संजीत, राजिक, सुब्हानी भाई, शोएब सहित नगर तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिसवन प्रखंड के सरौत गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया है। सिसवन अंचलाधिकारी उदयन सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, अंचल अमीन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और घेराबंदी को हटवाया। जांच और मापी के दौरान सामने आया था कि सरकारी खाते की कुल 49-17-17 धुर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद प्रशासन ने जमीन को दोबारा अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने के लिए उसे कटीले तारों से घिरवा दिया है। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में अभियान चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस कदम से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और तारबंदी होने से जमीन के दोबारा अतिक्रमित होने की आशंका भी खत्म हो गई है।
    1
    सिसवन प्रखंड के सरौत गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया है। सिसवन अंचलाधिकारी उदयन सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, अंचल अमीन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और घेराबंदी को हटवाया। जांच और मापी के दौरान सामने आया था कि सरकारी खाते की कुल 49-17-17 धुर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था।

अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद प्रशासन ने जमीन को दोबारा अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने के लिए उसे कटीले तारों से घिरवा दिया है। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में अभियान चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस कदम से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और तारबंदी होने से जमीन के दोबारा अतिक्रमित होने की आशंका भी खत्म हो गई है।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    17 hrs ago
  • सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के टेढीघाट लौवा कला में प्रिया एग्रो इंडस्ट्रीज की बनाना रिपेनिंग यूनिट कोल्ड रुम का भव्य उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में प्रिया एग्रो इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने इस नई यूनिट के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताया। इस यूनिट से केले के पकने की प्रक्रिया में सुधार होगा और किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी। इसके साथ ही, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
    1
    सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के टेढीघाट लौवा कला में प्रिया एग्रो इंडस्ट्रीज की बनाना रिपेनिंग यूनिट कोल्ड रुम का भव्य उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में प्रिया एग्रो इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने इस नई यूनिट के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताया। इस यूनिट से केले के पकने की प्रक्रिया में सुधार होगा और किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी। इसके साथ ही, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.